Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : किसानों का हित ही भाजपा सरकार की सबसे पहली प्राथमिकता : MLA भावना बोहरा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsकवर्धाछत्तीसगढ़

CG NEWS : किसानों का हित ही भाजपा सरकार की सबसे पहली प्राथमिकता : MLA भावना बोहरा

Jagesh Sahu
Last updated: 2023/12/25 at 7:29 PM
Jagesh Sahu
Share
5 Min Read
CG NEWS : किसानों का हित ही भाजपा सरकार की सबसे पहली प्राथमिकता : MLA भावना बोहरा
CG NEWS : किसानों का हित ही भाजपा सरकार की सबसे पहली प्राथमिकता : MLA भावना बोहरा
SHARE

कवर्धा : CG NEWS : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती और सुशासन दिवस के अवसर पर प्रदेश के 12 लाख किसानों के खाते में 3716 करोड़ रुपये दो वर्ष का बकाया धान बोनस ट्रांसफर किया, इसी के साथ भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में किये अपने एक प्रमुख वादे को पूरा किया। इसी कड़ी में आज पंडरिया में आयोजित सुशासन दिवस कार्यक्रम में विधायक भावना बोहरा (MLA Bhavna Bohra) ने भी लाभान्वित किसानों को प्रशस्ति पत्र भेंट किया और उन्हें बधाई दी।

- Advertisement -

इस दौरान भावना बोहरा ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्व.अटल जी ने छत्तीसगढ़ को पृथक राज्य का दर्जा देते हुए इसके विकास की नींव रखी वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अटल जी के सपनों को पूरा करते हुए आज छत्तीसगढ़ के विकास रथ को आगे ले जाने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रहें हैं। छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने विधानसभा चुनाव के दौरान जनता से मोदी जी की गारंटी में वादा किया था कि वह 2 साल का बकाया बोनस सुशासन दिवस के अवसर पर जनता को देंगे वह वादा आज पूरा किया है। भाजपा सरकार अटल बिहारी वाजपेयी जी के सुशासन एवं नागरिक प्रथम के लक्ष्य और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सबका साथ सबका विकास के उद्देश्य के साथ कार्य करने वाली पार्टी है। भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में जी भी वादें किये हैं चाहे वह महिलाओं की सुरक्षा, युवाओं को रोजगार, बेटियों को प्रोत्साहन या हर वर्ग का विकास हो आने वाले समय मे हर वह सभी गारंटी पूरी होगी।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

- Advertisement -

आज प्रदेश के 12 लाख किसानों के खाते में मुख्यमंत्री जी ने 3,716 करोड़ रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर किये हैं। यह राशि उन किसानों का अधिकार था जिसे पूर्व की कांग्रेस सरकार ने रोक कर रखा था। आज प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनते ही प्रदेश में विकास की गति और जनता की महत्वाकांक्षा भी दुगुनी रफ्तार से पूरी होगी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने 130 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य रखा है इसके साथ ही 21 क्विंटल धान प्रति एकड़ के मान से क्रय करने का निर्णय भी भाजपा सरकार द्वारा लिया गया है जिससे प्रदेश के हमारे किसान भाई बहन आर्थिक रूप से सक्षम बनेंगे और उनकी आय भी बढ़ेगी। छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार जनता की सरकार है जो जनता से किया गया हर वादा पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारे पंडरिया विधानसभा के भी कई किसान भाई बहन आज इससे लाभान्वित हुए हैं, उनके चेहरों पर आई मुस्कान देखकर आज बहुत ही प्रसन्नता हुई है और आने वाले समय मे छत्तीसगढ़ के हर व्यक्ति के चेहरे पर यह मुस्कान दिखती रहेगी।

- Advertisement -

छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनते ही मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी ने पहली कैबिनेट बैठक में किसानों का बकाया बोनस वापस करने के बिल पे हस्ताक्षर किया था और आज माननीय मुख्यमंत्री जी ने उस गारंटी को पूरा करते हुए प्रदेश के 12 लाख किसानों के खाते में 3716 करोड़ से अधिक की राशि उनके खाते में ट्रांसफर कर दी। छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार घोषणा पत्र में किये वादों को पूरा करने के लिए जमीनी स्तर पर जुट चुकी है। राज्य के 18 लाख से अधिक परिवारों को प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति और किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की 3100 रुपए में खरीदी के वादे पर प्रदेश सरकार ने अमल करना शुरू कर दिया है और जल्द ही हमारी सरकार हमारे घोषणा पत्र में किए गए हर वादों को पूरा कर देगी।

इसके साथ ही पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने पिछली कांग्रेस सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व की कांग्रेस सरकार ने अपने घोषणा पत्र में वादा किया था दो वर्ष के बकाया बोनस देने का लेकिन शराबबंदी, कर्ज माफी जैसे अनेकों झूठे वादों की तरह यह वादा भी खोखला निकला लेकिन भाजपा सरकार हमेशा ही किसानों के हित के लिए कार्य करने वाली सरकार है।कांग्रेस सरकार ने केवल किसानों के नाम पर राजनीति की है उसी का प्रमाण है कि चुनाव में प्रदेश की जनता और किसानों ने उन्हें नकार दिया।

TAGGED: CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, MLA Bhavna Bohra, MLA भावना बोहरा, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Corona New variant JN.1 Cases: भारत में तेजी से पैर पसार रहा कोरोना का JN.1 वैरिएंट, इस राज्य में सबसे ज्यादा 34 मामलों की पुष्टि, देश 24 घंटो में मिले 628 मरीज  Corona New variant JN.1 Cases: भारत में तेजी से बढ़ रहा कोरोना का JN.1 वैरिएंट, इस राज्य में सबसे ज्यादा 34 मामलों की पुष्टि, 24 घंटो में मिले 628 मरीज 
Next Article  CG BREAKING : नए साल के जश्न को लेकर गाइडलाइन जारी, हुड़दंग करने, नशे में गाड़ी चलाने वालों की खैर नहीं, नया रायपुर इत्यादि स्थानों के लिए दिए गए यह निर्देश   CG BREAKING : नए साल के जश्न को लेकर गाइडलाइन जारी, हुड़दंग करने, नशे में गाड़ी चलाने वालों की खैर नहीं, नया रायपुर इत्यादि स्थानों के लिए दिए गए यह निर्देश 

Latest News

CG NEWS : रातोरात चावल बन गया खंडा! खाद्य विभाग की क्लीन चिट, शिकायतकर्ता ने जांच के लिए सौंपा ज्ञापन 
Grand News May 14, 2025
Operation Keller : शोपियां में लश्कर के कमांडर सहित तीन आतंकवादी ढेर, भारी मात्रा में गोला-बारूद, ग्रेनेड, राइफल सहित अन्य सामग्री बरामद 
Grand News May 14, 2025
Virat-Anushka : विराट कोहली के संन्यास के बाद आखिरकार अनुष्का शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा – इसलिए Test cricket में वहीं सफल हुए…
Grand News May 14, 2025
CGNEWS:कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विजय शाह का पुतला दहन, विजय शाह के खिलाफ कार्रवाई नहीं होना भाजपा पर प्रश्न चिन्ह
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 14, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?