Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : गणतंत्र-दिवस परेड में कर्तव्यपथ पर शामिल होगी “छत्तीसगढ़ की आदिम जनसंसद की झांकी”, सफलता पर सीएम विष्णुदेव साय ने दी बधाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़रायपुर

CG NEWS : गणतंत्र-दिवस परेड में कर्तव्यपथ पर शामिल होगी “छत्तीसगढ़ की आदिम जनसंसद की झांकी”, सफलता पर सीएम विष्णुदेव साय ने दी बधाई

Jagesh Sahu
Last updated: 2024/01/04 at 8:17 PM
Jagesh Sahu
Share
3 Min Read
CG NEWS : गणतंत्र-दिवस परेड में कर्तव्यपथ पर शामिल होगी "छत्तीसगढ़ की आदिम जनसंसद की झांकी", सफलता पर सीएम विष्णुदेव साय ने बधाई दी
CG NEWS : गणतंत्र-दिवस परेड में कर्तव्यपथ पर शामिल होगी "छत्तीसगढ़ की आदिम जनसंसद की झांकी", सफलता पर सीएम विष्णुदेव साय ने बधाई दी
SHARE

रायपुर : CG NEWS : देश के 28 राज्यों के बीच कड़ी प्रतियोगिता के बाद छत्तीसगढ़ की झांकी “बस्तर की आदिम जनसंसद : मुरिया दरबार” को इस साल नई दिल्ली में होने वाली गणतंत्र-दिवस परेड के लिए चयनित कर लिया गया है। नई-दिल्ली स्थित कर्तव्यपथ पर होने वाली परेड के लिए 28 में से 16 राज्यों का चयन किया गया है। झांकी का अनूठा विषय और डिजाइन रक्षा मंत्रालय की विशेषज्ञ समिति को रिझाने में कामयाब रहा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य को मिली इस महत्वपूर्ण सफलता पर बधाई दी है, उन्होंने इसे प्रदेश के लिए एक बड़ा अवसर बताया है।

- Advertisement -

600 सालों से चली आ रही है परंपरा

छत्तीसगढ़ की झांकी भारत सरकार की थीम ‘भारत लोकतंत्र की जननी’ पर आधारित है। यह झांकी जनजातीय समाज में आदि-काल से उपस्थित लोकतांत्रिक चेतना और परंपराओं को दर्शाती है, जो आजादी के 75 साल बाद भी राज्य के बस्तर संभाग में जीवंत और प्रचलित है। इस झांकी में केंद्रीय विषय “आदिम जन-संसद” के अंतर्गत जगदलपुर के मुरिया दरबार और उसके उद्गम-सूत्र लिमऊ-राजा को दर्शाया गया है। मुरिया दरबार विश्व-प्रसिद्ध बस्तर दशहरे की एक परंपरा है, जो 600 सालों से चली आ रही है। इस परंपरा के उद्गम के सूत्र कोंडागांव जिले के बड़े-डोंगर के लिमऊ-राजा नामक स्थान पर मिलते हैं। इस स्थान से जुड़ी लोककथा के अनुसार आदिम-काल में जब कोई राजा नहीं था, तब आदिम-समाज एक नीबू को राजा का प्रतीक मानकर आपस में ही निर्णय ले लिया करता था।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

झांकी की थीम व डिजाइन स्थानीय स्तर पर वृहद अन्वेषण और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में तैयार की गई। इस विषय वस्तु पर आधारित झांकी को पांच चरणों की कठिन प्रक्रिया के बाद अंतिम स्वीकृति मिली है। रक्षा मंत्रालय की विशेषज्ञ समिति के सामने थीम और डिजाइन के चयन के बाद झांकी का थ्रीडी मॉडल प्रस्तुत किया गया। अंत में संगीत चयन के साथ ही झांकी को अंतिम स्वीकृति मिल गई। झांकी की थीम और डिजाइन ने चयनकर्ताओं को खासा आकर्षित किया।

- Advertisement -

परेड में शामिल होने वाली झांकियों के लिए सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों, केंद्रीय मंत्रालय और विभागों से रक्षा मंत्रालय प्रस्ताव मांगता है। इन प्रस्तावों का मूल्यांकन किया जाता है। झांकियों के चयन के लिए विशेषज्ञ समिति के साथ विभिन्न चरणों में कई बैठकें होती हैं। कमेटी में कला, संस्कृति, चित्रकला, मूर्तिकला, संगीत, वास्तुकला के क्षेत्र में प्रतिष्ठित व्यक्ति, कोरियोग्राफर आदि शामिल रहते हैं। विशेषज्ञ समिति थीम के आधार पर प्रस्तावों की जांच करती है। सिफारिशें करने से पहले कमेटी द्वारा अवधारणा, डिजाइन और इसके दृश्य प्रभाव पर ध्यान दिया जाता है।

- Advertisement -
TAGGED: #छत्तीसगढ़, BIG NEWS, Breaking News, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, CG NEWS : गणतंत्र-दिवस परेड में कर्तव्यपथ पर शामिल होगी, cg news in hindi, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, Raipur Latest News, RAIPUR NEWS, ग्रैंड न्यूज़, छत्तीसगढ़ की आदिम जनसंसद की झांकी
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article RAIPUR NEWS: शासकीय दू.ब. महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन
Next Article CG NEWS : मंत्री दयालदास बघेल ने ली अधिकारीयों की समीक्षा बैठक, गंभीरता से धान का उठाव, उचित मूल्य दुकानों के निरिक्षण समेत दिए यह निर्देश  CG NEWS : मंत्री दयालदास बघेल ने ली अधिकारीयों की समीक्षा बैठक, गंभीरता से धान का उठाव, उचित मूल्य दुकानों के निरिक्षण समेत दिए यह निर्देश 

Latest News

RAIPUR NEWS : धरसीवां के संभव स्टील प्लांट से 4 बाल श्रमिक बरामद
RAIPUR NEWS : धरसीवां के संभव स्टील प्लांट से 4 बाल श्रमिक बरामद
छत्तीसगढ़ रायपुर May 9, 2025
CG NEWS :वार्ड 69 की पाइपलाइन समस्या का समाधान, सूर्यप्रकाश उपाध्याय और वार्डवासियों के प्रयास लाए रंग
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 9, 2025
CG NEWS :”समाधान शिविर में सीएमएचओ पहुंचे।” शिविर में विभाग के द्वारा दी जारी सुविधाओं कि समीक्षा की।
Grand News छत्तीसगढ़ May 9, 2025
CG NEWS :नौनिहालों के दिलों में भी बसते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Grand News छत्तीसगढ़ May 9, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?