Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, दीपदान कर परिवार में सुख समृद्धि की कामना की 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़राजनादगांव

CG NEWS : कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, दीपदान कर परिवार में सुख समृद्धि की कामना की 

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/11/27 at 2:33 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
CG NEWS : कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, दीपदान कर परिवार में सुख समृद्धि की कामना की 
CG NEWS : कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, दीपदान कर परिवार में सुख समृद्धि की कामना की 
SHARE
Kartik Purnima 2023

राजनांदगांव। CG NEWS : कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आज राजनांदगांव शहर के मोहारा स्थित शिवनाथ नदी में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई और दीपदान कर परिवार में सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान शिवनाथ नदी के तट पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा हजारों की संख्या में लोग तड़के पुण्य स्नान का लाभ लेने पहुंचे।

 

- Advertisement -
Ad image


कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर नदी में स्नान का विशेष महत्व है। प्रतिवर्ष राजनांदगांव शहर के मोहारा स्थित शिवनाथ नदी के तट पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी रहती है। आज कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर शिवनाथ नदी में आस्था की डुबकी लगाकर श्रद्धालुओं ने दीपदान किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने आज के इस स्नान के महत्व को बताया। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर शिवनाथ नदी के तट में मोहरा मेले का तीन दिवसीय आयोजन भी किया जाता है। इस मेले की ख्याति राजनांदगांव सहित आसपास जिले में भी है और बड़ी संख्या में लोग मोहरा मेले में शामिल होने पहुंचते हैं।

- Advertisement -

- Advertisement -

कार्तिक पूर्णिमा पर नदी में स्नान के धार्मिक महत्व की वजह से राजनांदगांव के शिवनाथ नदी में स्नान के लिए मध्य रात्रि से ही श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगने लगा और भोर से पूर्व ही श्रद्धालुओं ने शिवनाथ नदी में डुबकी लगाकर पूर्णिमा स्नान किया। मान्यताओं के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के दिन प्रदोष काल में किसी नदी या तालाब में दीपदान करने का विशेष महत्व है। इस दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में नदी में दीपक प्रज्वलित कर उसे बहते पानी में छोडा़ जाता है। मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन दीप दान करने से घर में खुशहाली व सुख-समृद्धि आती है। यही वजह है कि हजारों की संख्या में श्रद्धालु कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर राजनांदगांव शहर के मोहरा स्थित शिवनाथ नदी के तट पर एकत्रित होते हैं और नदी में स्नान कर पुण्य लाभ लेते हैं।

https://grandnews.in/wp-content/uploads/2023/11/WhatsApp-Video-2023-11-27-at-2.32.41-PM.mp4

 

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Kartik Purnima 2023
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : राजधानी में दिखा प्रकाश पर्व का उत्साह खालसा स्कूल में सजा कीर्तन दरबार, मत्था टेकने उमड़े सिक्खजन GURUNANAK JAYANTI 2023 : राजधानी में दिखा प्रकाश पर्व का उत्साह, खालसा स्कूल में सजा कीर्तन दरबार, मत्था टेकने उमड़े सिक्खजन
Next Article CG ACCIDENT NEWS : अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार बोलेरो, सवार 6 यात्री गंभीर रूप से घायल  CG ACCIDENT NEWS : अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार बोलेरो, सवार 6 यात्री गंभीर रूप से घायल 

Latest News

Breaking News: हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की वेबसाइट हैक, भारत-पाक सीमा पर हमले की धमकी, मचा हड़कंप
Breaking News Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग देश July 8, 2025
Stampede again: फिर मची भगदड़: गोलीबारी से जान बचाकर 4000 लोग पहुंचे भारत, मिजोरम में ली शरण
Grand News देश July 8, 2025
Trump’s tariff war: ट्रंप का टैरिफ वार: 14 देशों को भेजा टैक्स नोटिस, डेडलाइन पर खुद उलझे, मजबूरी क्या है?
Grand News अर्थव्यवस्था July 8, 2025
Suicide in the lockup: लॉकअप में खुदकुशी या कुछ और? गमछे ने खोल दिए पुलिसिया लापरवाही के राज
Grand News SUICIDE देश July 8, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?