Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG BREAKING : राजनांदगांव में राहुल गांधी ने की बड़ी घोषणा, भूमिहीन मजदूरों को मिलेंगे 10 हजार, गरीब वर्ग को 10 लाख तक का फ्री इलाज 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsछत्तीसगढ़

CG BREAKING : राजनांदगांव में राहुल गांधी ने की बड़ी घोषणा, भूमिहीन मजदूरों को मिलेंगे 10 हजार, गरीब वर्ग को 10 लाख तक का फ्री इलाज 

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/10/29 at 4:35 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
CG BREAKING : राजनांदगांव में राहुल गांधी ने की बड़ी घोषणा, भूमिहीन मजदूरों को मिलेंगे 10 हजार, गरीब वर्ग को 10 लाख तक का फ्री इलाज 
CG BREAKING : राजनांदगांव में राहुल गांधी ने की बड़ी घोषणा, भूमिहीन मजदूरों को मिलेंगे 10 हजार, गरीब वर्ग को 10 लाख तक का फ्री इलाज 
SHARE

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

रायपुर। CG BREAKING : दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर आए राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने राजनांदगांव में बड़ी घोषणा की हैं। राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मज़दूर न्याय योजना में मिलने वाली राशि को 7000 रुपए प्रतिवर्ष से बढ़ाकर 10,000 रुपए प्रतिवर्ष किया जाएगा। डॉ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत गरीब वर्ग को अब 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख तक का मुफ्त इलाज, अन्य लोगों को 50 हजार से बढ़ाकर अब 5 लाख तक का मुफ्त इलाज मिलेगा।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के विधानसभा को भेदकर प्रदेश में दोबारा सरकार बनाने कांग्रेस ने राजनांदगांव विधानसभा में एक विशाल चुनावी सभा का आयोजन किया। इस चुनावी सभा को संबोधित करने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी पहुंचे। वही इस चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने पर भाजपा शासन काल का बकाया 2 वर्ष का बोनस किसानों को दिया जाएगा, उन्होंने कहा कि हम किसानों का कर्ज माफ कर रहे हैं और केंद्र में बैठी मोदी सरकार ने साढे़ 14 लख रुपए उद्योगपतियों का माफ किया है। वहीं इस आमसभा में भूपेश बघेल ने कहा कि पांच साल पहले राहुल गांधी आए थे राजनांदगांव, यहीं से घोषणा पत्र जारी हुआ था. कल राहुल गांधी ने भानुप्रतापपुर और फरसगांव में महत्वपूर्ण घोषणा की थी. सीएम ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी पहले ही मान चुकी है जीतना नहीं है, इसलिए वो घोषणा पत्र जारी नहीं कर रहे हैं।

सीएम ने रमन सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने चिटफंड घोटाला को बढ़ावा दिया, कार्यालय खोले. कमीशनखोरी भी 15 साल में खूब हुई. हम अमित शाह से कहना चाहते हैं, वो भ्रष्टाचारियों को उल्टा लटकाने की बात कहते हैं, रमन सिंह ने 15 साल छत्तीसगढ़ को लूटने का काम किया, इसलिए पहले उन्हीं पर कार्रवाई करें. 2018 से पहले रमन सिंह ने यहां सबको गरीब बनाने का काम किया. जितनी खदान है उसको उद्योगपतियों को दे दिया।

वहीं इस चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि हमने छत्तीसगढ़ की जनता से किसानों का कर्जा माफ का वादा किया था। जिसे पूरा किया है। हमने 2500 रूपये क्विंटल धान लेने का वादा किया था, उससे आगे निकलकर हमने धान खरीदा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हम इसी 3 हजार तक ले जाएंगे। रहुल गांधी ने कहा कि किसान न्याय योजना से किसान और मजदूरों को लाभ पहुंचा है। प्रदेश में दोबारा सरकार आने पर 7 हजार की जगह मजदूर किसानों को 10 हजार रूपये देंगे। यहां किसानी के क्षेत्र में ऐतिहासिक बदलाव आया है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा स्कूल और अस्पताल को प्राईवेटाईज कर रही है। जातिगत जनगणना की आवश्यकता को लेकर राहुल गांधी ने अपने भाषण के दौरान कहा कि 90 आईएएस लोग हिन्दुस्तान की सरकार चलाते हैं, ये लोग योजना बनाते है निर्णय लेते है। इन अफसरों में भी आदिवासी दलित अफसरों की बराबर भागीदारी होनी चाहिए। इसलिए जाती जनगणना की जरूरत है। वहीं स्वास्थ बीमा योजना के तहत पांच लाख की राशि बढ़ाकर 10 लाख करने का वादा किया है।

 

राजनांदगांव शहर के स्टेट हाई स्कूल मैदान में आयोजित इस कांग्रेस की चुनावी सभा में बड़ी संख्या में तीन जिलों की 6 विधानसभा से लोग शामिल हुए। इस दौरान मंच पर उपस्थित नेताओं ने जनता से कांग्रेस के प्रत्याशियों को जीत दिलाने की अपील की।

 

 

TAGGED: # latest news, CG BREAKING, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, cg news, cg news in hindi, GRAND NEWS, Raipur Hindi News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : परिजनों के चेहरे में आई मुस्कान : आरपीएफ और पुलिस अफसरों ने रेलवे स्टेशन में भटक रही किशोरी को पहुंचाया घर, मानसिक रुप से है कमजोर CG NEWS : परिजनों के चेहरे में आई मुस्कान : आरपीएफ और पुलिस अफसरों ने रेलवे स्टेशन में भटक रही किशोरी को पहुंचाया घर, मानसिक रुप से है कमजोर
Next Article MP Election 2023 : अमित शाह के खिलाफ कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग से की शिकायत, कड़ी कार्रवाई की मांग की Big News : अमित शाह के खिलाफ कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग से की शिकायत, कड़ी कार्रवाई की मांग की, जानें पूरा मामला..

Latest News

BIG NEWS: भारत के हमले से पाकिस्तान में खौफ, डर से बंकर में घुसा पीएम शरीफ, सैनिकों के देश छोड़ने के फैसले से सदमे में जनता
Breaking News देश May 9, 2025
INDIA – PAKISTAN WAR LIVE : कई पाकिस्तानी फाइटर जेट तबाह, पायलट पकड़ा गया, पहली तस्वीर आई सामने
Breaking News May 9, 2025
BIG BREAKING : बड़े धार्मिक स्थलों और पर्यटन स्थलों की लाइटें बंद, दिल्ली में इंडिया गेट को कराया गया खाली, पंजाब में स्कूलों में छुट्टी
Breaking News May 9, 2025
BIG BREAKING: भारत ने पाकिस्तान को को दिया मुंहतोड़ जवाब, मिसाइल और ड्रोन से कराची-लाहौर पर किया बड़ा हमला
Breaking News May 9, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?