Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: President In Badrinath : सीएम धामी से मुलाकात के बाद बद्रीनाथ पहुंची राष्ट्रपति मुर्मू, मंदिर में मत्था टेक नागरिकों की समृद्धि और कल्याण के लिए प्रार्थना की
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand NewsNATIONALउत्तरप्रदेशदेश

President In Badrinath : सीएम धामी से मुलाकात के बाद बद्रीनाथ पहुंची राष्ट्रपति मुर्मू, मंदिर में मत्था टेक नागरिकों की समृद्धि और कल्याण के लिए प्रार्थना की

Desk
Last updated: 2023/11/08 at 2:04 PM
Desk
Share
2 Min Read
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
SHARE

उत्तराखंड। President In Badrinath : भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उत्तराखंड के दौरे पर हैं। बुधवार को राष्ट्रपति मुर्मू बद्रीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरी विशाल के दरबार में राष्ट्रपति ने मत्था टेका और नागरिकों की समृद्धि और कल्याण के लिए प्रार्थना किया। मंदिर में करीब 25 मिनट तक पूजा करते हुए राष्ट्रपति ने देश की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। बदरीनाथ धाम आगमन पर उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रपति की अगवानी की।

Contents
सीएम और राज्यपाल ने किया स्वागतराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की पूजा
- Advertisement -

सीएम और राज्यपाल ने किया स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की बीच भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर से बुधवार को सुबह 10:20 बजे बद्रीनाथ आर्मी हेलीपैड पहुंची। हेलीपैड पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, बद्री केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेन्द्र अजय, अन्य जनप्रतिनिधियों सहित जिलाधिकारी हिमांशु खुराना एवं पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने राष्ट्रपति का स्वागत किया।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

विविध संस्कृतियों को अपने आंचल में समेटे, मनोरम प्राकृतिक सौंदर्य से सुशोभित, देवी-देवताओं की निवास स्थली देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन पर आदरणीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी का राजभवन (देहरादून) में समस्त प्रदेशवासियों की ओर से हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।… pic.twitter.com/XPCFQlLUVz

— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) November 8, 2023

 

- Advertisement -

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की पूजा

राष्ट्रपति काफिले के साथ मंदिर पहुंची और मंदिर में बद्री विशाल की वेद पाठ एवं विशेष पूजा की। बद्रीनाथ के मुख्य पुजारी रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी एवं तीर्थ पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा संपन्न की। मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेन्द्र अजय, उपाध्यक्ष किशोर पंवार एवं अन्य पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति को बद्री विशाल का प्रसाद एवं अंग वस्त्र भेंट किया। भू-बैकुंठ धाम की अलौकिक सुंदरता देख राष्ट्रपति अभिभूत दिखे। मंदिर में पूजा दर्शन के बाद राष्ट्रपति बद्रीनाथ से श्रीनगर के लिए प्रस्थान किया।

- Advertisement -
TAGGED: # latest news, GRAND NEWS, INDIA, President Droupadi Murmu Uttarakhand Visit, President In Badrinath, उत्तराखंड
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article मतदान केन्द्रों तक पहुंचकर रेखचंद जैन ने देखी व्यवस्था…
Next Article CG BREAKING : छत्तीसगढ़ के शासकीय कर्मचारियों को केंद्र सरकार के समान मिलेगा डीए ! सीएम बघेल ने दिए EC से अनुमति लेने के निर्देश  CG BREAKING : छत्तीसगढ़ के शासकीय कर्मचारियों को केंद्र सरकार के समान मिलेगा डीए ! सीएम बघेल ने अधिकारीयों को दिए EC से अनुमति लेने के निर्देश

Latest News

CG News : कुल्हाड़ी मारकर पिता की हत्या, कोर्ट ने आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास की सजा
कोरबा क्राइम छत्तीसगढ़ May 28, 2025
CG News : छत्तीसगढ़ के 10 जिलों में आयुष विभाग की अनूठी पहल, ग्रामीणों को मिल रही निःशुल्क औषधियाँ
छत्तीसगढ़ May 28, 2025
Video : मरीन ड्राइव पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: लड़की बोली तुम्हारी औकात क्या है?’ एक्स बॉय फ्रेंड ने तान दी पिस्टल, नया प्रेमी रह गया दंग
VIRAL VIDEO दिल्ली May 28, 2025
Rajim News : नशा मुक्ति के लिए राजिम नगर में निकाली गई जागरूकता रैली
राजिम May 28, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?