Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: झाखरपारा में डॉ रमन सिंह ने भरी हुंकार, बोले सरकार बनी तो बिंद्रानवागढ़ के विकास की जिम्मेदारी मेरी ,भाजपा प्रत्याशी गोवर्धन सिंह मांझी के पक्ष में ली सभा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

झाखरपारा में डॉ रमन सिंह ने भरी हुंकार, बोले सरकार बनी तो बिंद्रानवागढ़ के विकास की जिम्मेदारी मेरी ,भाजपा प्रत्याशी गोवर्धन सिंह मांझी के पक्ष में ली सभा

Vijay Sinha
Last updated: 2023/11/14 at 4:34 PM
Vijay Sinha
Share
6 Min Read
SHARE

 

गरियाबंद – मंगलवार को गरियाबंद जिले के झाखरपारा पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कांग्रेस और भूपेश बघेल पर तीखा हमला बोला। पूर्व मुखमंत्री डॉ रमन सिंह ने मंगलवार को गरियाबंद जिले के अंतिम छोर में बसे झाखरपारा में भाजपा प्रत्याशी गोवर्धन सिंह मांझी के पक्ष में सभा लेने पहुंचे थे। पांच साल बाद देवभोग ब्लॉक पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन के आगमन की लेकर भाजपाइयों में जबरदस्त उत्साह दिखा। हजारों की संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं और आम जनता को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम सिंह ने कहा कि आज मैं आपसे आशीर्वाद लेने आया हूं। यह चुनाव ऐतिहासिक चुनाव है। यह चुनाव भ्रष्ट निकम्मी सरकार को बदलने का अवसर है। 15 साल में अपने डॉ रमन को देखा, और पांच साल के भूपेश बघेल के कार्यकाल को भी देख लिया। हमने विकास के काम किए। कांग्रेस सरकार ने पांच साल जनता को ठगने का काम किया। चावल घोटाला किया, शराब घोटाला किया, कोयला घोटाला किया, पीएसी घोटाला किया यहां तक गोबर ने भी घोटाला कर दिया। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद ने चारा घोटाला किया था इसने तो गोबर कर उन्हें भी पीछे छोड़ दिया।

- Advertisement -
Ad image

मेरी छबि चावल वाले बाबा की भूपेश दारू वाले कका

पूर्व सीएम डॉक्टर रमन सिंह ने कहा कि झाखरपारा की जनता ने मुझे 15 साल आशीर्वाद दिया है। मुझे यहां चावल वाले बाबा के रूप में जानते हैं। हमने एक रुपए किलो के चावल दिया। छत्तीसगढ़ की जनता की भूख मिटाई।

- Advertisement -

पूर्व सीएम रमन ने कहा कि चुनाव के पहले कांग्रेस ने 36 वादे किए थे एक भी पूरा नहीं किया। अब फिर से चुनाव आ गया तो हार के डर से घोषणा में घोषणा कर रहा है। पूर्व सीएम ने कहा कि आज मैं आपको बताना चाहता हूं पीएम नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के विकास की गारंटी दी है। सरकार बनेगी तो एक एक वादे भाजपा पूरी करेगी ये मोदी जी की गारंटी है। भाजपा सरकार बनायेंगे तो प्रति एकड़ 65000 धान का कीमत देंगे, 3100 रुपए प्रति क्विंटल के दर से 21 क्विटल चावल खरीदी होगी। दो साल का बोनस भी हम देंगे। महिला बहनों को 12000 वार्षिक, 500 में सिलेंडर देने की गारंटी भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी हैं। मोदी की गारंटी याने गारंटी की भी गारंटी।

- Advertisement -

इसका वादा – सभा के दौरान पूर्व सीएम रमन सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने कई घोटाला किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आयेगी तो भाजपा इसकी जांच कराएगी। दोषियों को जेल भेजेंगे। 18 लाख गरीबों को मकान देंगे। बेरात नाला, बहिनाला, झाखरपारा में सहकारी बैंक की स्थापना। कर्मचारियों को केंद्र समान डीए की।
कालेज की मांग। सुपेबेड़ा की मांग सभी पूरी की जाएगी।

पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू ने कहा कि कांग्रेस ने झूठे वादे किए, भ्रम में डाल कर सत्ता चलाई, अपने वादे पूरे नहीं किए। कांग्रेस के मंत्री टी एस बाबा ने खुद कहा की कांग्रेस वादा पूरा करने में नाकाम रही। पूर्व मंत्री ने कहा कि कांग्रेस के झूठे वादे तो देख लिए अब मोदी जी गारंटी देखिए। अटल जी ने छत्तीसगढ़ का निर्माण किया। इसके विकास की नीव पूर्व मुख्य मंत्री डॉ रमन सिंह ने रखी। 15 साल भाजपा सरकार ने प्रदेश का चहुमुखी विकास किया।
मोदी जी ने महिलाओं को 12000 सालाना देने की गारंटी दी है। जिससे कांग्रेस डरी हुए है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस के बहकावे न आवे भाजपा की सरकार आयेगी डबल इंजन सरकार प्रदेश का फिर से विकास करेगी।

भाजपा प्रत्याशी गोवर्धन मांझी ने कहा कि तेल नदी से आने का साधन नही था , आज दो पुल बन गए है, तीसरा पुल बन रहा है। ये पूर्व सीएम रमन सिंह जी की देन है। 15 साल में अनेक विकास कार्य हुए। समस्याओं का निराकरण हुआ। मांझी ने कहा कि छत्तीसगढ़ और गरियाबंद जिले में पांच साल में एक भी नया विकास काम नही हुआ। न शिक्षा, न सड़क, न स्वास्थ्य, किसी सेक्टर में कोई काम नहीं हुआ। पांच साल विकास शून्य रहा। कांग्रेस ने तो गंगा कसम खाकर शराब बंदी की बात कही, लेकिन कोरोना काल में घर घर शराब पहुचाई। भाजपा कोरोना की दवाई दे रही थी और ये शराब सप्लाई कर रही थी। भूपेश बघेल ने केवल जनता को ठगा है, इसका जवाब हमे चुनाव में देना है। छत्तीसगढ़ में विकास की सरकार बनानी है।

कार्यक्रम को विधायक डमरूधर पुजारी, बाबा उदयनाथ, कोंटा प्रत्याशी सोयम मूका, चुनाव संचालक राम कुमार साहू, बिंद्रानवागढ़ प्रभारी महेंद्र पंडित, जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर, बलदेव हुंदल, अजय रोहरा, जनपद अध्यक्ष नेहा सिंघल, झाखरपारा मंडल अध्यक्ष सीताराम यादव, देवभोग मंडल अध्यक्ष लुद्राक्ष साहू, चंद्रशेखर, शोभा चंद्र पात्र, युवा मोर्चा अध्यक्ष योगीराज माखन, केनुराम यादव, शीतला पांडेय सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG Assembly Election Cg Election 2023 : छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से थमेगा प्रचार प्रसार, घर-घर जाकर कर सकेंगे जनसंपर्क, 70 विधानसभा सीटों में एक तृतीय लिंग प्रत्याशी समेत 958 अभ्यर्थी मैदान में
Next Article CG ELECTION 2023 : वोटर्स के लिए काम की खबर, मतदाता फोटो पहचान पत्र के अलावा 12 वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेज दिखाकर भी मतदाता कर सकेंगे मतदान CG ELECTION 2023 : वोटर्स के लिए काम की खबर, मतदाता फोटो पहचान पत्र के अलावा 12 वैकल्पिक फोटोयुक्त दस्तावेज दिखाकर भी मतदाता कर सकेंगे मतदान

Latest News

CG News : विधायक अनुज शर्मा ने ग्राम तरेसर में सी.सी रोड एवं नाली निर्माण का किया भूमिपूजन
Grand News छत्तीसगढ़ June 23, 2025
CG News : प्रेमी के संग रची खौफनाक साजिश — महिला और मासूम बेटे की हत्या कर शव को कुएं में फेंका
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 23, 2025
पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर अतरमरा में भाजपा ने किया स्मृति सभा का आयोजन
Grand News June 23, 2025
CG News : पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर अतरमरा में भाजपा ने किया स्मृति सभा का आयोजन
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 23, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?