Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading:  Ram Mandir Inauguration : राम मंदिर उद्घाटन में नहीं जाएंगे कांग्रेस नेता, कहा -ये कार्यक्रम बीजेपी और आरएसएस का है
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
देश

 Ram Mandir Inauguration : राम मंदिर उद्घाटन में नहीं जाएंगे कांग्रेस नेता, कहा -ये कार्यक्रम बीजेपी और आरएसएस का है

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/01/10 at 4:52 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
 Ram Mandir Inauguration : राम मंदिर उद्घाटन में नहीं जाएंगे कांग्रेस नेता, कहा -ये कार्यक्रम बीजेपी और आरएसएस का है
 Ram Mandir Inauguration : राम मंदिर उद्घाटन में नहीं जाएंगे कांग्रेस नेता, कहा -ये कार्यक्रम बीजेपी और आरएसएस का है
SHARE

नई दिल्ली। Ram Mandir Inauguration : कांग्रेस ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में नहीं जाने का फैसला किया है। सोनिया गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने 22 जनवरी को होने वाले कार्यक्रम में जाने से मना कर दिया है। यही नहीं, लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी भी इस कार्यक्रम में नहीं जाएंगे। कांग्रेस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि ये कार्यक्रम बीजेपी और आरएसएस का है।

Contents
राम मंदिर का निमंत्रण ससम्मान अस्वीकार 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठाचुनावी साल में अलग-अलग बिसात
- Advertisement -

कांग्रेस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करके कहा कि पिछले महीने कांग्रेस अध्यक्ष खरगे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी को राम मंदिर उद्घाटन का निमंत्रण मिला था। कांग्रेस कहा कि ये कार्यक्रम बीजेपी और आरएसएस का है। पार्टी ने आरोप लगाया कि बीजेपी मंदिर का उद्घाटन केवल चुनावी लाभ उठाने के लिए कर रही है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

 

- Advertisement -

- Advertisement -

राम मंदिर का निमंत्रण ससम्मान अस्वीकार

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि बीजेपी और आरएसएस ने अयोध्या में राम मंदिर को एक राजनीतिक परियोजना बना दिया है। पार्टी ने कहा कि एक अर्द्धनिर्मित मंदिर का उद्घाटन केवल चुनावी लाभ उठाने के लिए ही किया जा रहा है। सोनिया गांधी, खरगे और चौधरी ने बीजेपी और आरएसएस के इस आयोजन के निमंत्रण को ससम्मान अस्वीकार करते हैं।

22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा

गौरतलब है कि अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। पीएम नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। राम मंदिर ट्रस्ट ने इस कार्यक्रम के लिए सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के नेताओं को न्योता भेजा है। कुल 7 हजार लोगों को इस कार्यक्रम के लिए न्योता भेजा जाएगा। अब कांग्रेस के इनकार के बाद इस मामले पर सियासत होना तय है।

चुनावी साल में अलग-अलग बिसात

दरअसल विशेषज्ञ कांग्रेस के इस दांव के पीछे पार्टी की चुनावी बिसात की बात कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव में पार्टी की नजर पूरे देश के अल्पसंख्यक वोटों पर है। पार्टी चुनाव से पहले किसी ऐसे पहल से अपने को मुश्किल में नहीं डालेगी। इसे बीजेपी और आरएसएस का कार्यक्रम बताकर देश की सबसे पुरानी पार्टी ने दांव भी चल दिया है। राम मंदिर का एजेंडा बीजेपी की घोषणापत्र का हिस्सा था। भगवा दल अब उसे पूरा करके निश्चित तौर पर इसका सियासी लाभ लेना चाहेगी। तो कांग्रेस ने भी इसी तर्क के साथ राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पल्ला झाड़ लिया है।

 

 

 

TAGGED: Ayodhya Ram Mandir Inauguration:, Congress leaders will not attend Ram temple inauguration, Ram Mandir, Ram Mandir Inauguration, जय श्री राम
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article ACCIDENT NEWS : यात्री बस आनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, 6 यात्री घायल, तीन गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर ACCIDENT NEWS : यात्री बस आनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, 6 घायल, तीन गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर
Next Article CG CRIME : नशीले टेबलेट के साथ एक आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे CG CRIME : नशीले टेबलेट के साथ एक आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

Latest News

CG NEWS: देशभक्ति के रंग में रंगा छत्तीसगढ़
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 17, 2025
CG NEWS: कोरबा जिले की सड़कों का होगा कायाकल्प, 143 करोड़ रूपए की मिली स्वीकृति: उद्योग मंत्री देवांगन
Grand News कोरबा छत्तीसगढ़ May 17, 2025
trade war : बर्बाद होने की कगार पर बांग्लादेश! भारत से पंगा पड़ा भारी, भारत ने बांग्लादेश से कोलकाता और मुंबई बंदरगाहों तक परिधान आयात पर प्रतिबंध लगाया;
Grand News अंतराष्ट्रीय देश पश्चिम बंगाल May 17, 2025
CG NEWS: “गौरव गाथा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को समर्पित तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, गुरु खुशवंत साहेब जी के नेतृत्व में आरंग से नया रायपुर तक गूंजा भारत माता की जय”
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर May 17, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?