Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading:  CG NEWS : डा. रमन सिंह ने किये भाजपा की जीत के दावे, टीएस सिंह देव को लेकर दिया बयान  
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़राजनादगांव

 CG NEWS : डा. रमन सिंह ने किये भाजपा की जीत के दावे, टीएस सिंह देव को लेकर दिया बयान  

Jagesh Sahu
Last updated: 2023/11/20 at 7:31 PM
Jagesh Sahu
Share
3 Min Read
 CG NEWS : डा. रमन सिंह ने किये भाजपा की जीत के दावे, टीएस सिंह देव को लेकर दिया बयान  
 CG NEWS : डा. रमन सिंह ने किये भाजपा की जीत के दावे, टीएस सिंह देव को लेकर दिया बयान  
SHARE

 

- Advertisement -

राजनांदगांव। CG NEWS : छत्तीसगढ़ प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजनांदगांव विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी डॉ रमन सिंह आज अपने विधानसभा क्षेत्र राजनांदगांव पहुंचे, इस दौरान उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने का दावा किया।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -
 CG NEWS : डा. रमन सिंह ने किये भाजपा की जीत के दावे, टीएस सिंह देव को लेकर दिया बयान  
 

छत्तीसगढ़ प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजनांदगांव विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी डॉ रमन सिंह सोमवार को अपने विधानसभा क्षेत्र राजनांदगांव पहुंचे इस दौरान डॉक्टर रमन सिंह ने यहां भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की, वहीं पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि आगामी 3 दिसंबर को प्रदेश में चुनाव के नतीजे सामने आ जाएंगे, लेकिन अभी जो रुझान प्रदेश की 90 विधानसभा सीटों में मिल रहा है उससे स्पष्ट है कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन रही है। डॉ रमन सिंह ने कहा कि हम 90 विधानसभा में बेहतर स्थिति में है। वहीं 55 से अधिक सीटें भारतीय जनता पार्टी जीतेगी। डॉ रमन सिंह ने कहा कि राजनांदगांव विधानसभा में भी भारतीय जनता पार्टी की जीत पिछले चुनाव के मुकाबले अधिक मतों से होगी। वहीं छत्तीसगढ़ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री टीएस के बयान के मामले में डॉक्टर रमन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री बनने की महत्वाकांक्षा पालन अच्छी बात है। उन्होंने कहा कि टीएस सिंह देव चूक गए, 5 साल पहले अगर इसी बात को दमदारी से बोले होते तो वो मुख्यमंत्री होते, उनको तो उनकी पार्टी ने साढे़ 4 साल तक घूम कर रख दिया, 15 दिन बचा था तो उपमुख्यमंत्री बना दिए। अब सरकार नहीं बन रही है तो जोर मार रहे हैं। पहले जोर मारे होते तो अभी मुख्यमंत्री रहते।

- Advertisement -

राजनांदगांव पहुंचे डॉ रमन सिंह ने प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने का दावा करने के साथी कहा कि मुख्यमंत्री कौन होगा यह भारतीय जनता पार्टी पहली बैठक में ही तय कर लेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 90 विधानसभा में स्थिति स्पष्ट है और छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बन रही है।

- Advertisement -
TAGGED: . Raman Singh News, # latest news, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, EX CM RAMAN SINGH NEWS, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, Raipur Crime News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article KANKER NEWS: यादव भवन टिकरापारा में जिला स्तरीय गोपाष्टमी महोत्सव एवं गोवर्धन पूजा का आयोजन, राउत नाचा दल के प्रतिभागी ने दी प्रस्तुती
Next Article CG ACCIDENT BREAKING : छत्तीसगढ़ में एक और बड़ा हादसा, तेज रफ्तार बस की टक्कर से 12 साल के मासूम सहित दो लोगों की मौत   CG ACCIDENT BREAKING : छत्तीसगढ़ में एक और बड़ा हादसा, तेज रफ्तार बस की टक्कर से 12 साल के मासूम सहित दो लोगों की मौत  

Latest News

GRAND NEWS: सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई ने स्व रामजीलाल अग्रवाल को दी श्रद्धांजलि
छत्तीसगढ़ रायपुर June 4, 2025
CG NEWS: छत्तीसगढ़ में शालाओं और शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण से शिक्षा में नया संतुलन
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 4, 2025
CG NEWS: चिन्नास्वामी स्टेडियम हादसे पर सीएम साय ने जताया शोक, सरकार से की राहत कार्यों में तेजी लाने की अपील
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 4, 2025
CG Road Accident: तेज रफ्तार का कहर: पेड़ से टकराई बाइक, दो युवकों की मौके पर मौत, एक गंभीर घायल
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्घटना राजिम June 4, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?