Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG Oath Ceremony LIVE : पीएम मोदी की उपस्तिथि में सीएम विष्णुदेव साय ने ली छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री की शपथ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsछत्तीसगढ़रायपुर

CG Oath Ceremony LIVE : पीएम मोदी की उपस्तिथि में सीएम विष्णुदेव साय ने ली छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री की शपथ

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/12/13 at 5:45 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
CG Oath Ceremony LIVE : सीएम विष्णुदेव साय ने ली छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री की शपथ
CG Oath Ceremony LIVE : सीएम विष्णुदेव साय ने ली छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री की शपथ
SHARE

- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

रायपुर। CG Oath Ceremony LIVE : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गरिमामय उपस्थिति में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Chief Minister Vishnudev Sai) को राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, केन्द्रीय सामाजिक न्याय राज्य मंत्री रामदास अठावले, राज्यसभा सांसद जे.पी. नड्डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा, उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा विशेष रूप से मौजूद थे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उप मुख्यमंत्री द्वय अरूण साव, विजय शर्मा ने ईश्वर के नाम से पद एवं गोपनीयता की शपथ हिन्दी में ली।

- Advertisement -

गांव के सरपंच के रूप में अपना राजनीतिक करियर शुरू करने वाले विष्णु देव साई 1999 से 2014 तक रायगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से सांसद रहे और लगातार चार लोकसभा चुनाव जीते। हालांकि, 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें टिकट नहीं दिया गया। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 90 सीटों में से 54 सीटें हासिल कीं, जबकि कांग्रेस ने 35 सीटें जीतीं।

- Advertisement -

 

राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने इस मौके पर छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री के रूप में अरूण साव एवं विजय शर्मा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह एवं भूपेश बघेल, पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, पूर्व सांसद ओम माथुर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने किया।

 

TAGGED: #Prime Minister Narendra Modi, CG Oath Ceremony LIVE, Chief Minister Vishnudev sai, Governor Vishwabhushan Harichandan
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG Oath Ceremony LIVE : विष्णुदेव साय ने ली छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री की शपथ CG Oath Ceremony LIVE : सीएम विष्णुदेव साय के बाद अरुण साव और विजय शर्मा ने ली डिप्टी सीएम पद की शपथ
Next Article RAIPUR NEWS : शपथ ग्रहण समारोह के दौरान अति विशिष्ट अतिथियों से मिले ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा  RAIPUR NEWS : शपथ ग्रहण समारोह के दौरान अति विशिष्ट अतिथियों से मिले ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा 

Latest News

GRAND NEWS : AIIMS दिल्ली में घायल जवानों से मिले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा – देश इन वीरों का सदैव ऋणी रहेगा
Grand News May 15, 2025
CG NEWS : गलगम पहुंचे मुख्यमंत्री साय, जवानों से मुलाकात कर बढ़ाया हौसला, नक्सल विरोधी अभियान की सफलता पर दी बधाई
Grand News May 15, 2025
CG NEWS : नए किसानों को नहीं मिलेगा पीएम सम्मान निधि का लाभ, गाइडलाइन से अंजान किसान काट रहे दफ्तरों के चक्कर
Grand News May 15, 2025
BREAKING NEWS : भारत ने तुर्की को दिया बड़ा झटका, सेलेबी हवाई अड्डे का लाइसेंस किया रद्द 
Grand News May 15, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?