Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: Ayodhya Ram Mandir : 700 शवों का पोस्टमॉर्टेम कर चुकी संतोषी को मिला राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा का न्योता, पीएम मोदी का जताया आभार 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
कांकेरछत्तीसगढ़देश

Ayodhya Ram Mandir : 700 शवों का पोस्टमॉर्टेम कर चुकी संतोषी को मिला राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा का न्योता, पीएम मोदी का जताया आभार 

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/01/11 at 5:43 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
Ayodhya Ram Mandir : 700 शवों का पोस्टमॉर्टेम कर चुकी संतोषी को मिला राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा का न्योता, पीएम मोदी का जताया आभार 
Ayodhya Ram Mandir : 700 शवों का पोस्टमॉर्टेम कर चुकी संतोषी को मिला राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा का न्योता, पीएम मोदी का जताया आभार 
SHARE

कांकेर। Ayodhya Ram Mandir : जिले की रहने वाली संतोषी दुर्गा को अयोध्या में आगामी 22 जनवरी को श्री राम की मूर्ति की होने वाली प्राण-प्रतिष्ठा के लिए निमंत्रण मिला है। संतोषी दुर्गा  जनपद पंचायत नरहरपुर के भगतसिंह वार्ड क्रमांक-5 में रहती हैं। निमंत्रण मिलने से संतोषी भावविभोर हो गईं, उनकी आंखों से खुशियों का सैलाब उमड़ पड़ा। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कोटि-कोटि साधुवाद करते हुए कहा कि मॉर्चुअरी में छोटी सी नौकरी करने वाली के काम को इतना बड़ा सम्मान मिला।

श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल है। अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले इस ऐतिहासिक आयोजन में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ के नागरिकों को भी निमंत्रण पत्र प्राप्त हुआ है। कांकेर जिले के नरहरपुर निवासी संतोषी दुर्गा को भी श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए विशेष निमंत्रण मिलने पर भावुक होते हुए कहा कि भगवान श्री राम ने उंगली पड़कर मुझे अयोध्या बुलाया है। अनुसूचित जाति वर्ग से आने वाली संतोषी दुर्गा के परिवार में उनके पति रविन्द्र दुर्गा सहित छह सदस्य हैं।  दुर्गा अपने तीन बच्चे अभिषेक, योगेश्वरी और धानी सहित उनकी बहन बिंदू सिंदूर का भी पालन-पोषण वह स्वयं करती हैं।

 700 से अधिक शवों का किया पोस्टमार्टम

पेशे से स्वीपर संतोषी दुर्गा (36 ) नरहरपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 20 साल में 700 से ज्यादा पोस्टमॉर्टम कर चुकी हैं। श्री राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से 06 जनवरी 2024 को संतोषी को जब निमंत्रण मिला तो उसकी आंखों से आंसू छलक पड़े। उन्हें मिले आमंत्रण से पूरे नरहरपुर में खुशी का वातावरण है। स्थानीय लोगों ने भी संतोषी से भेंट कर उन्हें बधाई दी और सम्मानित किया।

क्षेत्रवासियों की खुशहाली और तरक्की की कामना करेंगी 

अयोध्या से न्यौता मिलने पर संतोषी ने कहा कि उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था कि रामलला की जन्मभूमि अयोध्या से बुलावा आएगा। भगवान श्री राम की कृपा से आमंत्रण पत्र भेज कर बुलाया गया है, यह जीवन का सबसे अविस्मरणीय पल होगा। पिछले जन्म में जरूर कुछ अच्छे कर्म रहे होंगे, जिसके प्रतिफल के रूप में भगवान श्री राम के दर्शन करने का सौभाग्य मिल रहा है। दर्शन कर क्षेत्रवासियों की खुशहाली और तरक्की की कामना करूंगी।

इस वजह से शुरू किया काम

संतोषी दुर्गा ने पोस्टमार्टम का काम अपनाने की कहानी कहते हुए बताया कि उनके पिता भी इसी स्वास्थ्य केंद्र नरहरपुर में नौकरी करते थे। पोस्टमॉर्टम करते वक्त वह बदबू और शव की वीभत्सता से बचने के लिए शराब का सेवन करते थे, जिसके चलते उन्हें नशे की लत हो गई। उन्होंने बताया कि जब पिता से शराब छोड़ने की मनुहार करतीं तो उनके पिता सीधा-सपाट एक लाइन में जवाब दे देते- ‘शव का चीर-फाड़ होशोहवास में कोई कर ही नहीं सकता। उसकी बदबू व सड़ांध झेलना हर किसी के बस की बात नहीं।’ पिता की इस बात को गांठ बांधकर उन्होंने शर्त लगाई कि वह बिना नशा किए शव का पोस्टमार्टम कर सकती हैं। यह बात सन् 2004 की है, तब से वह लगातार इस काम को बेहतर ढंग से अंजाम दे रही हैं।
TAGGED: # latest news, Ayodhya Ram Mandir, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, cg news in hindi, Chhattisgarh, GRAND NEWS, Pran Pratistha, Ram Mandir
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article RAIPUR NEWS : मुख्यमंत्री साय ने केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात RAIPUR NEWS : मुख्यमंत्री साय ने केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
Next Article IND vs AFG 1st T20 : पहला टी20 मुकाबला आज: विराट की गैरमौजूदगी में ऐसी होगी भारतीय प्लेइंग इलेवन, इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका  IND vs AFG 1st T20 : पहला टी20 मुकाबला आज: विराट की गैरमौजूदगी में ऐसी होगी भारतीय प्लेइंग इलेवन, इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका 

Latest News

RCB Vs PBKS IPL 2025 Final: विराट कोहली 43 रन बनाकर आउट, उमरजई ने अपनी ही गेंद पर कैच पकड़ा, बेंगलुरु 145/4
RCB Vs PBKS IPL 2025 Final: विराट कोहली 43 रन बनाकर आउट, उमरजई ने अपनी ही गेंद पर कैच पकड़ा
Grand News खेल June 3, 2025
CG NEWS : रायपुर कोर्ट में “मेरी आवाज़ सुनो” अधिवक्ता गायन प्रतियोगिता का महाआयोजन 06 जून को
Grand News June 3, 2025
Raipur Mango Festival : तीन दिवसीय राष्ट्रीय आम महोत्सव में आएगी आमों की बहार, 200 से अधिक किस्मों और 56 भोगों का किया जाएगा प्रदर्शन 
Breaking News छत्तीसगढ़ रायपुर June 3, 2025
CG NEWS : सरकार ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध : मंत्री टंकराम वर्मा 
Grand News June 3, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?