छतरपुर। MP BREAKING : जिले में कांग्रेस नेता सलमान की हत्या का मामला तूल पकड़ लिया है। पहले कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Former Chief Minister Digvijay Singh) ने सलमान के शव को लेकर धरना प्रदर्शन किया। दिग्विजय सिंह ने बीजेपी के पर सलमान की हत्या का आरोप लगाते हुए प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की। जिसके बाद अब खजुराहो थाना पुलिस ने कांग्रेसी नेताओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित अन्य 60-70 लोगो पर मामला दर्ज किया है। यह प्रकरण बिना किसी परमिशन के खजुराहो में धरना देने, आचार संहिता उल्लंघन की धारा 188 के तहत दर्ज किया गया है।

 MP BREAKING : सलमान हत्याकांड में बड़ा उपडेट, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह समेत 70 कांग्रेसियों के खिलाफ मामला दर्ज, बिना परमिशन के धरना देने का आरोप 

बता दें कि 16-17 नवंबर की दरमियानी रात को कांग्रेस प्रत्याशी नातीराजा के ड्राइवर की हत्या हो गई थी। मामले में कांग्रेस ने भाजपा पर आरोप लगाया था। और लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे थे।