Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG BIG NEWS : भाजपा प्रत्याशी रिकेश सेन का वीडियो करेगा बड़े घोटालों का खुलासा ! कांग्रेस ने ईडी से की जांच की मांग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

CG BIG NEWS : भाजपा प्रत्याशी रिकेश सेन का वीडियो करेगा बड़े घोटालों का खुलासा ! कांग्रेस ने ईडी से की जांच की मांग

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/11/15 at 5:18 PM
Neeraj Gupta
Share
6 Min Read
CG BIG NEWS : भाजपा प्रत्याशी रिकेश सेन का वीडियो करेगा बड़े घोटालों का खुलासा ! कांग्रेस ने ईडी से की जांच की मांग
CG BIG NEWS : भाजपा प्रत्याशी रिकेश सेन का वीडियो करेगा बड़े घोटालों का खुलासा ! कांग्रेस ने ईडी से की जांच की मांग
SHARE

 

- Advertisement -

ग्रैंड न्यूज़ डेस्क। CG BIG NEWS : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के के दौरान पार्टियों के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। मंगलवार को कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हेंडल से दुर्ग जिले की वैशाली नगर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रिकेश सेन (BJP candidate Rickesh Sen) का एक वीडियो पोस्ट करके कई बड़े आरोप लगाए। वीडियो के माध्यम से कांग्रेस ने पूर्व सीएम रमन सिंह समेत गृहमंत्री अमित शाह और दिवंगत मंत्री अरुण जेटली पर भी आरोप लगाए हैं। वहीँ इसके बाद प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने राजीव भवन में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश में 15 सालों तक सरकार थी। उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि रमन राज में 1 लाख करोड़ घोटाला हुआ था इस बारे में हम अनेकों बार बता चुके है। आरोपों की पुष्टि रिकेश सेन के खुलासे से हुई है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

 

- Advertisement -

सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि केंद्र ईडी उसकी जांच क्यों नहीं कर रही है? जांच इसलिये नहीं हो रही कि लूट के सबको हिस्सा मिला है। 5 साल से छत्तीसगढ़ को लूट नहीं पा रहे तो तिलमिला रहे गलत आरोप लगा रहे। मालिक अडानी के हित पूरे नहीं हो रहे तो मुख्यमंत्री की छवि खराब कर रहे।

- Advertisement -

 

कांग्रेस मांग करती है कि रिकेश सेन के वीडियो के आधार पर ईडी, अमित शाह, वीणा सिंह, रमन सिंह से पूछताछ करें। 15 सालों में छत्तीसगढ़ को भाजपा का चारागाह बना दिया गया था। रमन सरकार के समय भ्रष्टाचार का पैसा अमित शाह, स्व. जेटली जैसे नेताओं को भी जाता था।

 

भाजपा के छोटे-बड़े नेता नागपुर, लखनऊ और दिल्ली से आकर छत्तीसगढ़ की संपदा में लूट खसोट मचाकर रखे थे। अपनी सरकार को बचाये रखने के लिये तत्कालीन भाजपाई सत्ताधीशों ने भाजपा के बड़े नेताओं के इस लूट में पूरा सहयोग दिया। दोनों हाथों से छत्तीसगढ़ की संपदा को अपने नेताओं पर लुटाया।

 

रमन सिंह, उनके मंत्रियों ने 15 सालों में 1 लाख करोड़ का घोटाला किया था। छत्तीसगढ़ में रमन राज में 36,000 करोड़ के नान घोटाला, अगस्ता और पनामा घोटाला, डीकेएस घोटाला, प्रियदर्शिनी सहकारी बैंक घोटाला, ई-टेंडरिंग घोटाला, घटिया मोबाइल खरीदी घोटाला, मच्छरदानी घोटाला, गुणवत्ताहीन एक्सप्रेस-वे, अनुपयोगी स्काईवॉक घोटाला, 6000 करोड़ का चिटफंड घोटाला, रमन के 4700 करोड़ के शराब घोटाला, 1667 करोड़ के गौशाला घोटाला सहित एक लाख करोड़ से ज्यादा के भ्रष्टाचार के आरोप रमन सिंह पर है।

 

रमन सरकार के दौरान इतने घोटाला हुआ, अकूत काली कमाई किया कि देश के बैंक छोटे पड़ गए रमन सिंह के मेडिकल स्टोर के पता पर अभिषाक सिंह को पनामा में खाता खुलवाना पड़ा था। उसने वीडियो में कैश हैंडल के रूप में भाजपा के अनेक नेताओं का नाम भी लिया है।

 

रमन सरकार के दौरान हुये घोटालों का पैसा दिल्ली, लखनऊ, नागपुर और गुजरात जाता था। भाजपा के नेता रिकेश सेन जो वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी है, वे एक वीडियों में खुद बता रहे कि कैसे तत्कालीन मुख्यमंत्री की पत्नी वीणा सिंह पैसे लेती थी? कैसे अमित शाह और तत्कालीन स्व. नेता अरुण जेटली तक लूट का पैसा पहुंचाया जाता था? यह खुलासा भाजपा का नेता कर रहा कोई गुमनाम आदमी राह चलते नहीं कर रहा। ईडी, आईटी, इस मामले की जांच का साहस क्यों नहीं दिखाती?

 

एक मुख्यमंत्री पर कथित बयान जो बाद में कोर्ट में बदल भी गया। ईडी प्रेस नोट जारी करके आरोप लगा सकती है तो फिर इस मामले में तो खुला वह रिकेश सेन बोल रहा इसकी जांच क्यों नहीं की जा रही? 36,000 करोड़ के नान घोटाला, चिटफंड घोटाला, पनामा पेपर की जांच के लिये मुख्यमंत्री ने ईडी के डायरेक्टर को पत्र लिख चुके है।

बता दें कि कांग्रेस ने अपने ट्विटर पर एक स्टिंग का वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि इस वीडियो में ये जो व्यक्ति है वह छत्तीसगढ़ की वैशाली नगर विधानसभा से भाजपा का प्रत्याशी है। नाम है रिकेश सेन,यह वीडियो में बता रहा है कि कैसे रमन सिंह की पत्नी वीणा सिंह,अमित शाह अरुण जेटली को पैसा पहुँचाया जाता है।

 

🚨 स्टिंग एलर्ट

इस वीडियो में ये जो व्यक्ति है वह छत्तीसगढ़ की वैशाली नगर विधानसभा से भाजपा का प्रत्याशी है.

नाम है रिकेश सेन

यह वीडियो में बता रहा है कि कैसे-
रमन सिंह की पत्नी वीणा सिंह
अमित शाह
अरुण जेटली को पैसा पहुँचाया जाता है.

कैसे हुआ हवाला ऑपरेट, पूरा वीडियो… pic.twitter.com/g7PInc9FDA

— INC Chhattisgarh (@INCChhattisgarh) November 14, 2023

कांग्रेस ने इसे हवाला ऑपरेशन बताया है। वीडियो देखने से पुराना लग रहा है कि इसमें अरुण जेटली के नाम का भी ज़िक्र है,जो दिवंगत हो चुके हैं। बातों को सुनकर ज्ञात होता है कि यह वीडियो भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान का है। ज्ञात हो कि रिकेश सेन भिलाई निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष और 5 बार के पार्षद रह चुके हैं। वह पिछड़ा वर्ग के दुर्ग जिले में बड़ा नाम हैं। सेन समाज में अच्छी पकड़ होने की वजह से भाजपा ने उन्हें पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश मंत्री का पद भी दिया हैं। खबर लिखे जाने तक भाजपा की तरफ से इस मामले में कोई टिप्पणी नहीं आई थी। यह खबर कांग्रेस के सोशल मीडिया पोस्ट के आधार पर बनाई है। ग्रैंड न्यूज़ इस स्टिंग की पुष्टि नहीं करता हैं।

TAGGED: # latest news, BJP candidate Rickesh Sen, BJP candidate Rickesh Sen Viral video, CG BIG NEWS, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Latest News In CG, raipur breaking news, Raipur Latest News, Rickesh Sen
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Dog Attack : जर्मन शेफर्ड डॉग ने बुजुर्ग पर किया हमला, काटकर खा गया प्राइवेट पार्ट Dog Attack : जर्मन शेफर्ड डॉग ने बुजुर्ग पर किया हमला, काटकर खा गया प्राइवेट पार्ट
Next Article IND vs NZ : विराट कोहली ने तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड, सेमीफाइनल में लगाया 50वां ODI शतक  IND vs NZ : विराट कोहली ने तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड, सेमीफाइनल में लगाया 50वां ODI शतक 

Latest News

Chhattisgarh : 45 साल बाद पूरी होगी पीपरछेड़ी सिंचाई परियोजना – मुख्यमंत्री साय ने दी ऐतिहासिक स्वीकृति
Chhattisgarh : 45 साल बाद पूरी होगी पीपरछेड़ी सिंचाई परियोजना – मुख्यमंत्री साय ने दी ऐतिहासिक स्वीकृति
छत्तीसगढ़ May 9, 2025
CG NEWS :महाराणा प्रताप जयंती पर निकाली शोभायात्रा, बेटियों ने दिखाया शौर्य 
Grand News छत्तीसगढ़ May 9, 2025
Airport closed : पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 15 मई तक बंद रहेंगे 24 एयरपोर्ट
Airport closed : पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 15 मई तक बंद रहेंगे 24 एयरपोर्ट
Breaking News NATIONAL देश May 9, 2025
India Pakistan War : भारतीय सशस्त्र बलों ने जम्मू, पठानकोट और सांबा में मार गिराए गए पाकिस्तानी ड्रोन, कई स्थानों पर किया गया ब्लैकआउट 
India Pakistan War : भारतीय सशस्त्र बलों ने जम्मू, पठानकोट और सांबा में मार गिराए गए पाकिस्तानी ड्रोन, कई स्थानों पर किया गया ब्लैकआउट 
Breaking News NATIONAL अंतराष्ट्रीय देश May 9, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?