Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: नशे से आजादी नया सवेरा:गरियाबंद पुलिस ने छेड़ा नशे के खिलाफ अभियान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

नशे से आजादी नया सवेरा:गरियाबंद पुलिस ने छेड़ा नशे के खिलाफ अभियान

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/12/21 at 1:36 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
SHARE

गरियाबंद।पुलिस कप्तान अमित तुकाराम काम्बले के निर्देशन एवं अति० पुलिस अधीक्षक डी. सी. पटेल के मार्गदर्शन में नशे के विरूद्ध संगठीत एवं प्रभावी प्रयास किया जा रहा है। वर्तमान समय में नशा के जाल में लगातार लोग फसते जा रहे है।समाज के युवा एवं बच्चे जो तेजी से नशे के शिकार हो रहे है।इस तेजी से फैल रहे बीमारी रूपी नशे को खत्म करने के लिए गरियाबंद पुलिस ले कर आ रही है,एक विशेष अभियान जिसका नाम है “नया सवेरा”। इस योजना का शुभारंभ आज 21 दिसम्बर को पुलिस अधीक्षक के कर कमलों से किया जा रहा है।
इसका मुख्य उद्देश्य-नशा पर प्रभावी एवं संगठित कार्यवाही करना है।प्रत्येक थाना क्षेत्र के अत्यधिक नशे से प्रभावित गांवों को चिन्हांकित कर वहां नशा के अवैध विक्री को पूर्ण रूप से समाप्त करना। धीरे-धीरे इसका विस्तार पूरे जिले में किया जायेगा।गांव के लोगो को पुलिस के अभियान से जोड़ने हेतु गांव में महिलाओं और पुरूषों को संगठित कर प्रत्येक गांव में ग्राम रक्षा समिति का गठन किया जायेगा।इस समिति के द्वारा नशा के तस्करों एवं सप्लायरों का संगठात्मक विरोध किया जायेगा और विशेष अभियान चला कर पुलिस द्वारा रेड की कार्यवाही की जाएगी।नशे के विक्रकेताओं के खिलाफ सूचना देने हेतु एक मोबाइल नम्बर जारी किया जाएगा। उक्त मोबाइल नम्बर पर सचूना देने वाले की जानकारी पूर्ण रूप से गोपनीय रखा जायेगा।सूचना के आधार पर संबंधित थाने की टीम एवं सायबर सेल की टीम के द्वारा कार्यवाही किया जाएगा। कार्यवाही के साथ-साथ लोगों को नशे के जाल से बचाने हेतु जागरूकता कार्यक्रम भी चलाए जाएंगे।

प्रयासः गरियाबंद पुलिस का नशा मुक्ति में लगातार प्रसास जारी है।

- Advertisement -
Ad image

01) जिसके तहत गरियाबंद जिले के लगभग 10 गांवों को चिन्हांकित किया गया और वहां महिलाओं एवं पुरूषों की समिति बनाकर नशा के अवैध व्यापार पर नियंत्रण एवं नशे से दूर रहने हेतु समिति के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
02) इस क्रम में ग्राम मालगांव थाना गरियाबंद, ग्राम लोहरसी, धुरसा चाना पाण्डुका, ग्राम जामगांव, सोरिद, भेन्ड्री थाना फिंगेश्वर, ग्राम खड़मा, मड़ेली, सेम्हरा, दुल्ला थाना छुरा को चिन्हांकित कर ग्राम रक्षा समिति का गठन किया गया है, साथ ही पुलिस के द्वारा लगातार कार्यवाही भी किया जा रहा है।

- Advertisement -

कार्यावाहियां :- जागरूकाता कार्यक्रम के साथ ही गरियाबंद पुलिस द्वारा अवैध नशे के कार्यवाही में संलिप्त लोगों पर शिकंजा कसने के बाद शराब एवं गांजा के अवैध तस्कों पर पुलिस द्वारा लगातार धर-पकड एवं रेड की कार्यवाही कर रही है।

- Advertisement -

विगत लगभग तीन माह में गरियाबंद पुलिस द्वारा :-

01) शराब के अवैध तस्कारी पर कार्यवाही करते हुए

– कुल 251 प्रकरण।

लगभग 861 लीटर अवैध शराब जप्त।

– कुल 251 आरोपियो को जेल भेजा गया है।

02) गांजा तस्करी में लगतार कार्यवाही करते हुए

NDPS Act के कुल 24 प्रकरण दर्ज ।

– लगभग 04 क्विंटल 02 किलो ग्राम गांजा जप्त।

कुल 38 आरोपियों को भेजा गया जेल।

इस प्रकार विभिन्न प्रकरणों में संलिप्त कुल-300 आरोपियों को जेल भेजा गया है। इस प्रकार पुलिस के प्रयास से धीरे-धीरे नशा के अवैध व्यापार में कमी आई है।

अब इसी प्रयास को और प्रभावी एवं लोगो को और संगठीत करते हुए नशा के अवैध व्यापार पर पूर्णतः अंकुश लगाने एवं नशा के दुस्प्रभाव के प्रति लोगों को जागरूक करने हेतु गरियाचंद पुलिस इस नया अभियान “नया सवेरा” की शुरुआत कर रही है। गरियाबंद पुलिस द्वारा चिन्हांकित गांवों की संख्या को धीरे-धीरे बढ़ा कर पुरे जिले में लोगों की समिति बनाकर और पुलिस की कार्यवाही को और प्रभावी एवं संगठीत कर जिले में नशे के हो रही अवैध व्यापार को रोक लगायी जायेगी।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article MP NEWS : नए मुख्यमंत्री मोहन यादव निरीक्षण करने पहुंचे रैन बसेरा, व्यवस्था के संबंध में की चर्चा
Next Article BOLLYWOOD NEWS : शाहरूख की फिल्म पठान, जवान के बाद अब डंकी रिलीज होते ही मचा रही धूम

Latest News

2025 TVS Apache RTR 160 लांच, अब डुअल‑चैनल ABS और USD फोर्क के साथ, जानें कीमत से लेकर सबकुछ 
देश June 27, 2025
CG NEWS: आयुष्मान भारत का जल्द होगा नियमित भुगतान – भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने स्वास्थ्य संचालक को सौंपा ज्ञापन
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 27, 2025
अवैध खनन पर प्रशासन का ‘ऑपरेशन क्लीन’, खनिज विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, तीन दिनों में गरियाबंद प्रशासन की 5 ठोस कार्रवाई
Grand News June 27, 2025
CG NEWS: राखड़ बांध के रखरखाव की राशि डकार जाते हैं अधिकारी और ठेकेदार
Grand News कोरबा छत्तीसगढ़ June 27, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?