मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने वाला है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर अभी और देखने को मिलेगा। मध्य राजस्थान के ऊपर चक्रवाती घेरा भी सक्रिय होगा। इससे मध्य प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। प्रदेश के मध्य और दक्षिणी हिस्से में बारिश जारी रहेगी।
सागर, शहडोल, जबलपुर, नर्मदापुरम, इंदौर और भोपाल संभाग में दिन का तापमान और गिरने वाला है। ओला गिरने की भी आशंका है। आज मध्यप्रदेश के कई जिलो में गरज-चमक की स्थिति बनी रहेगी।
अभिजीत चक्रवर्ती मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि मौसम में गिरावट आइगी और तापमान और गिरेगा, छिंदवाडा में ज्यादा ठंड पड़ने के आसार है।
MP WEATHER : मध्य प्रदेश में जारी रहेगा बारिश का दौर, तापमान और गिरने की आशंका
