Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: अपने बीच मुख्यमंत्री को पाकर खुश हुए युवा, मुख्यमंत्री को दी बधाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

अपने बीच मुख्यमंत्री को पाकर खुश हुए युवा, मुख्यमंत्री को दी बधाई

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/12/11 at 10:50 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
SHARE

रायपुर,/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जब वीआईपी रोड स्थित राम मंदिर पहुंचे तब नर्सिंग कॉलेज के कुछ युवा भी मंदिर दर्शन के लिए आए थे। मुख्यमंत्री को देखते ही युवाओं ने उन्हें जोर शोर से बधाई दी। उन्होंने युवाओं को धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें छत्तीसगढ़ के विकास की अहम जिम्मेदारी मिली है। आज इसकी शुभ शुरुआत मंदिर दर्शन से की है और आप सभी ऊर्जा से भरे हुए युवाओं का साथ मिला है। यह मेरे लिए बहुत खुशी की बात है। विकसित छत्तीसगढ़ बनाने के लिए आप सभी युवाओं का सहयोग जरूरी है।

- Advertisement -

युवाओं ने मुख्यमंत्री को बधाई देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के नव निर्माण में हम आपके साथ खड़े हैं और युवा पूरी उत्साह से नये साल से छत्तीसगढ़ को आगे ले जाने के लिए कार्य करेंगे। मुख्यमंत्री ने युवाओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। युवाओं ने कहा कि हम नियमित रूप से राम मंदिर आते हैं। आज अपने बीच मुख्यमंत्री को पाकर बहुत अच्छा लगा। यह बहुत अच्छी बात है कि मुख्यमंत्री ने अपने नए कार्यकाल की शुरुआत भगवान श्री राम के दर्शन से की है। जब भी कोई शुरुआत आस्था के साथ होती है तो इसके परिणाम बहुत अच्छे होते हैं। हमें भारतीय परंपरा में सिखाया जाता है कि हर अच्छे कार्य की शुरुआत ईश्वर के दर्शन के साथ हो तो काम अच्छा होता है। आज मुख्यमंत्री ने श्री राम मंदिर में दर्शन किए, यह बहुत अच्छी बात है। युवाओं ने कहा कि संयोग से आज मुख्यमंत्री हमारे बीच हैं। हमें बहुत अच्छा लगा। उल्लेखनीय है कि इनमें से बहुत सारे युवा ऐसे थे जिन्होंने पहली बार अपने मतदान का प्रयोग किया था।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article RAIPUR BREAKING : माता पिता के सायकल नही दिलाने पर दी जान, 12 वर्षीय नाबालिग ने की आत्महत्या RAIPUR BREAKING : माता पिता के सायकल नही दिलाने पर दी जान, 12 वर्षीय नाबालिग ने की आत्महत्या
Next Article CG CM Oath Ceremony : विष्णुदेव साय की ताजपोशी कल, पीएम मोदी होंगे मुख्य अतिथि, दो उपमुख्यमंत्री समेत 10 मंत्री भी ले सकते हैं शपथ

Latest News

CG VIDEO : बाइक पर मस्ती करते नजर आए पांच युवक, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, कार्रवाई की मांग
Breaking News कोरबा छत्तीसगढ़ May 12, 2025
healthy lifestyle:भिगोकर खाना बनाने की आदत, सेहतमंद जीवनशैली की पहली सीढ़ी
healthy lifestyle:भिगोकर खाना बनाने की आदत, सेहतमंद जीवनशैली की पहली सीढ़ी
Grand News May 12, 2025
CG BREAKING : खरोरा सड़क हादसा : 13 लोगों की मौत पर सीएम साय ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख और घायलों को 50-50 हजार की सहायता
Grand News May 12, 2025
  BREAKING NEWS : भारत के 32 हवाई अड्डों पर परिचालन फिर से शुरू, हटाई गई नागरिक उड़ानों पर लगाई गई रोक
Breaking News देश May 12, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?