Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG BREAKING : साय कैबिनेट का विस्‍तार कल, राजभवन में 11:30 बजे मंत्रिमंडल का होगा शपथ ग्रहण, इस दिन होगा विभागों का बंटवारा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsछत्तीसगढ़

CG BREAKING : साय कैबिनेट का विस्‍तार कल, राजभवन में 11:30 बजे मंत्रिमंडल का होगा शपथ ग्रहण, इस दिन होगा विभागों का बंटवारा

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/12/21 at 8:27 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
CG BIG BREAKING : पुलिसकर्मियों के लिए खुशखबरी, मिलेगा सप्ताहिक अवकाश, गृहमंत्री विजय शर्मा के निर्देश के बाद आदेश जारी 
CG BIG BREAKING : पुलिसकर्मियों के लिए खुशखबरी, मिलेगा सप्ताहिक अवकाश, गृहमंत्री विजय शर्मा के निर्देश के बाद आदेश जारी 
SHARE

 

- Advertisement -

रायपुर। CG BREAKING : राजधानी में एक बड़ी खबर सामने आ रही है। विष्‍णुदेव साय सरकार के कैबिनेट का विस्‍तार कल शुक्रवार को किया जायेगा। राजभवन में मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह दोपहर पौने 12 बजे रखा गया है। मंत्रिमंडल के विस्‍तार के बाद मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय दिल्‍ली रवाना हो जाएंगे। दिल्‍ली में राष्‍ट्रीय नेताओं से मुलाकात करने के बाद साय 23 को रायपुर लौटेंगे। इसके बाद मंत्रियों के विभागों का बंटवारा होगा।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

पार्टी सूत्रों के अनुसार शुक्रवार (22 दिसंबर) को राजभवन में साय कैबिनेट में 7 से 8 मंत्री शामिल किए जा सकते हैं। इनमें 4 से 5 पुराने और 3 से 4 नए विधायक होगें। मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण को लेकर राजभवन में तैयारी शुरू कर दी गई है। बता दें कि पहले इंडोर स्‍टेडियम में शपथ ग्रहण की तैयारी की गई थी, लेकिन अब कार्यक्रम राजभवन होगा। पार्टी नेताओं के अनुसार मंत्रिमंडल में इस बार दो कुर्सी लोकसभा चुनाव तक खाली रखने की योजना है। राज्‍य में मुख्‍यमंत्री सहित 13 मंत्री रह सकते हैं। फिलहाल सीएम और दो डिप्‍टी सीएम शपथ ले चुके हैं। अब 10 मंत्री बनाए जाने हैं। बताया जा रहा है कि कल 7 से 8 मंत्री शपथ ले सकते हैं। बाकी मंत्री लोकसभा चुनाव के बाद बनाए जाएंगे।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

मुख्‍यमंत्री साय सरगुजा संभाग से हैं। डिप्‍टी सीएम साव बिलासपुर संभाग और विजय शर्मा दुर्ग संभाग से हैं। स्‍पीकर डॉ. रमन भी दुर्ग संभाग से हैं। अब तक की चर्चाओं में रायपुर और बस्‍तर संभाग का खाता नहीं खुला है। भाजपा को इस बार बस्‍तर संभाग से 12 में से 8 सीटें मिली हैं। इनमें 7 एसटी आरक्षित सीटें शामिल हैं। वहां से मंत्री पद के तीन दावेदार हैं। इनमें केदार कश्‍यप, लता उसेंडी और आईएएस की नौकरी छोड़ कर आए नीलकंठ टेकाम शामिल हैं। रायपुर संभाग की 20 में से 12 सीट भाजपा जीती है। यहां से दावेदारों में बृजमोहन अग्रवाल, अजय चंद्राकर और राजेश मूणत पुराने चेहरे हैं। नए चेहरों में एससी सीट से कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे शिवकुमार डहरिया को हरा कर पहली बार विधानसभा पहुंचे खुशवंत साहब के साथ फिल्‍म स्‍टार और धरसींवा विधायक अनुज शर्मा का नाम शामिल है। दुर्ग संभाग की 20 में से भाजपा 10 सीट जीती है। इस संभाग से डॉ. रमन, विजय शर्मा पहले ही पद पा चुके हैं। बिलासपुर संभाग की 24 में 10 सीट ही इस बार भाजपा जीत पाई है जबकि सरगुजा संभाग की सभी 14 सीट भाजपा के पास है।

  

TAGGED: # latest news, CG BREAKING, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news in hindi, GRAND NEWS CHHATTISGARH
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Purchase of paddy: 30.37 lakh metric tonnes of paddy has been purchased so far in the state on support price, payment of more than Rs 6365 crore to the farmers CG Purchased Paddy : छत्तीसगढ़ में अब तक 45.54 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी, किसानों को 11032 करोड़ रूपए का भुगतान
Next Article BIRTHDAY SPECIAL: हैप्पी बर्थडे गोविंदा: एक समय में साइन की थीं 50 फिल्में,कॉमेडी सीन से फैंस के दिलों में बनाई जगह, नंबर 1 हीरो आज एक हिट को तरसा

Latest News

CG NEWS: रंग संस्कार महोत्सव’ के समापन समारोह में हिंदी फिल्म जगत के मशहूर अभिनेता मनोज जोशी के साथ शामिल हुए छत्तीसगढ़ी सिनेमा के सुपरस्टार अनुज शर्मा
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 19, 2025
CG NEWS: गैस टैंकर से गैस चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार
Grand News छत्तीसगढ़ महासमुंद May 19, 2025
CG NEWS: सुशासन तिहार के अंतर्गत भगत सिंह स्कूल में नगर निगम जगदलपुर के द्वारा समस्या निवारण समाधान शिविर का आयोजन।
Grand News छत्तीसगढ़ May 19, 2025
RAIPUR NEWS : सदर बाजार में फंदे से लटकती मिली महिला की लाश, सुसाइड नोट में लिखा – छोटू के पास जा रही हूं..
Grand News May 19, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?