Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: MP NEWS: सिवनी मालवा में भगवान को भी लग रही ठंड: भक्तों ने मूर्तियों को पहनाए ऊनी कपड़े, पुजारी बोले- प्रतिमा में भी होते है प्राण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsमध्य प्रदेश

MP NEWS: सिवनी मालवा में भगवान को भी लग रही ठंड: भक्तों ने मूर्तियों को पहनाए ऊनी कपड़े, पुजारी बोले- प्रतिमा में भी होते है प्राण

Veena Chakravarty
Last updated: 2023/12/09 at 11:08 AM
Veena Chakravarty
Share
2 Min Read
SHARE

नर्मदापुरम जिले में शीतलहर का असर बना हुआ है। पूरे जिले में सर्दी बढ़ रही है। ऐसे में लोगों को अपने भगवान की चिंता भी सताने लगी है। वे प्रतिमाओं को ऊनी कपड़े पहना रहे हैं। भक्तों का मानना है कि उनकी तरह उनके आराध्य को भी ठंड लग रही होगी। जिसके चलते सिवनी मालवा तहसील के प्रसिद्द संकटमोचन हनुमान मंदिर में भी हनुमान जी महाराज को गर्म शॉल ओढ़ाई। साथ-साथ राम दरबार में भी मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम, लक्ष्मण और जानकी माता को भी शॉल ओढ़ाई। मंदिर में विराजे भगवान शिव तथा माता पार्वती को भी शॉल ओढ़ाई गई है।

read more : MP NEWS: कार में हो रहा था अवैध शराब का परिवहन, पुलिस की दबिश पड़ी तो कार छोड़कर भागे दो आरोपी, एक गिरफ्तार

- Advertisement -
Ad image

मंदिर के पुजारी संतोष शास्त्री का कहना है कि भक्तगण अपने आराध्य की भी चिंता करने लगे हैं। सिवनी मालवा में इन दिनों तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक चला जाता है। इतने तापमान में इंसान को भी परेशानी होती है। इसलिए भगवान की प्रतिमाओं को भी गर्म और ऊनी पोशाक पहनाई जा रही है। मंदिर में प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के बाद माना जाता है कि प्रतिमा में भी प्राण हैं, इसलिए प्रतिमाओं का भी विशेष ध्यान रखा जाता है। हनुमान मंदिर में भी भगवान को गर्म कपड़े पहनाए है।

- Advertisement -

करीब 20 साल पहले भक्तों ने प्रतिमाओं को ऊनी कपड़े पहनाना शुरू किया

- Advertisement -

पुजारी संतोष शास्त्री ने बताया कि करीब 20 साल पहले भक्तों ने प्रतिमाओं को ऊनी कपड़े पहनाना शुरू किया। इसके बाद से ये परंपरा सा बन गया है। हर साल कोई ना कोई भक्त भगवान के लिए शॉल या ऊनी कपड़े भेंट कर देता है। जिसे प्रतिमाओं पर ओढ़ाया जाता है। यदि कोई भक्त वस्त्र दान नहीं करता है, तो मंदिर समिति ही इसकी व्यवस्था कर लेती है।

TAGGED: @kerala, #bihar #gujarat, #incredibleindia, #india #indore, #madhyapradeshtourism, #mptourism, #photography, #uttarpradesh, bhopal, City, DELHI, Gwalior, haryana, instagram, JABALPUR, KARNATAKA, LOVE, madhyapradesh, Maharashtra, mp, mumbai, PUNJAB, Rajasthan, RATLAM, TAMILNADU, UJJAIN
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article KANKER NEWS: धान का उठाव नहीं होने से खरीदी बुरी तरह प्रभावित, किसान परेशान
Next Article JABALPUR NEWS: चुनावी नतीजों की पारदर्शिता पर सवाल: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद विवेक तंखा का बड़ा बयान, कहा -EVM मुद्दे को लेकर कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी कांग्रेस

Latest News

CG News: ट्रेन में दोस्ती, फिर ठगी जांजगीर पुलिस ने 6.5 लाख की ठगी करने वाले दो उत्तरप्रदेशी आरोपियों को पकड़ा”
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 27, 2025
CG News : रेशम की राह बनी रोजगार की डगर : महुवा (च) की स्व-सहायता समूह ने कोसा पालन से बदली अपनी दुनिया, बना जिले की पहचान
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 27, 2025
CG NEWS: रायपुर में नशे के अड्डों पर पुलिस का बड़ा वार! 200 से ज्यादा ठेलों-गुमटियों में छापा, हजारों गोगो पेपर, चिलम जब्त — 11 पर FIR
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 27, 2025
CG NEWS: अभनपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सारखी में विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
Grand News छत्तीसगढ़ June 27, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?