Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: स्कूलों में शिक्षा के साथ संस्कार भी मिले: बृजमोहन अग्रवाल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

स्कूलों में शिक्षा के साथ संस्कार भी मिले: बृजमोहन अग्रवाल

Neeraj Gupta
Last updated: 2023/12/29 at 3:38 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
SHARE

आज के समय बच्चों में ज्यादा से ज्यादा नंबर लाने के लिए परिवार और समाज की तरफ से दबाव दिया जाता है। जिससे बच्चे मानसिक अवसाद तक में चले जाते हैं। जो बिल्कुल भी उचित नहीं है। स्कूलों और शिक्षकों का दायित्व है कि, बच्चों की छुपी प्रतिभा स्पोर्ट्स, डांस, सिंगिंग को भी निखारें। उन्होंने कहा कि अगर सचिन तेंदुलकर के माता-पिता ने भी उन पर ज्यादा नंबर लाने के लिए दबाव बनाया होता तो सचिन आज विश्व के महानतम क्रिकेटर नहीं बन पाते। उक्त बातें प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने शिवोम विद्यापीठ के वार्षिक उत्सव ‘शिवोम संस्कृति एनुअल कल्चरल फेस्ट 2023’ के दौरान कहीं।

अपने संबोधन में श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि पुराने जमाने में बच्चे आश्रम में रहते थे वहां जीवन जीने की कला सिखाते थे परंतु आज की शिक्षा पद्धति में संस्कारों का अभाव दिखता है जिसमे सुधार की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि स्कूल केवल मार्कशीट बांटने के केंद्र नहीं होने चाहिए बल्कि स्कूल संस्कार और संस्कृति के केंद्र होने चाहिए। स्कूलों में धर्म, अध्यात्म, संस्कार, संस्कृति, नैतिकता और अनुशासन पर भी जोर देना चाहिए।
स्कूलों में पहले पीरियड योग और प्राणायाम का होना चाहिए। जिससे बच्चे पारिवारिक और सामाजिक दबाव से अपने आप को मुक्त रखना सीख सकेंगे।

- Advertisement -
Ad image

इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने कौशल और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विभिन्न भारतीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। श्री बृजमोहन अग्रवाल ने स्कूलों में किताबी शिक्षा के साथ ही आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और संस्कारिक ज्ञान देने पर जोर दिया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर श्री अग्रवाल ने स्कूल के सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG BREAKING : BSUP कॉलोनी में परिवार के सामूहिक आत्महत्या मामले की जांच करेगी कांग्रेस, छह सदस्यीय टीम गठित, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय संयोजक  CG BREAKING : BSUP कॉलोनी में परिवार के सामूहिक आत्महत्या मामले की जांच करेगी कांग्रेस, छह सदस्यीय टीम गठित, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय संयोजक 
Next Article MP NEWS : कालरी कर्मचारी की लाश मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस  MP NEWS : कालरी कर्मचारी की लाश मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस 

Latest News

CG NEWS : मंत्री टंक राम वर्मा सोमनाथ धाम में किया पूजा अर्चना, प्रदेश वासियों के सुख-समृद्धि की कामना की
छत्तीसगढ़ रायपुर July 26, 2025
CG NEWS : बाढ़ में फंसे तीन लोगों को बचाने नाले में कूदा राकेश बंजारे, तेज बहाव में बहा, सलामती के लिए पूरा गांव कर रहा प्रार्थना
छत्तीसगढ़ दुर्ग दुर्घटना July 26, 2025
RAIPUR NEWS : जलभराव से परेशान निवासियों ने नेशनल हाईवे में किया चक्का जाम
Breaking News छत्तीसगढ़ रायपुर July 26, 2025
CG NEWS : तेज बारिश से ढहा कच्चा मकान, दबने से मासूम बच्ची की मौत
छत्तीसगढ़ बलरामपुर July 26, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?