Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading:   CG Assembly Elections 2023 : भारत में पहली बार ट्रांसजेंडरों के लिए बनाया गया रेनबो मतदान केंद्र, गुलदस्ता देकर किया गया स्वागत 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsछत्तीसगढ़

  CG Assembly Elections 2023 : भारत में पहली बार ट्रांसजेंडरों के लिए बनाया गया रेनबो मतदान केंद्र, गुलदस्ता देकर किया गया स्वागत 

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/11/07 at 2:50 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

 

पखांजूर। CG Assembly Elections 2023 : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव का प्रथम चरण का मतदान सुबह से 20 सीटों पर जारी है। मतदान को लेकर लोगों में बेहद जोश और उत्साह दिखाई दे रहा है। पहले चरण का मतदान सुबह 7 बजे शुरू हो चुका है। वहीं कांकेर में ट्रांसजेंडर्स के लिए रेनबो मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसमें ट्रांसजेंडर्स वोट करने के लिए पहुंचे। देश में पहली बार ट्रांसजेंडर्स के लिए मतदान केंद्र बनाया गया है। थर्ड जेण्डर को स्पेशल महसूस कराने और जेण्डर इक्वालिटी का संदेश देने के उद्देश्य से पखांजुर में बने देश का पहला रेनबो मतदान केंद्र में थर्ड जेण्डरो ने मतदान किया। यहां थर्ड जेंडरों के लिए खास व्यवस्था की गई है।

- Advertisement -
Ad image
https://grandnews.in/wp-content/uploads/2023/11/WhatsApp-Video-2023-11-07-at-2.48.46-PM.mp4

अंतागढ़ विधानसभा के पखांजुर में थर्ड जेंडर के मतदाताओं के लिए मतदान केंद्र क्रमांक 49 को रेनबो मतदान केंद्र बनाया गया हैं, जो देश का पहला ऐसा मतदान केन्द्र है जिसे सतरंगी रंग से रंगा गया हैं। रेनबो पोलिंग बूथ का उद्देश्य समाज में जेंडर एक्वालिटी का सन्देश देना हैं । इस पोलिंग बूथ में अंतागढ़ विधानसभा के 08 थर्ड जेंडर वोटर मतदान कर रहे है। इस पोलिंग बूथ में यहाँ सुरक्षा की जिम्मेदारी भी बस्तर फाइटर के 8 थर्ड जेंडर पुलिस जवान तैनात किए गए है। कांकेर जिला कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला के इस पहल की पखांजूर के थर्ड जेंडर के मतदाता भी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

https://grandnews.in/wp-content/uploads/2023/11/WhatsApp-Video-2023-11-07-at-2.49.32-PM.mp4

साथ ही स्कूली छात्राओं द्वारा थर्ड जेंडर मतदाताओं का भव्य स्वागत करते हुए उनको मतदान कक्ष तक ले जाय गया है। जब थर्ड जेण्डर मतदान करने पहुंचे तो मतदान मित्रो ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और गुलदस्ता देकर स्वागत किया। जहां थर्ड जेंडर मतदाताओ ने अपना मत डाला। उन्होंने अपने आप को गर्वान्वित महसूस करते हुए प्रशासन के इस पहल के लिए शुक्रिया अदा किया।

 

बता दें बस्तर संभाग की 12 और राजनांदगांव, कवर्धा, खैरागढ़ और मोहला-मानपुर जिले की 8 सीटों पर वोट डलेंगे। 5 हजार से ज्यादा मतदान केंद्र बनाए गए हैं। महिला वोटरों की मदद के लिए 200 संगवारी और 11 आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

इस बार 40 लाख 78 हजार से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। चुनाव आयोग के अनुसार, कुल 40,78,681 मतदाता वोट डालने के पात्र हैं। मतदाताओं में 19,93,937 पुरुष और 20,84,675 महिलाएं हैं। 69 अन्य मतदाता भी हैं।

TAGGED: Assembly Elections 2023, Breaking News, CG Assembly Elections, CG Assembly Elections 2023, CG BREAKING NEWS, CG Elections 2023, Cg Latest News, cg news in hindi, GRAND NEWS Raipur
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article  CG Election 2023 : मतदान को लेकर मतदाताओं में दिखा खासा उत्साह, सुबह से ही रही केंद्रों पर भारी भीड़
Next Article थर्ड जेंडर CG Vidhan Sabha Chunav 2023 : इस विधानसभा में बना देश का पहला रेनबो मतदान केंद्र, वोट डालने पहुंचे थर्ड जेंडरों के लिए की गई ऐसी व्यवस्था

Latest News

CG Breaking : ट्रांसफर के लिए शिक्षिका से मांग रहा था 2 लाख, ACB ने शिक्षक को रंगे हाथ दबोचा
CG Breaking : ट्रांसफर के लिए शिक्षिका से मांग रहा था 2 लाख रिश्वत, ACB ने शिक्षक को रंगे हाथ दबोचा
Breaking News कोरबा छत्तीसगढ़ July 18, 2025
Rahul Gandhi का केंद्र पर तंज, कहा-  जीजा रॉबर्ट वाड्रा को टारगेट कर रही है सरकार
Rahul Gandhi का केंद्र पर तंज, कहा- जीजा रॉबर्ट वाड्रा को टारगेट कर रही है सरकार
देश राजनीति July 18, 2025
Mahasamund : जिले में मध्यान भोजन का बुरा हाल, बच्चों को हर दिन परोसे जा रहें सिर्फ "आलू मखना"
Mahasamund : जिले में मध्यान भोजन का बुरा हाल, बच्चों को हर दिन परोसे जा रहें सिर्फ “आलू मखना”
छत्तीसगढ़ महासमुंद July 18, 2025
Rajnandgaon : मरम्मत के बाद भी गिरा सिलिंग का प्लास्टर, मरम्मत की गुणवत्ता पर उठ रहें सवाल
Rajnandgaon : मरम्मत के बाद भी गिरा सिलिंग का प्लास्टर, मरम्मत की गुणवत्ता पर उठ रहें सवाल
छत्तीसगढ़ राजनांदगांव July 18, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?