जबलपुर के संजीवनी नगर थाना अंतर्गत शांति नगर परसवाड़ा में एक युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गयी। युवक की लाश मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लाश का पंचनामा कर मामले की जाँच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, सौतेली माँ द्वारा प्रताड़ित किये जाने के चलते मनीष अहिरवार नामक युवक ने आत्महत्या कर ली है। इधर मृतक के पिता भारत लाल अहिरवार ने अपनी सौतेली पत्नी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उसकी दूसरी पत्नी प्रीति उनके भाई आशीष और बेटी बबिता ने मिलकर मनीष की हत्या की है। शादी के कुछ दिन बाद से ही प्रीति और भारत लाल में विवाद होने लगा था। भारत लाल ने बताया कि प्रीति कभी भी किसी भी व्यक्ति के मोटर सायकल पर बैठकर चली जाती थी, जब वो इस बारे में पूछता था तो वो उससे विवाद करने लगती थी। एक दिन विवाद इतना बढ़ गया था की भारत लाल की दूसरी पत्नी ने उसे घर से निकाल दिया और उसके बेटे को अपने पास रख लिया था। भारत लाल की पत्नी बेटे मनीष को बाँध कर मारा करती थी। कुछ दिन गुज़र जाने के बाद फ़ोन आया की आपके बेटे मनीष की मौत हो गई है। यह खबर सुनकर पिता बहुत ही सदमे है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
MP NEWS : सौतेली माँ ने की बेटे की हत्या, पुलिस कर रही मामले की जांच
