सरगुजा। CG NEWS : सरगुजा संभाग के हसदेव प्रभावित लोगों से कांग्रेस के काफिले को प्रशासन की टीम ने रोक दिया। प्रशासन की टीम को जानकारी मिलते ही बिलासपुर के लिमहा टोल प्लाजा के पास पहले ही प्रशासनिक और पुलिस अफसरों की तैनातगी कर दी गई थी। जैसे ही काफिला टोल प्लाजा के पास पहुंचा और फिर प्रशासनिक टीम ने उन्हें आगे जाने से रोक दिया।

जिसके बाद कांग्रेसियों और प्रशासन की टीम के बीच काफी नोक झोंक भी हुई। इस दौरान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के किसी भी स्थान पर जाने से पहले अब प्रशासन से अनुमति लेना होगा? यही मोदी जी की गारंटी है। एक माह भी नहीं हुआ है और छत्तीसगढ़ में यह स्थिति है कि किसी भी स्थान पर कभी भी पुलिस प्रशासन रोक सकती है। हसदेव देखने और गांव वालों से मिलने जा रहे हैं तो हमें रोक दिया जा रहा है। इसका साफ अर्थ है कि वहां कुछ गलत हो रहा है।