Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: रोहित ने जिला मुख्यालय में किया चुनावी कार्यालय का शुभारंभ, सरकार आने पर भाजपा देगी दो साल का बकाया बोनस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

रोहित ने जिला मुख्यालय में किया चुनावी कार्यालय का शुभारंभ, सरकार आने पर भाजपा देगी दो साल का बकाया बोनस

Vijay Sinha
Last updated: 2023/11/06 at 9:30 PM
Vijay Sinha
Share
4 Min Read
SHARE

गरियाबंद – सोमवार को जिला मुख्यालय गरियाबंद में भाजपा के चुनावी कार्यालय का शुभारंभ हुआ। राजिम विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी रोहित साहू ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। इस अवसर पर रोहित साहू ने कहा कि कार्यकर्ता अब चुनाव के लिए कमर कस ले। मतदान में अब महज कुछ ही दिन बाकी है। हमें घर-घर एक मतदाता तक केंद्र सरकार की योजनाओं सौर मोदी की गारंटी वाले भाजपा की संकल्प पत्र और चुनावी वादों को पहुंचना है। आज भाजपा ने अपने उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने चुनावी वादों में छत्तीसगढ़ के किसानों, महिलाओं, युवाओं हर वर्ग के विकास को सुनिश्चित किया है। हम पूरे उत्साह और गर्व के साथ 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान की खरीदी, मातृशक्ति को 12 हजार रुपए वार्षिक, बेटियों को निशुल्क शिक्षा, दो साल का बकाया बोनस, सही अनेक जनकल्याणकारी वादे को लेकर जनता के बीच जा सकते है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने छत्तीसगढ़ बनाया और भाजपा ही छत्तीसगढ़ का विकास कर सकती है। 15 साल भाजपा ने यहां जनकल्याणकारी योजनाओं से गांव गरीब किसान हर वर्ग का विकास किया। 9 साल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार में देश तेजी से विकास कर रहा है। छतीसगढ़ की भी ढाई करोड़ जनता केंद्र के अनेक योजनाओ से लाभान्वित हो रही है।

- Advertisement -
Ad image

भाजपा प्रत्याशी रोहित साहू ने कहा कि भाजपा ने मोदी की गारंटी दी है। मोदी जी ने जो कहा वो किया है इसे पूरा देश जानता है। आज कश्मीर से धारा 370 हटाना, देश के करोड़ो लोगो के आस्था भगवान श्री राम मंदिर के निर्माण हर वादे को पूरा किया है। देश की जनता मोदी पर विश्वास करती है और मोदी जी ने गारंटी दी है कि सरकार आई तो हर वादे को पूरा किया जाएगा।

- Advertisement -

ट्रिपल इंजन की सरकार- मेमन

इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने कहा कि भाजपा की सरकार आएगी तो गरियाबंद और प्रदेश का तेजी से विकास होगा। गरियाबंद में नगर पालिका में तो भाजपा की सरकार है लेकिन राजिम और समूचे प्रदेश में भाजपा की सरकार आएगी तो ट्रिपल इंजन की सरकार में गरियाबंद शहर तेजी से आगे बढ़ेगा। नगर पालिका, राजिम विधायक और भाजपा सरकार में गरियाबंद बड़े शहरों के जैसे विकसित और सुविधा युक्त नगर बनेगा। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओ से चुनावी काम में जुट जाने कहा। इसके पहले कार्यक्रम को चुनाव संचालक भागवत हरित और जिला भाजपा अध्यक्ष राजेश साहू ने कहा कि चुनाव कार्यालय खुलने से पार्टी गतिविधियों बढ़ जाती है इसके साथ ही चुनावी रणनीति बनाने, आपसी चर्चा करने, बैठक सभी कार्यों में सहूलियत होगी। उन्होंने कहा कि कार्यालय उद्घाटन के बाद अब कार्यकर्ता रोज यहां एकजुट होकर चुनाव जितने रणनीति तैयार करेंगे। आभार मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सोनटेके ने व्यक्त किया।

- Advertisement -

इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर, नंदा स्वामी, अनूप भोसले, अजय रोहरा, जिप सदस्य चंद्रशेखर साहू, जिला मंत्री मिलेश्वरी साहू, विष्णु नेताम, धनंजय नेताम, तनु साहू, सलीम खान, रेणुका साहू, प्रह्लाद ठाकुर, , प्रतीक तिवारी, विनोद नेताम, अशोक सेन सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG JOB NEWS : कलेक्ट्रेट में नौकरी करने का शानदार मौका, 32 पदों पर होगी भर्ती, जानिये पूरी डिटेल  AIIMS Recruitment 2023:युवाओं के लिए सुनहरा मौका : AIIMS में सीनियर रेजिडेंट और सीनियर डेमोंस्ट्रेटर के पदों पर भर्ती,पढ़ें डिटेल्स
Next Article Air Pollution: ‘बहुत खराब” : राजधानी की हवा बनी ‘जहर’ 10 नवंबर तक स्कूल बंद,20 नवंबर तक ऑड-ईवन, ​​​​​​कंस्ट्रक्शन पर रोक

Latest News

CG News : भोथिया तहसील के आमापाली गांव में भूमि विवाद — बिना बिक्री के गलत नामांतरण, पीड़ित ने जांच और कार्रवाई की मांग की,,,
Grand News छत्तीसगढ़ सक्ती June 21, 2025
Health News: सुबह उठते ही पानी पीएं — मस्तिष्क, त्वचा, पाचन सब मिलेंगे बेहद लाभ!
Grand News Health June 21, 2025
International Yoga Day 2025 LIVE: योग दिवस पर गरियाबंद में मंत्री टंक राम वर्मा विधायक रोहित साहू कर रहे योगाभ्यास; बच्चों से लेकर बड़ों तक जोश में है पूरा राष्ट्र
Grand News June 21, 2025
CG NEWS : अंधेरे में डूबा सुलभ शौचालय: सफाई की व्यवस्था नहीं, राहगीर एवं सिंध समाज परेशान
Grand News छत्तीसगढ़ भानुप्रतापपुर June 21, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?