Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG Assembly Elections 2023 : अकलतरा में सीएम केजरीवाल ने भरी हुंकार, मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ किया रोड शो
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़

CG Assembly Elections 2023 : अकलतरा में सीएम केजरीवाल ने भरी हुंकार, मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ किया रोड शो

Jagesh Sahu
Last updated: 2023/11/03 at 7:19 PM
Jagesh Sahu
Share
4 Min Read
CG Assembly Elections 2023 : अकलतरा में सीएम केजरीवाल ने भरी हुंकार, मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ किया रोड शो
CG Assembly Elections 2023 : अकलतरा में सीएम केजरीवाल ने भरी हुंकार, मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ किया रोड शो
SHARE

रायपुर। CG Assembly Elections 2023 :  छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव का शंखनाद हो चुका है, 7 और 17 नवंबर को 90 विधानसभा सीट के लिए मतदान होना है। चुनाव के लिए सभी पार्टी अपनी प्रचार प्रसार में जुट गई है, इसी कड़ी में आप  के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) और पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) आज 2 दिवसीय छत्तीसगढ के दौरे पर हैं। उन्होंने आज अकलतरा विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में विशाल रोड शो किया। भीड़ ने आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल के समर्थन में जोरदार नारेबाजी कर दोनों मुख्यमंत्रियों का स्वागत किया।

इन्हें भी पढ़ें : Raipur Breaking : दिल्ली -पंजाब के सीएम केजरीवाल और भगवंत पहुंचे रायपुर, एयरपोर्ट पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी ने इस देश में जितनी जल्दी तरक्की की है किसी और पार्टी ने नहीं की। उन्होंने कहा कि ये पार्टी की नहीं बल्कि लोगों के सोच की तरक्की है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ में भी तरक्की चाहिए तो वोट वाला बटन बदलना होगा, लोग अब भी दो बटनों के बीच में ही फंसे हैं। उन्होंने आगे कहा, छत्तीसगढ को डबल इंजन नहीं बल्कि नए इंजन की जरूरत है।

भगवंत मान ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने बड़ा सोच समझकर झाड़ू चुनाव चिन्ह लिया था। झाड़ू से पहले हम दुकान, मकान साफ करते थे अब राजनीति की गंदगी साफ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारें कोई काम नहीं कर रही हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में सत्येंद्र जैन ने अच्छे स्कूल बनवाए तो भाजपा ने उन्हें जेल में डलवा दिया। मनीष सिसौदिया ने अच्छे स्कूल बनवाए तो उन्हें अंदर कर दिया। अब ये केजरीवाल को ईडी का नोटिस भेजा गया है। भगवंत मान ने कहा, केजरीवाल को ईडी का नोटिस ऐसे ही नहीं भेजा गया है। नीचे वालों ने रिपोर्ट दी है कि केजरीवाल जहां-जहां जाता है वहां भाजपा का सूपड़ा साफ कर देता है तो इसे रोकने के लिए अंदर कर दो।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज से 10 साल पहले दिल्ली के लोगों ने देश की राजनीति बदलकर रख दी। जब हमने 2012 में नई नई पार्टी बनाई थी लोग कहते थे कि इनकी जमानत जब्त होगी, शायद केजरीवाल की जमानत बच जाए। एक साल बाद जब दिल्ली में चुनाव हुए तो हमारी 67 सीटें आईं, भाजपा की 3 और कांग्रेस का जीरो। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की 3-3 बार सरकार बन चुकी है। दिल्ली में स्कूल अच्छे कर दिए, अस्पताल अच्छे बना दिए, मुफ्त बिजली, पानी मिल रहा है। दिल्ली के काम देखकर पंजाब ने हमें आशीर्वाद दिया। अब पंजाब में भी दिल्ली के जैसे काम चल रहे हैं। अच्छे स्कूल बन रहे हैं, अच्छे अस्पताल बन रहे हैं। मोहल्ला क्लीनिक खुल रहे हैं। केजरीवाल ने कहा हमारे पार्टी के 3 स्तंभ हैं। पहला कट्टर ईमानदारी, दूसरा कट्टर देशभक्ति और तीसरा इंसानियत। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के अंदर भाजपा वाले रोज धमकी दे रहे हैं कि केजरीवाल को गिरफ्तार करेंगे। केजरीवाल के शरीर को तो गिरफ्तार कर लोगे लेकिन केजरीवाल की सोच को कैसे गिरफ्तार करोगे। अपने संबोधन के अंत में अरविंद केजरीवाल ने रोड शो शामिल लोगों से अकलतरा से पार्टी के प्रत्याशी आनंद प्रकाश मिरी को वोट देख कर जिताने की अपील की।

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, BIG NEWS, Breaking News, CG Assembly Elections 2023, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news in hindi, CM Arvind Kejriwal, cm bhagwant mann, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, Raipur Latest News, RAIPUR NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article MP NEWS : नर्मदा नदी में मिली युवक की लाश, कल से था लापता, जाँच में जुटी पुलिस   MP NEWS : नर्मदा नदी में मिली युवक की लाश, कल से था लापता, जाँच में जुटी पुलिस  
Next Article MP ACCIDENT NEWS : खरगोन में बड़ा हादसा टला :अनियंत्रित होकर स्कूल वाहन पलटा, 4 बच्चों को आई चोट

Latest News

CG NEWS : सड़क पर बेसहारा मवेशियों से बढ़ा खतरा, गाय की मौत के बाद युवाओं ने की मानवीय पहल
CG NEWS : सड़क पर बेसहारा मवेशियों से बढ़ा खतरा, गाय की मौत के बाद युवाओं ने की मानवीय पहल
छत्तीसगढ़ भानुप्रतापपुर June 6, 2025
6 JUNE 2025 HOROSCOPE: आज किस राशि पर बरसेगी किस्मत, जानिए दिन कैसा रहेगा आपके लिए
6 JUNE 2025 HOROSCOPE: आज किस राशि पर बरसेगी किस्मत, जानिए दिन कैसा रहेगा आपके लिए
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर राशिफल June 6, 2025
CG NEWS: वैश्य समाज 14 जून को देशभर में करेगा रक्तदान
छत्तीसगढ़ रायपुर June 5, 2025
CG NEWS: सांसद बृजमोहन अग्रवाल के पिताजी की याद में श्रृद्धांजलि सभा का आयोजन
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 5, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?