Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस पर कसा तंज, कहा – कांग्रेस अपनी हार की समीक्षा कर रही है
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

CG NEWS : विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस पर कसा तंज, कहा – कांग्रेस अपनी हार की समीक्षा कर रही है

Jagesh Sahu
Last updated: 2023/11/20 at 9:03 PM
Jagesh Sahu
Share
3 Min Read
CG NEWS : विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस पर कसा तंज, कहा - कांग्रेस अपनी हार की समीक्षा कर रही है
CG NEWS : विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस पर कसा तंज, कहा - कांग्रेस अपनी हार की समीक्षा कर रही है
SHARE

 

- Advertisement -

रायपुर। CG NEWS : विधानसभा चुनाव के बाद छत्तीसगढ़ में अब दावों और कयासों का दौर चल रहा है। वहीं पहले और दूसरे चरण के चुनाव के बाद समीक्षा का दौर जारी है। हार, जीत को लेकर बयानबाजी भी की जा रही है। बीजेपी और कांग्रेस अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस की समीक्षा बैठक पर रायपुर दक्षिण के विधायक बृजमोहन अग्रवाल (MLA Brijmohan Agarwal) ने तंज कस्ते हुए कहा कि कांग्रेस हार की समीक्षा और बहाना ढूंढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी हार की समीक्षा कर रही है। क्योंकि उसे इस बात का आभास हो गया है कि उनकी विदाई जनता ने तय कर दी है। जनता बीजेपी के स्वागत के लिए तैयार है, इसलिए कांग्रेस अपनी विदाई और हार की समीक्षा कर रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को आभास हो गया है कि वह जाने वाले हैं।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

उन्होंने कहा कि मैं 19 नवंबर को महादेव घाट में छठ कार्यक्रम में था। इस दौरान सीएम भूपेश बघेल की बॉडी लैंग्वेज और उनका दबा हुआ बोल इस बात को स्पष्ट करता है कि उन्हें आभास हो गया है कि वह जाने वाले हैं और बीजेपी सरकार आने वाली है। अग्रवाल ने दावा करते हुए कहा कि भाजपा बहुमत से आएगी और प्रदेश में सरकार बनाएगी। कांग्रेस में सीएम को लेकर घमासान मचा हुआ है। कांग्रेस में पहले मुख्यमंत्री के चार दावेदार थे, अब पांच हो गए हैं। कांग्रेस की ओर से छत्तीसगढ़ महतारी की आस्था पर कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी कोई नई बात नहीं है। हम पिछले 40 साल से छत्तीसगढ़ महतारी की जयकारे लगा रहे हैं। कांग्रेस केवल राजनीति के लिए छत्तीसगढ़ महतारी का उपयोग करती है।

- Advertisement -
‘सुजलाम-सुफलाम से बदलेगी छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर’
वरिष्ठ बीजेपी विधायक बृजमोहन ने कहा कि छत्तीसगढ़ महतारी जिस दिन सुजलाम और सुफलाम होगी , यहां पर अच्छा स्वास्थ्य व्यवस्था होगी, अच्छी शिक्षा व्यवस्था होगी, यहां के नौजवानों को रोजगार मिलेगा, यहां की बच्चियों का जीवन सुरक्षित होगा, उसी दिन छत्तीसगढ़ महतारी खुश होगी। आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस छत्तीसगढ़ महतारी का नाम लेकर भ्रष्टाचार कर रही हैं। छत्तीसगढ़ महतारी को फलवित और पुष्पित करना उनका उद्देश्य नहीं है। कांग्रेस और कांग्रेसी अपने आलाकमान को खुश करने में लगे रहते हैं।
TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, CG BREAKING NEWS, CG LATEST UPDATE NEWS, CM BHUPESH BAGHEL, GRAND NEWS Raipur, Latest News In CG, MLA Brijmohan Agarwal
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article HEALTH NEWS: बात सेहत की : छठ पूजा में 3 दिन के व्रत से हो गई कमजोरी और डिहाइड्रेशन? इन तरीकों से करें रिकवरी
Next Article CG BREAKING : बड़ी साजिश नाकाम : कांकेर में नक्सलियों ने प्लांट किया था 5 नग IED बम, BDS ने किया डिफ्यूज, सभी जवान सुरक्षित

Latest News

Raipur : ब्राह्मण पारा वार्ड में पेयजल की समस्या को लेकर वार्ड अध्यक्ष सुयश शर्मा ने निगम कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन, निगम मुख्यालय का घेराव की दी चेतावनी
Grand News May 23, 2025
IND vs ENG: इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, आयुष म्हात्रे बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी को भी मिली जगह
Cricket खेल May 23, 2025
CG Police Transfer : एसएसपी ने 7 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, देखें लिस्ट
Breaking News छत्तीसगढ़ बिलासपुर May 23, 2025
CG NEWS: “बारिश में नहीं भीगा जोश, तिरंगे संग गूंजा देशभक्ति का हुंकार —गरियाबंद की ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा बनी राष्ट्र गर्व का प्रतीक”
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ May 23, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?