Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG Purchased Paddy : छत्तीसगढ़ में अब तक 45.54 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी, किसानों को 11032 करोड़ रूपए का भुगतान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़रायपुर

CG Purchased Paddy : छत्तीसगढ़ में अब तक 45.54 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी, किसानों को 11032 करोड़ रूपए का भुगतान

Jagesh Sahu
Last updated: 2023/12/21 at 8:25 PM
Jagesh Sahu
Share
3 Min Read
Purchase of paddy: 30.37 lakh metric tonnes of paddy has been purchased so far in the state on support price, payment of more than Rs 6365 crore to the farmers
SHARE
रायपुर : CG Purchased Paddy : छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर 1 नवम्बर 2023 से धान खरीदी का महाभियान निरंतर जारी है। लगभग दो माह में अब तक राज्य के 9 लाख 93 हजार पंजीकृत किसानों से 45 लाख 54 हजार मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई है।

इन्हें भी पढ़ें : CG NEWS : मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर किसानों से प्रति एकड़ के मान से 21 क्विंटल धान खरीदी का आदेश जारी, क्या धान बेच चुके किसानों को भी मिलेगा लाभ ?

इस वर्ष 2 हजार 739 धान उपार्जन केन्द्र बनाए गए

किसानों की सहुलियत को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष 2 हजार 739 धान उपार्जन केन्द्र बनाए गए हैं। धान खरीदी के एवज में किसानों को भुगतान के लिए मार्कफेड द्वारा अपेक्स बैंक को अब तक कुल 11 हजार 032 करोड़ रूपए जारी किया गया है। राज्य सरकार द्वारा किसानों के सहुलियत को ध्यान में रखते हुए सुगमतापूर्वक धान खरीदी के निर्देश दिए गए हैं। धान उपार्जन केन्द्रों में निर्धारित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुदृढ़ करने को कहा गया है। खाद्य विभाग के अधिकारियों को धान खरीदी व्यवस्था का निरंतर निरीक्षण करने को भी कहा गया है।

किसानों से 130 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य

राज्य शासन द्वारा इस वर्ष प्रदेश के किसानों से 130 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा गया है। इस खरीफ विपणन वर्ष में धान बेचने के लिए प्रदेश के 26.86 लाख किसानों ने पंजीयन कराया है। इसमें कुल पंजीकृत रकबा 33.22 लाख हेक्टेयर है, वहीं 2.59 लाख नवीन किसानों ने पंजीयन कराया है।

CG Purchased Paddy :  उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए निरंतर धान का उठाव जारी है। अब तक कुल धान खरीदी 45.54 लाख मीट्रिक टन धान में से 34.02 लाख मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ जारी किया गया है, जिसके विरूद्ध मिलर्स द्वारा 25.76 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है।

आज 2.60 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी 

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आज 21 दिसम्बर को लगभग 62 हजार किसानों से 2.60 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। आज की धान खरीदी के लिए 78 हजार से अधिक टोकन जारी किए गए थे। इनमें टोकन तुंहर हाथ एप के तहत 30 हजार से अधिक टोकन ऑनलाइन जारी किए गए थे।

TAGGED: #छत्तीसगढ़, BIG NEWS, Breaking News, CG BREAKING NEWS, CG purchased paddy :, CG Purchased Paddy : छत्तीसगढ़ में अब तक 45.54 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, Raipur Hindi News, Raipur Latest News, RAIPUR NEWS, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : एसपी रामगोपाल गर्ग ने पेश की मिशाल, दो बच्चों को दी अनुकंपा नियुक्ति, अंजनी और विवान खेलने की उम्र में कहलाएंगे कॉन्स्टेबल CG NEWS : एसपी रामगोपाल गर्ग ने पेश की मिशाल, दो बच्चों को दी अनुकंपा नियुक्ति, अंजनी और विवान खेलने की उम्र में कहलाएंगे कॉन्स्टेबल
Next Article CG BIG BREAKING : पुलिसकर्मियों के लिए खुशखबरी, मिलेगा सप्ताहिक अवकाश, गृहमंत्री विजय शर्मा के निर्देश के बाद आदेश जारी  CG BREAKING : साय कैबिनेट का विस्‍तार कल, राजभवन में 11:30 बजे मंत्रिमंडल का होगा शपथ ग्रहण, इस दिन होगा विभागों का बंटवारा

Latest News

CG ब्रेकिंग : स्कूटी की डिक्की से दिनदहाड़े चोरों ने पार किए 18 लाख, बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस, देखें वीडियो
CG ब्रेकिंग : स्कूटी की डिक्की से दिनदहाड़े चोरों ने पार किए 18 लाख, बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस, देखें वीडियो
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग May 19, 2025
CG NEWS: नगर सैनिकों की भर्ती हेतु लिखित परीक्षा 22 जून को,30 मई तक आवेदन आमंत्रित
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ May 19, 2025
CG NEWS: शहर की समस्याओं के निदान के लिए रिटार्यड कर्मचारी बैठे आमरण अंशन पर
Grand News छत्तीसगढ़ राजनांदगांव May 19, 2025
CG NEWS: रायगढ़ पुलिस के विशेष अभियान में 296 स्थायी वारंट तामिल, 20 साल से छिपे हत्यारे समेत कई वारंटी गिरफ्तार
Grand News छत्तीसगढ़ रायगढ़ May 19, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?