Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Chhath Puja 2023 : रायपुर के महादेव घाट में डूबते सूर्य देव को अर्घ्य देकर व्रतियों ने मनाया छठ महापर्व, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

Chhath Puja 2023 : रायपुर के महादेव घाट में डूबते सूर्य देव को अर्घ्य देकर व्रतियों ने मनाया छठ महापर्व, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ 

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/11/19 at 7:11 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
Chhath Puja 2023 : रायपुर के महादेव घाट में डूबते सूर्य देव को अर्घ्य देकर व्रतियों ने मनाया छठ महापर्व, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ 
Chhath Puja 2023 : रायपुर के महादेव घाट में डूबते सूर्य देव को अर्घ्य देकर व्रतियों ने मनाया छठ महापर्व, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ 
SHARE

रायपुर। Chhath Puja 2023 : सूर्य उपासना का महापर्व छठ पूजा आज रविवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में धूमधाम से मनाया गया। राजधानी के महादेव घाट स्थित खारुन नदी तट पर बड़ी संख्या में उत्तर भारतीय समाज के लोग और और छठ व्रती महिलाएं पहुंची। सभी ने छठ मैया की विधि विधान से पूजा अर्चना की, और शाम 5:26 बजे डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतधारियों ने खुशहाली की कामना की। कल सोमवार सुबह 6 बजे उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही पूजा का समापन होगा। मान्यता है कि जो लोग पूरी श्रद्धा के साथ छठ माता और सूर्य देव की पूजा-अर्चना करते हैं उनकी सभी मनोकामनाएं जल्द पूर्ण हो जाती हैं।

- Advertisement -
Ad image

 

छठ महापर्व का तीसरे दिन खारुन नदी किनारे प्रसाद सामग्री से भरे सूप और बांस की टोकरियों के साथ भगवान सूर्य और छठ माता को संध्या अर्घ्य दिया गया। इस दिन व्रती सभी प्रकार के भोजन और पेय पदार्थों से परहेज करते हैं। निर्जला व्रत छठ के चौथे या आखिरी दिन समाप्त होगा, जब सूर्य देव और छठी माता को उषा अर्घ्य दिया जाएगा।

 

छठ पूजा का आज तीसरा दिन संध्या अर्घ्य का है। इस दिन छठ पर्व की मुख्य पूजा की जाती है। इस दिन व्रती घाट पर आते हैं और डूबते सूर्य को अर्घ्य देते हैं। आज सूर्यास्त शाम 05 बजकर 26 मिनट पर हुआ। इस समय लोग सूर्य को अर्घ्य दिए। शनिवार को कार्तिक शुक्ल पंचमी के दिन छठव्रती खरना की पूजा कर 36 घंटे का निर्जला व्रत की लोगों ने शुरुआत की। कार्तिक शुक्ल षष्ठी की शाम को अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को जल से अर्घ्य दिया गया। सोमवार को कार्तिक शुक्ल सप्तमी की सुबह उदीयमान भगवान सूर्य को दूध एवं जल से अर्घ्य दिया जाएगा। अर्घ्य के बाद व्रती घाट के निकट बने सूर्य पिंडों के पास बैठकर भगवान भास्कर की पूजा करेंगे। अर्घ्य और पूजा के बाद 36 घंटे का निर्जला व्रत भी समाप्त हो जाएगा।

TAGGED: chhath puja, Chhath Puja 2023
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Ind vs Aus World Cup 2023 Final : ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका, शमी ने वार्नर को दिखाया बाहर का रास्ता  Ind vs Aus World Cup 2023 Final : ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका, शमी ने वार्नर और बुमराह ने मार्श को दिखाया बाहर का रास्ता
Next Article MP BREAKING : नदी में पिता सहित डूबे 3 बच्चे, दो मासूमों की मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल  MP BREAKING : नदी में डूबे पिता सहित 3 बच्चे, दो मासूमों की मौत, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल 

Latest News

PM Mudra Yojana: सस्ती ब्याज पर 20 लाख तक का लोन, मोदी सरकार की स्कीम के बारे में जानिए विस्तार से…….
Basketball Grand News देश July 19, 2025
CG NEWS : गरियाबंद में इंसाफ़ के लिए भूख हड़ताल का सहारा, पहले मुरहा, फिर अहमद बेग और अब 70 साल की ओम बाई लगा रही न्याय की गुहार
गरियाबंद छत्तीसगढ़ July 19, 2025
CG NEWS : दैनिक छत्तीसगढ़ वॉच का 15वा स्थापना दिवस समारोह, शामिल हुए मुख्यमंत्री साय 
Grand News July 19, 2025
CG WEATHER UPDATE : छत्तीसगढ़ के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट  
छत्तीसगढ़ July 19, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?