Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: कांग्रेस भयभीत, भाजपा बना रही सरकार रुप सिंह मण्डावी…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsछत्तीसगढ़जगदलपुर

कांग्रेस भयभीत, भाजपा बना रही सरकार रुप सिंह मण्डावी…

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/10/27 at 7:28 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

कांग्रेस भयभीत, भाजपा बना रही सरकार रुप सिंह मण्डावी…

- Advertisement -

जगदलपुर : चित्रकोट सहित बस्तर की सभी 12 सीटों पर खिलेगा कमल, कांग्रेस सरकार के कर्मो ने निश्चित कर दी है कांग्रेस की पराजय…

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

भाजपा जिला अध्यक्ष रूप सिंह मण्डावी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुये

- Advertisement -

कहा कि मौजूदा विधानसभा चुनाव में भयभीत कांग्रेस को समझ में नहीं आ रहा है कि किस मुँह से जनता के बीच जाये। झूठी व भ्रष्टाचारी कांग्रेस की सच्चाई जनता समझ चुकी है और जनता की नाराजगी को कांग्रेस महसूस कर रही है।

- Advertisement -

इसी डर से कांग्रेस ने अपने 22 सीटिंग विधायकों का टिकट काटा है। जो कांग्रेस की विफलता को उजागर करता है।भाजपा जिला कार्यालय में आहूत पत्र वार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ में बदलाव की बयार चल रही है।

बस्तर से परिवर्तन की आरंभ होकर पूरे प्रदेश में फैल रही है। कांग्रेस के कुशासन का अंत निश्चित हो गया है।

जनता ने घोटालेबाज कांग्रेस सरकार को जवाब देने का प्रण कर लिया है और जनता जनार्दन के आशीर्वाद से भाजपा पूर्ण बहुमत से छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने जा रही है।

रुप सिंह मण्डावी ने कहा कि भाजपा के मण्डल अध्यक्ष से कांग्रेस घबरायी हुई है। भाजपा के एक एक कार्यकर्ता का समर्पण भाव कांग्रेस को भारी पड़ रहा है।

चित्रकोट विधानसभा सीट में भाजपा के प्रत्याशी विनायक गोयल मण्डल अध्यक्ष भी है, जिनकी टिकट की घोषणा के बाद कांग्रेस को अपने सीटिंग विधायक राजमन बेंजाम को हटाने मजबूर होना पड़ा और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बस्तर से सांसद दीपक बैज को विधायक प्रत्याशी बना कर मैदान में उतारने विवश होना पड़ा।

कांग्रेस बैकफुट में है और भाजपा चित्रकोट, जगदलपुर, बस्तर विधानसभा सहित बस्तर संभाग की सभी 12 सीटों में जीत का परचम लहरायेगी।

भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि झूठी घोषणायें करने में माहिर कांग्रेस ने फिर से किसानों की कर्ज माफी का झूठा वादा दोहराया है। पिछले विधानसभा चुनाव में 36 झूठे वादे कांग्रेस ने किये थे,

जो पांच साल में पूरे नहीं हुये। मेहनतकश किसानों को छलने का काम बार बार कांग्रेस करती आयी है,

भत्ता देने के नाम पर युवा बेरोजगारों को, कर्जमाफी के नाम पर महिला स्व समूहों को, पेंशन देने के नाम पर प्रदेश के बुजुर्गो तक से झूठ बोलने का काम कांग्रेस ने किया है।

भाजपा के 15 साल के विकास कार्य को जनता याद कर रही है व केन्द्र की मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी प्रदेश की जनता को मिल रहा है। जिन्हें भी रोकने का दुष्टता पूर्ण प्रयास करती रही है।

कांग्रेस सरकार के कर्मों ने कांग्रेस की पराजय निश्चित कर दी है। पत्र वार्ता में विद्याशरण तिवारी, वेदप्रकाश पाण्डेय, संजय पाण्डेय, आलोक अवस्थी, दिनेश पाणिग्रही, जय पाढ़ी आदि उपस्थित थे।

TAGGED: कांग्रेस भयभीत, भाजपा बना रही सरकार रुप सिंह मण्डावी…
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article IPHONE IN INDIA: टाटा भारत में बनाएगी iPhone, लगभग 125 मिलियन डॉलर में विस्ट्रॉन प्लांट का करेगी अधिग्रहण, 2.5 साल में शुरू होगा प्रोडक्शन
Next Article कांग्रेस का हाथ जतीन के साथ…

Latest News

IPL WINNER 2025: RCB ने 17 साल बाद जीता आईपीएल खिताब, रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स को 6 रन से हराया, विराट की आँखें हुई नम
IPL WINNER 2025: RCB ने 17 साल बाद जीता आईपीएल खिताब, रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स को 6 रन से हराया, विराट की आँखें हुई नम
Breaking News Cricket Exclusive Grand News खेल देश June 3, 2025
CG NEWS: अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन की सख्ती, 09 वाहन जब्त बकली एवं राजिम क्षेत्र में संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 3, 2025
Reliance Infrastructure:अनिल अंबानी की कंपनी गोला-बारूद बनाने के लिए स्थापित होगी नई इकाई, सरकार से मिल सकता है करोड़ का ऑर्डर 
Business Exclusive Grand News Mumbai NATIONAL अंतराष्ट्रीय छत्तीसगढ़ देश महाराष्ट्र June 3, 2025
Aadhaar Card: AI से सावधान आपका आधार कार्ड नकली है या असली ? घर बैठे अपने स्मार्टफोन से ऐसे करें चेक, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान  
Exclusive Featured Grand News Technology क्राइम छत्तीसगढ़ देश रोचक खबरें June 3, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?