आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं।

read more : Daily Current Affairs 30 OCTOBER 2023: जानना ज़रूरी है: आज देश- विदेश में क्या रहा खास…. एक नज़र में पढ़ें पूरे दिन की घटना चक्र

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए भाग दौड़ भरा रहने वाला है। आप अपने लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। नए लोगों से आप सहज रहेंगे। यदि आप किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें सावधानी बरतें। जीवनसाथी का सहयोग आपको हर मामले में मिलेगा और उनकी सलाह लेकर जो भी काम करेंगे उसमें आपको लाभ होगा। संतान के करियर को लेकर आज थोड़ी सी निराशा हो सकती है।

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपके सोचे हुए सभी काम आज पूरे होंगे। राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों का दायरा बढे़गा। नए लोगों से मेलजोल बढ़ाएंगे। आपको कोई मूल्यवान वस्तु भेंट स्वरूप प्राप्त हो सकती है। नएअनुबंधों के द्वारा आपके पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रात में कुछ लोगों की वजह से आपको बिना वजह का कष्‍ट हो सकता है। संतान पक्ष से कुछ राहत मिलेगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आप संतान को संस्कारों व परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे। आज आप लोगों की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। आपकी कुछ नई कोशिशे रंग लाएगी। आप किसी काम में साझेदारी ना करें, नहीं तो आपका पार्टनर आपको धोखा दे सकते हैं।शाम के वक्‍त कोई रुका कार्य पूर्ण होगा और आपको हर्ष होगा। रात के वक्‍त आप कुछ जरूरी मांगलिक कार्य में शामिल हो सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए समस्याएं लेकर आने वाला है, इसलिए अपनी वाणी व व्यवहार में स्पष्टता रखें। लेनदेन के मामले में किसी अजनबी पर भरोसा ना करें। विदेश से व्यापार कर रहे लोगों के काफी काम बनेंगे।  किसी यात्रा पर जाने से आपको सुख मिलेगा और आपका मन प्रसन्‍न होगा। आज शाम के वक्‍त आपको शुभ समाचार मिलेंगे और आपका मन प्रसन्‍न होगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खुशहाली लेकर आने वाला है। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। करियर को लेकर आप कोई अहम फैसला ले सकते हैं, जिसमें आप अपने पिताजी से बातचीत अवश्य करें। शाम के वक्‍त किसी काम से आपको अधिक दौड़भाग करनी पड़ सकती है। आज आपको ऑफिस भी अपनी क्षमता से अधिक काम करना पड़ सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए शासन व प्रशासन के मामले में अच्छा रहने वाला है। कला व कौशल में सुधार आएगा। आप योजना बनाकर धन खर्च करें, नहीं तो आप व्यर्थ के कामों में अत्यधिक धन खर्च कर सकते हैं। संतान पक्ष से भी संतोषजनक सुखद समाचार मिलेगा। दोपहर बाद किसी कानूनी विवाद या मुकदमे में आपकी जीत हो सकती है। शुभ खर्च होने के साथ आपकी कीर्ति की वृद्धि होगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। विद्यार्थी परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आप सभी क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। कामकाज के मामलों में सावधानी बरतें, नहीं तो समस्या हो सकती है। धार्मिक व मनोरंजन के कार्यक्रम में आपको सम्मिलित होने का मौका मिलेगा।आज आपके विरोधी भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। पास और दूर की यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए धैर्य व साहस से आगे बढ़ाने के लिए रहेगा। आप अपनी जिम्मेदारियां को बखूबी निभाएं, नहीं तो समस्या होगी। किसी जोखिम भरे काम में हाथ ना डालें। किसी सरकारी योजना का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आज का दिन आपका बीमारियों की जांख्‍ कराने में बीतेगा। किसी अच्छे डॉक्टर को दिखाएं और इलाज में लापरवाही करना आपको भारी पड़ सकता है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। साझेदारी में किसी काम को करना अच्छा रहेगा। आप अपने सहयोगियों पर भरोसा करेंगे। किसी संपत्ति की खरीदारी करते समय उसके जरूरी दस्तावेजों पर पूरी निगरानी बनाकर आगे बढ़े, नहीं तो आपके साथ धोखा हो सकता है। आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। आपको हर कार्य में शासन और सत्‍ता का सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष के लोगों से आपको पर्याप्‍त मात्रा में धन की प्राप्ति होगी और आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। आज शाम के वक्‍त सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेंगे।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से कुछ कमजोर रहने वाला है। आपको किसी काम में उसके नीति व नियमों पर पुरा ध्यान देना होगा। आप किसी के बहकावे में ना आए, नहीं तो समस्या हो सकती है।  आपको ऑफिस में अधीनस्थ कर्मचारियों का सहयोग पर्याप्त मिलेगा। बेहतर होगा कि आप किसी के साथ झगड़े विवाद में न पड़ें। शाम को आपके घर में मेहमान आकर ठहर सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। घूमने फिरने के दौरान आपको  कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपको यदि कोई शुभ सूचना मिले, तो आप उसमें ढील ना दें, नहीं तो समस्या हो सकती है।कार्यों में हानि और निराशा मिलने से आप दुखी होंगे। कोई विपरीत समाचार सुनकर मन परेशान हो सकता है और आपको अचानक से यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओ में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपने संवेदनशील मामलों में जल्दबाजी बिल्कुल ना दिखाएं, नहीं तो कोई समस्या आ सकती है। आपको कार्यक्षेत्र में कोई जिम्मेदारी भरा काम मिल सकता है। बहनोई और साले से आज लेन-देन न करें वरना आपके संबंध खराब हो सकते हैं। धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा और पुण्य कार्यों पर खर्च हो सकता है।