Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: MP NEWS : पचमढ़ी नवरंग का हुआ शुभारम्भ, पर्यटकों को लुभा रही पर्यटन संबंधी गतिविधियां 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
मध्य प्रदेश

MP NEWS : पचमढ़ी नवरंग का हुआ शुभारम्भ, पर्यटकों को लुभा रही पर्यटन संबंधी गतिविधियां 

Jagesh Sahu
Last updated: 2023/12/30 at 2:20 PM
Jagesh Sahu
Share
2 Min Read
SHARE

NARMADAPURAM : MP NEWS : सतपुड़ा की रानी पचमढ़ी में शुक्रवार रात्रि पचमढ़ी नवरंग कार्यक्रम का शानदार आगाज हुआ। दूसरे दिन शनिवार सुबह से ही पर्यटन गतिविधियों के आयोजन का क्रम शुरू हो गया है। पचमढ़ी रन, धूपगढ़ पर योग, जुंबा, नेचरवॉक, रॉकआर्ट पेंटिंग वॉक में सैलानियों ने जमकर हिस्सा लिया। सुबह 6 बजे पचमढ़ी रन का आयोजन किया गया जो हाईस्कूल ग्राउंड पचमढ़ी से बस स्टैंड पचमढ़ी, ओल्ड होटल तिराहा, रिचगढ़ रोड, धूपगढ़ चौराहा , रेशम केंद्र म्यूजियम, जयस्तम से होते हुए हाटबाजार पचमढ़ी में समापन किया गया। पचमढ़ी रन के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया है।
इसी प्रकार सुबह 6 बजे से 9 बजे तक सूर्य नमस्कार पार्क पचमढ़ी में जुंबा का आयोजन भी किया गया था। जिसमें बॉलीवुड गानों की धुन पर पर्यटक जमकर थिरके। सुबह 7 से 10 बजे तक चंपल लेख से फुटहिल रोड पचमढ़ी तक नेचर वॉक का आयोजन किया गया था। जिसमें पर्यटकों ने पचमढ़ी की वादियों को निहारा। नेचर वॉक इसी समय पर 1 जनवरी तक निरंतर आयोजित की जाएगी। धूपगढ़ पर सुबह 6 बजे योग का भी आयोजन किया गया था। जिसमें पर्यटकों ने सूर्योदय के साथ योग किया। धूपगढ़ पर योग 1 जनवरी तक सुबह 6:00 बजे आयोजित होगा। 30 दिसंबर को रॉकआर्ट पेंटिग वॉक, बर्ड वाचिंग, ट्रैकिंग , हॉट बाजार पचमढ़ी में आर्मी बैंड की प्रस्तुति आदि गतिविधियों का भी आयोजन किया जा रहा है।

https://grandnews.in/wp-content/uploads/2023/12/WhatsApp-Video-2023-12-30-at-2.18.48-PM.mp4
TAGGED: GRAND NEWS, GRAND NEWS Raipur, madhyapradesh, MPNEWS, PACHMARHI
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article  CG BREAKING : मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की बड़ी घोषणा, छत्तीसगढ़ से अयोध्या जाने-आने वालों का खर्च उठाएगी छत्तीसगढ़ सरकार, जनता फ्री में कर सकेगी राम भगवान के दर्शन  CG BREAKING : मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की बड़ी घोषणा, छत्तीसगढ़ से अयोध्या जाने-आने वालों का खर्च उठाएगी छत्तीसगढ़ सरकार, जनता फ्री में कर सकेगी राम भगवान के दर्शन
Next Article  CG CRIME NEWS : ट्रेन से जा रही नाबालिग लड़की को घर ले जा कर युवक ने किया अप्राकृतिक यौन शोषण, आरोपी गिरफ्तार   CG CRIME NEWS : ट्रेन से जा रही नाबालिग लड़की को घर ले जाकर युवक ने किया अप्राकृतिक यौन शोषण, आरोपी गिरफ्तार 

Latest News

उपराष्ट्रपति Jagdeep Dhankhar के अचानक इस्तीफे ने मचाया सियासी तूफान, स्वास्थ्य कारण या कुछ और?
उपराष्ट्रपति Jagdeep Dhankhar के अचानक इस्तीफे ने मचाया सियासी तूफान, स्वास्थ्य कारण या कुछ और?
NATIONAL देश July 22, 2025
CG Weather Update : रायपुर में झमाझम बारिश, इन जिलों में गरज चमक के साथ बरसेंगे बदरा 
CG Weather Update : रायपुर में झमाझम बारिश, अगले चार दिनों तक इस जिलों होगी बारिश 
छत्तीसगढ़ रायपुर July 22, 2025
CG CRIME : 75 लीटर कच्ची शराब और 900 किलोग्राम गुड़ निर्मित पाश जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार 
CG CRIME : 75 लीटर कच्ची शराब और 900 किलोग्राम गुड़ निर्मित पाश जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार 
क्राइम छत्तीसगढ़ दुर्ग July 22, 2025
CG NEWS: महिला समूह के पहल से महुआ शराब बेचने वाले कोचीया क़ो पकडे रंगों हाथ
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा July 22, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?