Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: विकसित भारत @2047 पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया, भाषण प्रतियोगिता मे कृपेन्द्र तिवारी ने मारी बाजी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

विकसित भारत @2047 पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया, भाषण प्रतियोगिता मे कृपेन्द्र तिवारी ने मारी बाजी

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/01/09 at 5:34 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

गरियाबंद-नेहरू युवा केंद्र रायपुर, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार, द्वारा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन शा वीर सुरेन्द्र साय स्नातकोत्तर कॉलेज, गरियाबंद मे 09.01.2023 को आयोजित किया। इस भाषण प्रतियोगिता का विषय माय भारत – विकसित भारत 2047 था। प्रतियोगिता का मुख्य उदेश्य युवा की देश निर्माण मे भागीदारी सुनिश्चित करना है। इस प्रतियोगिता मे 35 से अधिक युवाओं ने पूरे जिले से भाग लिया। कृपेन्द्र तिवारी को प्रथम स्थान, पुष्कर ठाकुर को द्वितीय स्थान व तृतीय स्थान सोनिया सोनी को प्राप्त हुआ।

कृपेन्द्र तिवारी ने अपने भाषण मे बताया की भारत को विकसित बनाने के लिए युवा को ही प्रयास करना पड़ेगा। उन्होंने कहा की अनुशासन, कड़ी मेहनत व मजबूत संकल्प के साथ भारतीय परंपरा और संस्कृति को पिरोते हुए भारत विकसित राष्ट्र बन सकता है। संस्कृति, तकनीक व युवा शक्ति के सुगम मेल से ही भारत विकसित हो सकता है।

- Advertisement -
Ad image

अर्पित तिवारी, जिला युवा अधिकारी, नेहरू युवा केंद्र, रायपुर ने बताया की उक्त भाषण प्रतियोगिता देश के सभी 763 जिलों मे हो रही है। इस भाषण प्रतियोगिता के माध्यम देश निर्माण व देश को विकसित बनाने के लिए युवाओ के विचारों का आदान प्रदान करने के मंच प्रदान करना था साथ ही इस गतिविधि को युवा दिवस व राष्ट्रीय युवा महोत्सव के उपलक्ष्य मे कराया जा रहा है।

छन्नू लाल तारक, परीक्षा प्रभारी, शा वीर सुरेन्द्र साय स्नातकोत्तर कॉलेज, गरियाबंद ने युवाओ को अच्छे वक्ता बनने के गुण सिखाए व समझाए। उन्होंने भाषण की बारीकियों से युवाओं को रूबरू कराया। सत्यम कुंबकार, सहायक प्राध्यापक, शा वीर सुरेन्द्र साय स्नातकोत्तर कॉलेज, गरियाबंद, ने बताया की इस तरह का मंच युवाओ के आत्म विश्वास को मजबूत करने के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने आगे बताया की ऐसी प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवाओं को अपने हुनर को पहचानने व समझने का अवसर भी मिलता है।

प्रतियोगिता मे 15 – 29 वर्षीय युवाओं ने भाग लिया। भाषण बोलने की अवधि 07 मिनट थी व प्रतिभागी हिन्दी व अंग्रेजी भाषा का चयन कर सकते थे। जिला स्तरीय प्रतियोगिता मे प्रथम विजेता को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त होगा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम विजेता को ₹100000 रू,द्वितीय विजेता को 50000 रू तथा तृतीय स्थान रहने वाले दो विजेता को 25-25 हजार रुपए के पुरस्कार दिए जाएंगे। नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक नरेंद्र साहू, उमाशंकर यादव व शिव कुमारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : मुख्यमंत्री ने सूरजपुर के जमदेई क्षेत्रवासियों को 27.72 करोड़ रूपए की लागत के 30 विकास कार्यों की दी सौगात CG NEWS : मुख्यमंत्री ने सूरजपुर के जमदेई क्षेत्रवासियों को 27.72 करोड़ रूपए की लागत के 30 विकास कार्यों की दी सौगात
Next Article CG NEWS : छत्तीसगढ़ में हाथियों का आतंक जारी, कच्चे मकान पर किया हमला तो मलबे में दबने से एक महिला की मौत, बच्ची ने ऐसे बचाई जान  CG NEWS : छत्तीसगढ़ में हाथियों का आतंक जारी, कच्चे मकान पर किया हमला तो मलबे में दबने से एक महिला की मौत, बच्ची ने ऐसे बचाई जान 

Latest News

Business News: टॉय इंडस्ट्री में धमाका: Labubu Toy बना बच्चों-बड़ों का नया जुनून, Pop Mart को हुआ अरबों का मुनाफा
Business Grand News NATIONAL देश July 20, 2025
Monsoon havoc in CG: छत्तीसगढ़ में मानसून का कहर: रायपुर, दुर्ग, गरियाबंद सहित कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट,
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर July 20, 2025
CG NEWS: थाना चांपा क्षेत्र के दो आदतन गुंडा बदमाश को गिरफ्तार कर चांपा शहर में निकाला गया जुलूस
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा July 20, 2025
Crime News: बहू ने प्रेमी संग मिलकर रची हत्या की खौफनाक साजिश,करंट से दी खौफनाक मौत! ससुर की हत्या
Grand News क्राइम छत्तीसगढ़ बालोद July 20, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?