Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : उपचार के आभाव में गर्भवती महिला की गई जान, परिजनों ने की शिकायत, जांच में जुटी पुलिस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand NewsHealthकोरबाछत्तीसगढ़

CG NEWS : उपचार के आभाव में गर्भवती महिला की गई जान, परिजनों ने की शिकायत, जांच में जुटी पुलिस

Desk
Last updated: 2023/10/30 at 4:59 PM
Desk
Share
3 Min Read
SHARE

कोरबा। CG NEWS : जिले के वनांचल क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की लचर व्यवस्था ने फिर एक गर्भवती नवविवाहिता की जिंदगी छीन ली है। परिजन तबीयत बिगड़ने पर उसे लेकर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पहुंचे, जहां मौजूद महिला स्वास्थ्य कर्मी ने केंद्र में मरम्मत कार्य चलने का हवाला देकर अन्यत्र ले जाने की सलाह दी। जब तक परिजन लंबी दूरी तय कर मेडिकल कालेज अस्पताल पहुंचते, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। नव विवाहिता ने इलाज शुरू होने से पहले ही दम तोड़ दी।

- Advertisement -

शेर सिंह-

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

- Advertisement -

जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर लेमरू थानांतर्गत ग्राम कनसरा ठाड़पखना में शेर सिंह कंवर निवास करता है। उसका विवाह साल 2021 में बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बांसाझार में रहने वाली पुष्पांजलि कंवर 23 वर्ष से हुआ था। शेर सिंह रोजी मजदूरी कर पत्नी व डेढ़ वर्षीय पुत्री का भरण पोषण करते आ रहा था। उसने बताया कि उसकी पत्नी पुष्पांजलि दूसरी बार सात माह के गर्भ से थी।

- Advertisement -

CG NEWS : सुबह-सुबह पुष्पांजलि को अचानक ठंड के साथ शरीर में दर्द शुरू हो गया। वह बिना देरी किए अपनी पत्नी को चार पहिया में लेकर गढ़ स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पहुंचा। जहां महिला स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थी। उसने पूर्व में कराए गए सोनोग्राफी व जांच के दस्तावेज तो देखे, लेकिन इलाज से इंकार कर दिए। परिजन उसके सामने प्राथमिक उपचार के लिए गिड़गिड़ाते रहे, लेकिन वह सेंटर में मरम्मत चलने का हवाला देते हुए हाथ भी नहीं लगाई। आखिरकार शेर सिंह लंबी दूरी तय कर पत्नी को मेडिकल कालेज अस्पताल लाने में कामयाब तो हो गया, पर नव विवाहिता की जान नही बचा सका। मेडिकल कालेज अस्पताल में उपचार की तैयारी चल रही थी। गर्भवती नव विवाहिता को जांच के लिए कक्ष में ले जाया जा रहा था। इसी दौरान उसकी सांसें थम गई। शेर सिंह का कहना है कि यदि वेलनेस सेंटर में प्राथमिक उपचार मिल जाती तो उसकी पत्नी की जान बच सकती थी। उसके डेढ़ साल की बेटी के सिर से मां का साया उठ गया है।

इन्हें भी पढ़ें-CG ACCIDENT NEWS : मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, एक गर्भवती महिला की मौत, 40 लोग घायल

सूत्रों की माने तो गढ़ उपरोड़ा स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में दो कर्मचारी पदस्थ हैं। रविवार अवकाश होने के बावजूद महिला कर्मी सेंटर में मौजूद थी। वह सेंटर में मरम्मत का काम करा रही थी, ताकि आने वाले दिनों में कायाकल्प योजना में स्थान पक्का किया जा सके। यह सब तो ठीक है, लेकिन कायाकल्प में जगह बनाने से ज्यादा जरूरी किसी की जान बचाना है। इस बात को शायद वह भूल गई। बहरहाल मामले में मर्ग कायम कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

TAGGED: #छत्तीसगढ़, Cg Latest News, cg news, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, कोरबा, गर्भवति महिला की मौत
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article MP NEWS : पुलिस की बड़ी कार्यवाही, चेकिंग के दौरान जब्त किए 80 लाख से ज्यादा की शराब MP NEWS : पुलिस की बड़ी कार्यवाही, चेकिंग के दौरान जब्त किए 80 लाख से ज्यादा की शराब
Next Article MP NEWS : सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बुधनी विधानसभा सीट के लिए भरा नामांकन, अपने कुल देवी देवाताओं से लिया आशीर्वाद  MP NEWS : सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बुधनी विधानसभा सीट के लिए भरा नामांकन, अपने कुल देवी देवाताओं से लिया आशीर्वाद 

Latest News

CG : धनियालूर व आड़ावाल के वार्षिक मंड़ई में शामिल हुयें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव एवं सांसद महेश कश्यप
CG : धनियालूर व आड़ावाल के वार्षिक मंड़ई में शामिल हुयें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव एवं सांसद महेश कश्यप
Grand News छत्तीसगढ़ May 13, 2025
Ajab-Gajab: दुनिया के दो रहस्यमयी महासागर जो एक साथ होते हुए भी आपस में कभी नहीं मिलते, जानिए वजह
Ajab-Gajab: दुनिया के दो रहस्यमयी महासागर जो एक साथ होते हुए भी आपस में कभी नहीं मिलते, जानिए वजह
Grand News NATIONAL देश May 13, 2025
CG NEWS : केंद्रीय मंत्री चौहान ने किए कई बड़े ऐलान, 3 लाख से ज्यादा मकान स्वीकृत, कांग्रेस पर भी साधा निशाना 
Grand News May 13, 2025
CG NEWS : केंद्रीय मंत्री चौहान ने की छग सरकार की प्रतिबद्धता और प्रशासनिक कार्यशैली की प्रशंसा, सीएम साय बोले – गांवों की समग्र समृद्धि सुनिश्चित करना सरकार का उद्देश्य
छत्तीसगढ़ May 13, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?