Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: LIFESTYLE : सर्दियों में शरीर में गर्माहट के लिए खायें ये 5 फूड, पूरे सीजन नहीं लगेगी ठंड 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
लाइफस्टाइलस्वास्थ्य

LIFESTYLE : सर्दियों में शरीर में गर्माहट के लिए खायें ये 5 फूड, पूरे सीजन नहीं लगेगी ठंड 

Jagesh Sahu
Last updated: 2023/12/19 at 2:04 PM
Jagesh Sahu
Share
3 Min Read
SHARE

पूरे भारत में अब तक सर्दियों का आगाज़ हो चूका है।  इस मौसम में हम अपने शरीर को गर्म रखने के लिए स्वेटर, शॉल और हीटर का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इन सब से हमारा शरीर सिर्फ बाहर से ही गर्म रहता है, जो स्वस्थ रहने के लिए पर्याप्त नहीं है। अगर आप अपने शरीर को अंदर से गर्म रखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अपनी डाइट में कुछ ऐसी चीजें शामिल करनी होगी जो ना सिर्फ आपको एनर्जी दें बल्कि बीमारियों से भी आपको दूर रखें। इनके सेवन से आपको सर्दी, जुखाम, थकान और कई तरह की समस्याओं से निजात मिल सकता है।  यहां तक की इनके सेवन से आप फ्लू इन्फेक्शन से भी बच सकते है।

शरीर में गर्माहट के लिए करिये इन चीज़ों का सेवन –

- Advertisement -
Ad image
  1. शहद – स्वाद में मीठा और पोषक तत्वों से भरपूर शहद का सेवन सर्दियों के दिन में बहुत फायदेमंद माना जाता है। ये न सिर्फ हमारे शरीर को ऊर्जा देता है बल्कि हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाने के साथ-साथ मजबूती भी प्रदान करता है। इसके सेवन से गले में हुई खराश को भी दूर किया जा सकता है।
  2. घी – देसी घी में फैटी एसिड पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। जो हमारे शरीर के तापमान और गर्मी को संतुलित बनाए रखता है। सर्दियों के मौसम में घी का नियमित रूप से सेवन करना बहुत फायदेमंद हो सकता है।
  3. गुड़ – गुड़ की तासीर गर्म होने के कारण इसे भी आप सर्दियों के मौसम में अपने भोजन में शामिल कर सकते हैं। गुड़ में भरपूर मात्रा में कैलोरी पाई जाती है। इसका इस्तेमाल आप मीठे पकवान बनाने में कर सकते हैं या ऐसे भी खा सकते हैं। गुड़ के सेवन से पाचन तंत्र भी मजबूत होता है।
  4. दालचीनी – सर्दियों में दालचीनी का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ता है, जिसके कारण शरीर में गर्माहट पैदा होती है। अगर आपको खांसी की समस्या है तो आप दालचीनी का पानी पी सकते हैं।
  5. सरसो – सरसों में एलिल आइसोथियोसाइनेट नाम का कंपाउंड मौजूद होता है, जो मनुष्य के शरीर के तापमान को बेहतर रखने की प्रक्रिया को बढ़ा सकता है। शरीर को गर्म रखने के लिए आप सरसों और सरसों के तेल का सेवन कर सकते हैं।

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -

 

 

TAGGED: @FOOD, HEALTH, LIFESTLYE
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BIG NEWS : भूकंप से मचा हाहाकार, 116 लोगों की मौत, 200 से ज्यादा घायल  BIG NEWS : यहां भूकंप से मचा हाहाकार, 116 लोगों की मौत, 200 से ज्यादा घायल 
Next Article Gariyaband News: तेंदुए की खाल के साथ 1 आरोपी को किया गिरफ्तार, 2 फरार, ऐसे देने वाले थे वारदात को अंजाम

Latest News

CG NEWS : मुख्य सचिव अमिताभ जैन के एक्सटेंशन का आदेश जारी
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 30, 2025
Accident News : तेज रफ्तार टक्कर में बोलेरो पलटी, महिला की मौत, 8 गंभीर घायल — पूर्व विधायक धनेन्द्र साहू ने दिखाया मानवता का परिचय
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्घटना राजिम June 30, 2025
CG NEWS: शाला प्रवेशउत्सव मे शामिल हुए विधायक अनुज, विद्यालयों में प्रवेश लेने वाले नन्हे मुन्ने बच्चे आने वाले कल का भविष्य हैं-अनुज
Grand News छत्तीसगढ़ June 30, 2025
Rashmika Mandanna: पुष्पा गर्ल रश्मिका मंदाना ने किया डिजिटल डेब्यू, कहा- अब दिखेगा मेरा रियल अवतार
bollywood Grand News मनोरंजन June 30, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?