Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG BIG NEWS : ट्रकचालकों की देशव्यापी हड़ताल को देखते हुए सीएम साय ने दिए निर्देश, कहा – आम जनता को दिक्कत न हो, यह सुनिश्चित करें कलेक्टर-एसपी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsछत्तीसगढ़

CG BIG NEWS : ट्रकचालकों की देशव्यापी हड़ताल को देखते हुए सीएम साय ने दिए निर्देश, कहा – आम जनता को दिक्कत न हो, यह सुनिश्चित करें कलेक्टर-एसपी

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/01/02 at 6:36 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
CG BIG NEWS : ट्रकचालकों की देशव्यापी हड़ताल को देखते हुए सीएम साय ने दिए निर्देश, कहा - आम जनता को दिक्कत न हो, यह सुनिश्चित करें कलेक्टर-एसपी
CG BIG NEWS : ट्रकचालकों की देशव्यापी हड़ताल को देखते हुए सीएम साय ने दिए निर्देश, कहा - आम जनता को दिक्कत न हो, यह सुनिश्चित करें कलेक्टर-एसपी
SHARE

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

रायपुर। CG BIG NEWS : ट्रकचालकों की देशव्यापी हड़ताल को देखते हुए आम जनता को आवश्यक वस्तुओं की किसी तरह की किल्लत न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने वरिष्ठ अधिकारियों एवं सभी जिलों के कलेक्टर-एसपी को निर्देशित किया है। उन्होंने ट्रकचालकों की हड़ताल के चलते प्रदेश में आम जनता को आवश्यक सामग्री की उपलब्धता के संबंध में जमीनी स्थिति की समीक्षा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता को आवश्यक वस्तुओं की दिक्कत हुई और इस वजह से कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ी तो कलेक्टर-एसपी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। मंत्रालय महानदी भवन से हुई इस वीसी में संभागायुक्तों, पुलिस महानिरीक्षकों के साथ जिलों के कलेक्टर तथा एसपी शामिल हुए।

- Advertisement -

- Advertisement -

मुख्यमंत्री ने कहा कि आमलोगों तक इसकी सही जानकारी पहुंचे और भ्रामक खबरें न फैले। अफवाह फैलाने वालों पर कार्यवाही की जाए। अधिकारी पेट्रोल, डीजल, दवाइयां, फल, सब्जी, अनाज की उपलब्धता की जानकारी लें और इसकी सतत आपूर्ति सुनिश्चित करें। पुलिस लगातार पेट्रोलिंग करें और स्थिति पर नजर बनाए रखें। प्रदेश व जिले स्तर पर कंट्रोल रूम बनाया जाए जो 24 घंटे संचालित हो। किसी भी आवश्यक वस्तु की आपूर्ति बाधित होने पर तत्काल कार्यवाही की जाए। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रशासन सभी स्टाकहोल्डरों से बात करें और देखें कि कहीं जमाखोरी तो नहीं हो रही।
मुख्यमंत्री श्री साय ने परिवहनकर्ताओं द्वारा की जा रही आकस्मिक हड़ताल के मद्देनजर राज्य में पेट्रोल-डीजल एवं एलपीजी सहित अन्य जरूरी वस्तुओं का परिवहन सतत जारी रखने एवं आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।

साथ ही यह भी कहा कि राज्य में संचालित पेट्रोलियम-डीजल डिपो तथा एलपीजी डिपो में वाहनों के प्रवेश तथा निकासी में राजस्व, पुलिस एवं खाद्य विभाग के अमले की ड्यूटी लगाई जाए ताकि किसी भी प्रकार का व्यवधान ना किया जा सके। उन्होंने निर्देशित किया कि प्रदेश के किसी भी जिले में पेट्रोलियम-डीजल तथा एलपीजी सेवा वाहनों का परिवहन बाधित न हो। उन्होंने सभी टोल नाकों-चौकी में आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही पेट्रोल-डीजल, घरेलू एलपीजी की सुचारू उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था के लिए ऑयल कंपनी के अधिकारियों के साथ जिला स्तरीय निगरानी दल गठित करने के निर्देश भी दिए हैं।

इस मौके पर मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा, अपर मुख्य सचिव श्री मनोज कुमार पिंगुआ, मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी. दयानंद, खाद्य सचिव श्री टोपेश्वर वर्मा और संचालक खाद्य श्री जितेंद्र शुक्ला सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

TAGGED: # latest news, CG BIG NEWS, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news in hindi, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Latest News In CG
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article MP BIG BREAKING : ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल का मामला हाइकोर्ट पहुंचा, HC ने आंदोलन जल्द खत्म कराने  के सरकार को दिए आदेश  MP BIG BREAKING : ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल का मामला हाइकोर्ट पहुंचा, HC ने आंदोलन जल्द खत्म कराने सरकार को दिए आदेश
Next Article CG TRANSFER NEWS : 100 से ज्यादा पुलिसकर्मियों का तबादला, उप निरीक्षक, निरीक्षक, प्रधान आरक्षक के नाम शामिल, एसपी ने जारी किया आदेश  CG TRANSFER NEWS : SI, ASI का हुआ तबादला, देखें लिस्ट 

Latest News

CG NEWS : ग्रैंड न्यूज की खबर का असर; युवा व्यवसाई की मौत के बाद जागा निगम प्रशासन, अवैध फ्लेक्स, बैनर पर नजर रखने निगरानी टीम का गठन
CG NEWS : ग्रैंड न्यूज की खबर का असर; युवा व्यवसाई की मौत के बाद जागा निगम प्रशासन, अवैध फ्लेक्स, बैनर पर नजर रखने निगरानी टीम का गठन
छत्तीसगढ़ बिलासपुर May 9, 2025
CG 10th Board Result 2025 : माँ चंद्रहासिनी और नाथल दाई का मिला आशीर्वाद; मंदिर में प्रसाद बेचने वाले के बेटे को 10वीं बोर्ड में मिला चौथा स्थान!
CG 10th Board Result 2025 : माँ चंद्रहासिनी और नाथल दाई का मिला आशीर्वाद; मंदिर में प्रसाद बेचने वाले के बेटे को 10वीं बोर्ड में मिला चौथा स्थान!
छत्तीसगढ़ सक्ती May 9, 2025
पाकिस्तानी सशस्त्र बलों ने 08 और 09 मई 2025 की मध्य रात्रि को पूरे पश्चिमी सीमा पर ड्रोन और अन्य हथियारों किए हमले, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब
Operation Sindoor : पाकिस्तानी सशस्त्र बलों ने मध्य रात्रि पूरे पश्चिमी सीमा पर ड्रोन और अन्य हथियारों किए हमले, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब
NATIONAL देश May 9, 2025
Chhattisgarh : बस्तर को रेल से जोड़ने की ऐतिहासिक पहल को मिली मंजूरी : CM विष्णुदेव साय ने PM मोदी और रेल मंत्री का जताया आभार 
Chhattisgarh : बस्तर को रेल से जोड़ने की ऐतिहासिक पहल को मिली मंजूरी : CM विष्णुदेव साय ने PM मोदी और रेल मंत्री का जताया आभार 
छत्तीसगढ़ May 9, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?