Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: MP Exit Poll Results : मध्यप्रदेश में भाजपा आगे लेकिन बहुमत के आकड़े से दूर, क्या फिर रहेगा शिवराज का राज या कांग्रेस की बदलेगी किस्मत, यहां देखें सभी एग्जिट पोल का अनुमान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsमध्य प्रदेश

MP Exit Poll Results : मध्यप्रदेश में भाजपा आगे लेकिन बहुमत के आकड़े से दूर, क्या फिर रहेगा शिवराज का राज या कांग्रेस की बदलेगी किस्मत, यहां देखें सभी एग्जिट पोल का अनुमान

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/11/30 at 7:19 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
MP Exit Poll Results : मध्यप्रदेश में भाजपा आगे लेकिन बहुमत के आकड़े से दूर, क्या फिर रहेगा शिवराज का राज या कांग्रेस की बदलेगी किस्मत, यहां देखें सभी एग्जिट पोल का अनुमान
MP Exit Poll Results : मध्यप्रदेश में भाजपा आगे लेकिन बहुमत के आकड़े से दूर, क्या फिर रहेगा शिवराज का राज या कांग्रेस की बदलेगी किस्मत, यहां देखें सभी एग्जिट पोल का अनुमान
SHARE

 

Contents
News24-Chanakya के एग्जिट पोल में शिवराज की फिर बन रही सरकारMatrize के एग्जिट पोल में ‘शिवराज’ की सरकार
- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

ग्रैंड न्यूज़ डेस्क। MP Exit Poll Results : मध्य प्रदेश की 230 सदस्यीय विधानसभा के लिए 17 नवंबर को मतदान हुआ, जबकि तीन दिसंबर को चुनावी नतीजे सामने आएंगे। बता दें कि गुरुवार की देर शाम को एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ रहे हैं। इन नतीजों से यह अनुमान लगाया जा सकेगा कि मध्य प्रदेश में आखिर किसकी सरकार बन सकती है। हालांकि, यह चुनाव आयोग तो तीन दिसबंर को ही स्थिति साफ करेगा।

- Advertisement -

मध्यप्रदेश में 230 सीटों की विधानसभा में बहुमत का जादुई आंकड़ा 116 है। राज्य में कुछ ओपिनियन पोल का कहना था कि यहां पिछली बार की तरह इस बार भी कोई दल बहुमत का आंकड़ा नहीं छू पाएगा। ऐसे में छोटे दलों और निर्दलीय विधायकों की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाएगी।

- Advertisement -

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 में मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस बार 77.15 फीसद मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। सनद रहे कि पिछले विधानसभा चुनाव में 75.63 प्रतिशत मतदान हुआ था। मतदान प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है और अब सभी को तीन दिसंबर का बेसब्री से इंतजार है, क्योंकि इसी दिन नेताओं के भाग्य का फैसला होगा।

News24-Chanakya के एग्जिट पोल में शिवराज की फिर बन रही सरकार

News24-Chanakya के एग्जिट पोल में मध्य प्रदेश में शिवराज का राज एक बार फिर से स्थापित होता हुआ दिखाई दे रहा है। भाजपा 150 का आंकड़ा पार कर सकती है। एग्जिट पोल में भाजपा को 151 सीटें, कांग्रेस को 74 और अन्य को पांच सीटें मिलने की संभावना है।

पार्टी सीटें
भाजपा 151
कांग्रेस 74
अन्य 5

Matrize के एग्जिट पोल में ‘शिवराज’ की सरकार

Matrize के एग्जिट पोल में भाजपा की सरकार बनने के आसार दिखाई दे रहे हैं। भाजपा को 118-130, कांग्रेस को 97-107 और अन्य को 0-2 सीटें मिलने की संभावना है।

पार्टी सीटें
भाजपा 118-130
कांग्रेस 97-107
अन्य 0-2
रिपब्लिक भारत का सर्वे
भाजपा को 118-130 सीटें
कांग्रेस को 97-107 सीटें
अन्य को दो सीटें

वोट शेयर
बीजेपी को 43.4 प्रतिशत
कांग्रेस को 41.7 प्रतिशत
अन्य को 14.9 प्रतिशत

टीवी 9 भारतवर्ष-पोलस्ट्रैट के एग्जिट पोल के मुताबिक, मध्यप्रदेश में कांटे की टक्कर होगी। बीजेपी को 106-116 और कांग्रेस को 111-121 सीटें मिल सकती हैं।

रिपब्लिक भारत का सर्वे
भाजपा को 118-130 सीटें
कांग्रेस को 97-107 सीटें
अन्य को दो सीटें

वोट शेयर
बीजेपी को 43.4 प्रतिशत
कांग्रेस को 41.7 प्रतिशत
अन्य को 14.9 प्रतिशत

‘जन की बात‘ के एग्जिट पोल के मुताबिक, मध्यप्रदेश में कांटे का मुकाबला है। कांग्रेस को 102 से 125 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, बीजेपी को 100 से 123 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, अन्य को पांच सीटें मिलेंगी।

इंडिया टूडे- एक्सिस माय इंडिया का एग्जिट पोल

  • भाजपा को 118-130 सीटें
  • कांग्रेस को 97-107 सीटें
  • अन्य को 0-2 सीटें
साल 2020 में ऐसा हुआ था सत्ता का उलटफेर 
मार्च 2020 में ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके प्रति वफादार विधायकों की बगावत के बाद कमलनाथ के नेतृत्व वाली सरकार गिर गई थी, जिससे शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार की वापसी सुनिश्चित हो गई थी।

साल 2018 में किसे कितने फीसदी मिले वोट

साल 2018 में बीजेपी को 41.02 फीसदी, कांग्रेस को 40.89 फीसदी और बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) और अन्य पार्टियों को 10.83 फीसदी वोट मिले थे। वहीं, कांग्रेस से अधिक वोट शेयर पाने के बाद भी बीजेपी ने 2018 में 109 सीटें जीतीं थीं। जबकि सबसे पुरानी पार्टी को 114 सीटें मिली थीं। जबकि बसपा को दो, समाजवादी पार्टी को एक और निर्दलीय के खाते में चार सीटें आई थीं। तब कांग्रेस ने कमलनाथ के नेतृत्व में बसपा, सपा और निर्दलियों की मदद से सरकार बनाई थी।
TAGGED: madhya pradesh assembly election 2023, MP Exit Poll 2023 LIVE Updates, MP Exit Poll Results
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG Election RESULT 2023 : कवर्धा और कसडोल में अब 20 चक्र में होगी मतगणना, निर्वाचन आयोग द्वारा 6 विधानसभा में ईवीएम से मतगणना हेतु 7 अतिरिक्त टेबल अनुमोदित CG Election RESULT 2023 : कवर्धा और कसडोल में अब 20 चक्र में होगी मतगणना, निर्वाचन आयोग द्वारा 6 विधानसभा में ईवीएम से मतगणना हेतु 7 अतिरिक्त टेबल अनुमोदित
Next Article CG NEWS : सुशील आनंद शुक्ला का बड़ा दावा, एक्जिट पोल के नतीजे से भी बेहतर आयेंगे छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के पक्ष में परिणाम, 75 सीटों के साथ बनेगी भरोसे की सरकार CG NEWS : सुशील आनंद शुक्ला का बड़ा दावा, एक्जिट पोल के नतीजे से भी बेहतर आयेंगे छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के पक्ष में परिणाम, 75 सीटों के साथ बनेगी भरोसे की सरकार

Latest News

IPL WINNER 2025: RCB ने 17 साल बाद जीता आईपीएल खिताब, रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स को 6 रन से हराया, विराट की आँखें हुई नम
IPL WINNER 2025: RCB ने 17 साल बाद जीता आईपीएल खिताब, रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स को 6 रन से हराया, विराट की आँखें हुई नम
Breaking News Cricket Exclusive Grand News खेल देश June 3, 2025
CG NEWS: अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन की सख्ती, 09 वाहन जब्त बकली एवं राजिम क्षेत्र में संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 3, 2025
Reliance Infrastructure:अनिल अंबानी की कंपनी गोला-बारूद बनाने के लिए स्थापित होगी नई इकाई, सरकार से मिल सकता है करोड़ का ऑर्डर 
Business Exclusive Grand News Mumbai NATIONAL अंतराष्ट्रीय छत्तीसगढ़ देश महाराष्ट्र June 3, 2025
Aadhaar Card: AI से सावधान आपका आधार कार्ड नकली है या असली ? घर बैठे अपने स्मार्टफोन से ऐसे करें चेक, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान  
Exclusive Featured Grand News Technology क्राइम छत्तीसगढ़ देश रोचक खबरें June 3, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?