Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: SAKTI NEWS: IED की चपेट में आने से शाहिद हुआ CAF का जवान,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कमलेश साहू की शहादत को किया नमन, आज हसौद मे होगा अंतिम संस्कार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़

SAKTI NEWS: IED की चपेट में आने से शाहिद हुआ CAF का जवान,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कमलेश साहू की शहादत को किया नमन, आज हसौद मे होगा अंतिम संस्कार

Veena Chakravarty
Last updated: 2023/12/14 at 8:06 AM
Veena Chakravarty
Share
3 Min Read
SHARE

सक्ति। बुधवार को नारायणपुर जिले में हुए आईईडी ब्लास्ट में सक्ती जिले के हसौद निवासी शहीद हुए बेटे कमलेश साहू के परिजनों से मिलने जिला कलेक्टर  नूपुर राशि पन्ना और पुलिस अधीक्षक  एम. आर. आहिरे सहित जिला प्रशासन के अधिकारी पहुंचे।  कमलेश साहू के शहादत की खबर से हसौद क्षेत्रवासी ही नहीं बल्कि जिला प्रशासन सक्ती में भी शोक की लहर व्याप्त है। जिला सक्ती की कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना एवं एसपी  एम. आर. आहिरे बुधवार की देर शाम शहीद कमलेश साहू के घर पहुंचे और शहीद के पिता  मुंगेश्वर साहू, माता तारा देवी साहू, पत्नी  वृंदाबाई साहू समेत शहीद के भाई-बहन से मुलाकात कर ढांढस बंधाया। साथ ही शहिद के परिजनों को भरोसा दिलाया कि जिला प्रशासन इस दुःख की घड़ी में उनके साथ है। एसपी  आहिरे ने कहा कि कमलेश साहू आदम्य साहस का परिचय देते हुए वीरगति को प्राप्त हुए है। इस दौरान सक्ती एडीएम, सक्ती एसडीम, जैजैपुर जनपद सीईओ सहित अन्य प्रशासनिक अमला भी साथ था।

read more : CG NEWS : CM विष्णु देव साय, Deputy CM द्वय अरुण साव और विजय शर्मा को जोगी कांग्रेस ने दी शुभकामनाएं

- Advertisement -
Ad image

हसौद पहुंचेगा शहीद का पार्थिव शरीर, हसौद मे होगा अंतिम संस्कार

- Advertisement -

प्राप्त जानकारी अनुसार नारायणपुर में शहीद हुए  कमलेश साहू का पार्थिव शरीर आज सुबह हसौद पहुंच सकता है। कड़ी सुरक्षा के साथ शहीद का पार्थिव शरीर नारायणपुर से हसौद लाया जा रहा है। बुधवार की शाम शहीद के पार्थिव देह को नारायणपुर में ससम्मान पूर्वक सलामी दिया गया, तत्पश्चात अंतिम संस्कार हेतु शहीद जवान के पार्थिव देह को गृहग्राम जिला सक्ती के लिए रवाना किया गया है। पार्थिव देह हसौद पहुंचने पर विधि-विधान से शहीद का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

- Advertisement -

मुख्यमंत्री ने हसौद निवासी जवान  कमलेश साहू की शहादत को नमन किया
मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने नारायणपुर जिले में हुए आईईडी ब्लास्ट में सक्ती जिले के हसौद निवासी जवान  कमलेश साहू की शहादत को नमन किया है। मुख्यमंत्री ने शहीद जवान के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि कमलेश साहू ने आदम्य साहस का परिचय देते हुए वीरगति प्राप्त की। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा छत्तीसगढ़ उनके परिजनों के साथ है। मुख्यमंत्री ने इस घटना में घायल जवान बालोद निवासी श्री विनय कुमार के बेहतर उपचार के निर्देश अधिकारियों को दिए।

TAGGED: @durg, @RAIPUR, # latest news, #chhattisgarhiya, #chhattisgarhtourism, #follow, #Jharkhand, #photography, #raipurdiaries, #raipurian, #raipurpictures, Ambikapur, bastar, BHILAI, bilaspur, cg, Chhattisgarh, chhattisgarhi, DELHI, Dhamtari, GRAND NEWS CHHATTISGARH, INDIA, jagdalpur, korba, Latest News In CG, LOVE, RAIGARH, Raipur Latest News, rajnandgaon
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : कल होगी कैबिनेट की पहली बैठक, सीएम ने कहा - विस्तार से चर्चा होगी, प्राथमिकताओं के आधार पर निर्णय लिये जायेंगे CG Vishnu Cabinet Meeting :आज साय कैबिनेट की पहली बैठक, मोदी की गारंटी पर रहेगा फोकस
Next Article MAHADEV SATTA : ऑनलाइन सट्टा कारोबार :सट्टा एप का को फाउंडर रवि उप्पल को दुबई से गिरफ्तार, जल्द भारत लाने की तैयारी

Latest News

CG News : दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: म्युल खाता मामले में फरार आरोपी गोविंद चौहान गिरफ्तार, करोड़ों की सट्टा रकम का हुआ खुलासा
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग July 3, 2025
CG NEWS: कांकेर में तेंदुए का आतंक! इमलीपारा के बाद कोड़ेजुंगा में दिखा तेंदुआ, दहशत में लोग
Grand News कांकेर छत्तीसगढ़ July 3, 2025
CG CRIME NEWS : उपसरपंच ने घर में घुसकर युवती से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार 
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ बिलासपुर July 3, 2025
श्याम सत्संग महिला मंडल द्वारा फैशन एरा का आयोजन, संग्रहण होने वाले धन से करवाएंगे कन्याओं की शादी
छत्तीसगढ़ रायपुर July 3, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?