Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: MP NEWS : सीएम ने की कानून व्यवस्थाओं की समीक्षा: जिलों में बढ़ाई जाएगी ओपन जेल, प्रभावी और आदतन अपराधियों पर शिकंजा कसने के दिए निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsमध्य प्रदेश

MP NEWS : सीएम ने की कानून व्यवस्थाओं की समीक्षा: जिलों में बढ़ाई जाएगी ओपन जेल, प्रभावी और आदतन अपराधियों पर शिकंजा कसने के दिए निर्देश

Jagesh Sahu
Last updated: 2024/01/03 at 6:04 PM
Jagesh Sahu
Share
3 Min Read
MP NEWS : सीएम ने की कानून व्यवस्थाओं की समीक्षा: जिलों में बड़ाई जाएगी ओपन जेल, प्रभावी और आदतन अपराधियों पर शिकंजा कसने के दिए निर्देश
MP NEWS : सीएम ने की कानून व्यवस्थाओं की समीक्षा: जिलों में बड़ाई जाएगी ओपन जेल, प्रभावी और आदतन अपराधियों पर शिकंजा कसने के दिए निर्देश
SHARE

जबलपुर : MP NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) ने जबलपुर संभाग की कानून व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि जिलों में पुलिस थानों की सीमाओं का निर्धारण 15 जनवरी तक पूरा कर लिया जाए। इसके लिए एसडीएम स्तर पर सभी जनप्रतिनिधियों की बैठक कर विचार -विमर्श किया जाये और थानों की सीमाओं के प्रारंभिक निर्धारण के बाद दावे- आपत्तियों का निराकरण किया जाय। इस प्रकार 15 जनवरी तक सीमा निर्धारण संबंधी सभी प्रक्रियाएं पूरी कर ली जाए।

Contents
इन्हें भी पढ़ें : CG NEWS : गृह मंत्री विजय शर्मा ने ली पुलिस विभाग की समीक्षा बैठक, आम जनों को समय पर न्याय दिलाने की कही बात 2076 स्थानों से स्पीकर हटाये, 164 की जमानत निरस्त
- Advertisement -

इन्हें भी पढ़ें : CG NEWS : गृह मंत्री विजय शर्मा ने ली पुलिस विभाग की समीक्षा बैठक, आम जनों को समय पर न्याय दिलाने की कही बात 

मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने जबलपुर में संभागस्तरीय कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान कहा कि प्रभावी और आदतन गुंडे और बदमाशों पर सख्त कार्रवाई की जाये। उन पर शिकंजा कसा जाना ज्यादा आवश्यक है। ताकि निचले स्तर तक यह संदेश पहुंचे कि प्रशासन द्वारा आपराधिक कृत्यों में लिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि केवल छोटे अपराधियों के विरुद्ध ही कार्यवाही ‌नहीं हो, बल्कि बड़े आदतन अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। कानून व नियम का उद्देश्य भी यही है। साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा कि खुले में मांस मछली के विक्रय पर सख्ती से प्रतिबंध लगायें। खुले में इसका व्यवसाय नही हो, इसके विक्रेताओं को जब तक पक्का निर्माण नहीं हो जाता तब तक अभी फिलहाल शेड युक्त मार्केट बना कर दिया जाय समुचित स्थान उपलब्ध कराए। उन सबको एक निश्चित स्थान देना है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

- Advertisement -

2076 स्थानों से स्पीकर हटाये, 164 की जमानत निरस्त

कानून व्यवस्था के सम्बंध में जबलपुर एडीजीपी उमेश जोगा ने पीपीटी के माध्यम से डेटा प्रस्तुतिकरण करते हुए बताया कि जबलपुर रेंज में कुल 154 की जमानत निरस्त की गई है। साथ ही 2495 स्पीकर हटाये गए है। जमानत निरस्ती के सम्बंध में सीएम डॉ. यादव ने निर्देश दिए कि प्रभावी और आदतन अपराधियों को विशेष शिकंजे में लिया जाए। सिर्फ छोटे किस्म के अपराधियों को गिरफ्त में लेकर कार्रवाई करना नियम का उद्देश्य नही है। इसके अलावा कलेक्टर एसपी इस बात को गंभीरता से ले कि स्थायी और अस्थायी लाऊड स्पीकर के मामलें में देखें। अभी तक स्थायी लाउड स्पीकर लगाने के कोई आदेश नही है। किसी के द्वारा ऐसी अनुमति नही दी जाती है। हालांकि अस्थायी तौर पर विभिन्न आयोजनों के लिए अनुमति का प्रावधान है। इस पर विशेष निगरानी रखें।

- Advertisement -

 

TAGGED: BIG NEWS, Chief Minister Dr. Mohan Yadav, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, MP NEWS, MP NEWS : सीएम ने की कानून व्यवस्थाओं की समीक्षा, ग्रैंड न्यूज़, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article RAIPUR NEWS : छत्तीसगढ़ के संपूर्ण सराफा कारोबारियों ने सीएम साय से की मुलाकात, हरख ने मुख्यमंत्री से कहा- कारोबारियों के लिए पुलिस विभाग की ओर से एक परिचय पत्र जारी किया जाए  RAIPUR NEWS : छत्तीसगढ़ के सराफा कारोबारियों ने सीएम साय से की मुलाकात, हरख ने मुख्यमंत्री से कहा- कारोबारियों को पुलिस विभाग की ओर से परिचय पत्र जारी किया जाए
Next Article CG BREAKING : रिश्‍ते हुए शर्मसार, चचेरे भाई ने अपनी 9 साल की बहन को बनाया हवस का शिकार, गिरफ्तार  CG CRIME NEWS : 12 साल के बच्चे ने साथ खेल रही 5 वर्षीय बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, मां बनी आई विटनेस, आरोपी मोबाइल में देखता था अश्लील वीडियो, गिरफ्तार  

Latest News

CG NEWS : विद्युत विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर 60 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी कार्यपालन अभियंता गिरफ्तार 
क्राइम गरियाबंद छत्तीसगढ़ May 17, 2025
GRAND NEWS : छत्तीसगढ़ प्रदेश टेनिस संघ के अध्यक्ष द्विवेदी और महासचिव होरा की अनुशंसा पर डॉक्टर यश चड्डा बने रायगढ़ जिला टेनिस संघ के अध्यक्ष, खिलाड़ियों में उत्साह
छत्तीसगढ़ रायगढ़ May 17, 2025
CGNEWS: राहुल गांधी पर दर्ज मुकदमे के खिलाफ युवा कांग्रेस का प्रदर्शन
Grand News छत्तीसगढ़ May 17, 2025
CG NEWS : युवती का अपहरण कर देर रात जंगल में जबरदस्ती शादी, आरोपी ने फेसबुक पर डाला विडियो, तलाश जारी   
क्राइम छत्तीसगढ़ राजनादगांव May 17, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?