Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Lunar Eclipse : चंद्रग्रहण एक खगोलीय घटना, अंधविश्वास में न पड़ें : Dr. Dinesh Mishra
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़रायपुर

Lunar Eclipse : चंद्रग्रहण एक खगोलीय घटना, अंधविश्वास में न पड़ें : Dr. Dinesh Mishra

Jagesh Sahu
Last updated: 2023/10/28 at 5:35 PM
Jagesh Sahu
Share
3 Min Read
असम में डायन के संदेह में महिला को जिंदा जलाने की घटना शर्मनाक : Dr. Dinesh Mishra
असम में डायन के संदेह में महिला को जिंदा जलाने की घटना शर्मनाक : Dr. Dinesh Mishra
SHARE
रायपुर : Lunar Eclipse : अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष डॉ. दिनेश मिश्र ने कहा चंद्रग्रहण एक खगोलीय घटना है। डॉ. दिनेश मिश्र ने बताया कि प्रारंभ में यह माना जा रहा था कि चंद्रग्रहण राहू-केतू के चंद्रमा को निगलने से होता है, जिससे धीरे-धीरे विभिन्न अंधविश्वास व मान्यताएँ जुड़ती चली गईं, लेकिन बाद में विज्ञान ने यह सिद्ध किया कि चंद्रग्रहण पृथ्वी की छाया के कारण होता है। जब चंद्रमा पृथ्वी की छाया में प्रवेश करता है तब उसका एक किनारा जिस पर छाया पड़ने लगती है काला होना शुरू हो जाता है, जिसे स्पर्श कहते हैं।

इन्हें भी पढ़ें : RAIPUR NEWS : राज्य पुलिस अकादमी में व्याख्यान: डायन/टोनही के संदेह में महिला प्रताड़ना शर्मनाक,शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही जरूरी- डॉ. दिनेश मिश्र 

जब पूरा चंद्रमा छाया में आ जाता है तब पूर्णग्रहण हो जाता है। जब चंद्रमा का पहला किनारा दूसरी ओर छाया से बाहर निकलना शुरू होता है तो ग्रहण छूटना शुरू हो जाता है। जब पूरा चंद्रमा पृथ्वी की छाया से बाहर आ जाता है तो ग्रहण समाप्त हो जाता है जिसे ग्रहण का मोक्ष कहते हैं। चंद्रग्रहण का कहीं कोई दुष्प्रभाव नहीं है, इसे लेकर तरह-तरह के भ्रम व अंधविश्वास हैं। लेकिन लोगों को इन अंधविश्वासों में नहीं पडऩा चाहिए तथा ग्रहण को देखा जा सकता है तथा वैज्ञानिक इसका अध्ययन भी करते हैं।
भारत के महान खगोलविद् आर्यभट्ट ने आज से करीब 1500 वर्ष पहले 499 ईस्वी में यह सिद्ध कर दिया था कि चन्द्रग्रहण सिर्फ एक खगोलीय घटना है जो कि चन्द्रमा पर पृथ्वी की छाया पडऩे से होती है। उन्होंने अपने ग्रंथ आर्यभट्टीय के गोलाध्याय में इस बात का वर्णन किया है। इसके बाद भी चन्द्रग्रहण की प्रक्रिया को लेकर विभिन्न भ्रम एवं अंधविश्वास कायम है।
डॉ. मिश्र ने कहा  यह एक खगोलीय घटना है। सभी नागरिकों को इसे बिना किसी डर या संशय के देखना चाहिए। चंद्रग्रहण देखना पूर्णत: सुरक्षित है।
डॉ. मिश्र ने कहा जब चंद्रग्रहण होने वाला होता है तब विभिन्न भविष्यवाणियाँ सामने आने लगती हैं जिससे आम लोग संशय में पड़ जाते हैं जबकि चंद्रग्रहण में खाने-पीने, बाहर निकलने की बंदिशों का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है। ग्रहण से खाद्य वस्तुएँ अशुद्ध नहीं होती तथा उनका सेवन करना उतना ही सुरक्षित है जितना किसी सामान्य दिन या रात में भोजन करना। इस धारणा का भी कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है कि गर्भवती महिला के गर्भ में पल रहे शिशु के लिए चंद्रग्रहण हानिकारक होता है तथा ग्रहण की वजह से स्नान करना कोई जरूरी नहीं है अर्थात् इस प्रकार की आवश्यकता का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है तथा ग्रहण का अलग-अलग व्यक्तियों पर भिन्न प्रभाव पडऩे की मान्यता भी काल्पनिक है। यह सब बातें केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा जारी पुस्तिका में भी दर्शायी गयी है।
TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news in hindi, Dr. Dinesh Mishra, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, lunar eclipse, Lunar Eclipse : चंद्रग्रहण एक खगोलीय घटना, RAIPUR NEWS, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BIG NEWS : 50 साल से अधिक उम्र वाले पुलिसकर्मी होंगे रिटायर, सभी विभागों को भेजा गया आदेश  BIG NEWS : 50 साल से अधिक उम्र वाले पुलिसकर्मी होंगे रिटायर, सभी विभागों को भेजा गया आदेश 
Next Article MP NEWS : कांग्रेस को बड़ा झटका, चार बार की जिला पंचायत सदस्य भाजपा में हुई शामिल, CM ने दिलाई सदस्यता MP NEWS : कांग्रेस को बड़ा झटका, चार बार की जिला पंचायत सदस्य भाजपा में हुई शामिल, CM ने दिलाई सदस्यता

Latest News

CG NEWS :मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक, तिरंगा यात्रा में भी होंगे शामिल
CG NEWS :मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक, तिरंगा यात्रा में भी होंगे शामिल
Grand News May 14, 2025
Raipur innocent girl raped : रायपुर में 8 साल की मासूम बच्ची से रेप, आरोपी अरेस्ट 
Raipur innocent girl raped : रायपुर में 8 साल की मासूम बच्ची से रेप, आरोपी अरेस्ट 
क्राइम छत्तीसगढ़ रायपुर May 14, 2025
BOLLYWOOD NEWS :आमिर खान की ‘सितारे ज़मीन पर’ का ट्रेलर रिलीज़: हंसी, भावनाओं और प्रेरणा का अनोखा मिश्रण
BOLLYWOOD NEWS :आमिर खान की ‘सितारे ज़मीन पर’ का ट्रेलर रिलीज़: हंसी, भावनाओं और प्रेरणा का अनोखा मिश्रण
Grand News May 14, 2025
Chhattisgarh : मुख्यमंत्री साय आज जनजातीय संग्रहालय का करेंगे लोकार्पण, नवनियुक्त 300 छात्रावास अधीक्षकों को देंगे नियुक्त पत्र
Chhattisgarh : मुख्यमंत्री साय आज जनजातीय संग्रहालय का करेंगे लोकार्पण, नवनियुक्त 300 छात्रावास अधीक्षकों को देंगे नियुक्त पत्र
छत्तीसगढ़ May 14, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?