Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: IND vs NZ : विराट कोहली ने तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड, सेमीफाइनल में लगाया 50वां ODI शतक 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Cricketदेशरोचक खबरेंविश्व

IND vs NZ : विराट कोहली ने तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड, सेमीफाइनल में लगाया 50वां ODI शतक 

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/11/15 at 5:34 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
IND vs NZ : विराट कोहली ने तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड, सेमीफाइनल में लगाया 50वां ODI शतक 
IND vs NZ : विराट कोहली ने तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड, सेमीफाइनल में लगाया 50वां ODI शतक IND vs NZ : विराट कोहली ने तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड, सेमीफाइनल में लगाया 50वां ODI शतक 
SHARE

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

मुंबई। IND vs NZ : भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वह एक विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। कोहली ने बुधवार (15 नवंबर) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में विश्व कप के सेमीफाइनल मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ 80 रन पूरे करके यह उपलब्धि हासिल की। विराट ने इस मामले में महातम बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (Greatest batsman Sachin Tendulkar) का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

सचिन ने 2003 विश्व कप में 11 पारियों में 673 रन बनाए थे। कोहली ने एक विश्व कप की 10 पारियों में उनसे ज्यादा रन बना लिए हैं। सचिन ने 2003 में एक शतक और छह अर्धशतक लगाए थे। उन्हें टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने के लिए गोल्डन बैट मिला था। तेंदुलकर की शानदार पारियों की बदौलत टीम इंडिया फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन उसे खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

 

एक विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

खिलाड़ी देश साल पारी रन
विराट कोहली भारत 2023 10 674*
सचिन तेंदुलकर भारत 2003 11 673
मैथ्यू हेडन ऑस्ट्रेलिया 2007 10 659
रोहित शर्मा भारत 2007 9 648
डेविड वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया 2019 10 647

 

कोहली ने सचिन का एक और रिकॉर्ड तोड़ा

विराट ने एक विश्व कप में आठवीं बार 50 या उससे अधिक रन बनाए हैं। उन्होंने इस मामले में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया। तेंदुलकर ने 2003 विश्व कप में सात बार 50 या उससे अधिक रन की पारी खेली थी। बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने 2019 विश्व कप में सात बार ऐसा किया था। भारत के कप्तान रोहित शर्मा और ऑस्ट्रेलिया के ओपनर डेविड वॉर्नर ने 2019 विश्व कप में छह-छह बार 50 रन का आंकड़ा पार किया था।

 

संगकारा से आगे निकले, पोंटिंग के बराबर पहुंचे विराट

विराट ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 217वीं बार 50 या उससे अधिक रन बनाए हैं। इस मामले में उन्होंने श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा का रिकॉर्ड तोड़ा। संगकारा ने 216 बार ऐसा किया था। सचिन तेंदुलकर (264) उनसे आगे हैं। रिकी पोंटिंग ने भी 217 बार ऐसा किया है।

TAGGED: Greatest batsman Sachin Tendulkar, IND vs NZ, Virat kohli
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG BIG NEWS : भाजपा प्रत्याशी रिकेश सेन का वीडियो करेगा बड़े घोटालों का खुलासा ! कांग्रेस ने ईडी से की जांच की मांग CG BIG NEWS : भाजपा प्रत्याशी रिकेश सेन का वीडियो करेगा बड़े घोटालों का खुलासा ! कांग्रेस ने ईडी से की जांच की मांग
Next Article  MP NEWS : मतदाताओं को लुभाने कार से शराब बांटते एक आरोपी को FST दल ने पकड़ाया  MP NEWS : मतदाताओं को लुभाने कार से शराब बांटते एक आरोपी को FST दल ने पकड़ाया

Latest News

CG : "सुशासन तिहार" के बाद अब मनाया जाएगा "दाई-बबा दिवस", बुजुर्गों को मिलेगा मुफ्त इलाज, 4 जून को हर जिले में लगेगा हेल्थ मेला
CG : “सुशासन तिहार” के बाद अब मनाया जाएगा “दाई-बबा दिवस”, बुजुर्गों को मिलेगा मुफ्त इलाज, 4 जून को हर जिले में लगेगा हेल्थ मेला
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 1, 2025
 CG NEWS : संभव स्टील ट्यूब लिमिटेड सरोरा द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श और उपचार शिविर का आयोजन 
Grand News June 1, 2025
Housefull 5: बॉलीवुड में पहली बार दो अलग-अलग क्लाइमेक्स के साथ रिलीज, 6 जून 2025 को सिनेमाघरों में धमाल
Housefull 5: बॉलीवुड में पहली बार दो अलग-अलग क्लाइमेक्स के साथ रिलीज, 6 जून 2025 को सिनेमाघरों में धमाल
Grand News मनोरंजन June 1, 2025
Hair Oiling Tips: हर संडे दें बालों को पोषण और दिमाग को आराम… जानिए कैसे करें सही हेयर ऑइलिंग
Fashion Grand News Health स्वास्थ्य June 1, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?