सागर : BIG NEWS : बीना विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष शशि मोहन तिवारी (Shashi Mohan Tiwari) ने 43 साल बाद राजनीति से संन्यास का ऐलान किया है, इसकी जानकारी उन्होंने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस कर दी।
शशिमोहन ने कहा कि बीना विधानसभा से कांग्रेस विधायक बनाना का मेरा संकल्प पूरा हुआ। उस संकल्प को पूरा करने के बाद मैं अब गैर राजनीतिक काम करूंगा। जीवन के अगले पड़ाव को आध्यात्म की ओर ले जाऊंगा। इस बार विधानसभा चुनाव में सागर जिले की 8 सीटों में से केवल बीना में कांग्रेस जीती है।
![BIG NEWS : कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष ने राजनीति से लिया संन्यास](https://grandnews.in/wp-content/uploads/2023/12/Untitled-5.jpg)