Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बड़ा बयान, 2047 तक भारत बनेगा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

CG NEWS : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बड़ा बयान, 2047 तक भारत बनेगा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/01/13 at 6:47 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
CG NEWS : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बड़ा बयान, 2047 तक भारत बनेगा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था
CG NEWS : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बड़ा बयानCG NEWS : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बड़ा बयान, 2047 तक भारत बनेगा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, 2047 तक भारत बनेगा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था
SHARE

 

 

- Advertisement -
Ad image

रायपुर। CG NEWS : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Chief Minister Vishnu Dev Sai) आज राजधानी रायपुर के एक निजी होटल में आईसीएआई द्वारा आयोजित ‘‘अवार्ड फॉर एक्सीलेंस इन फाइनेंशियल रिपोर्टिंग‘‘ कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री  साय ने फाइनेंशियल रिपोर्टिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले वित्तीय, गैर वित्तीय, औद्योगिक और सेवा क्षेत्र की संस्थाओं तथा चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को पुरस्कार प्रदान किए। कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल भी मौजूद रहे।

- Advertisement -

- Advertisement -

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पुरस्कार प्राप्त करने वाले संस्थाओं को बधाई देते हुए कहा कि 2047 तक भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के संकल्प को पूरा करने में सभी वित्तीय, गैर वित्तीय, उद्योग और सेवा प्रदाता कंपनियों की बड़ी भागीदारी होगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में हम दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं और सभी के सहयोग से निश्चित ही हम अपने वित्तीय लक्ष्यों को तय समय में प्राप्त करने में सफल होंगे। श्री साय ने कहा कि चार्टर्ड अकाउंटेंट की वित्तीय प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। जितना बेहतर वित्तीय प्रबंधन होगा, वह संस्था उतनी ही गति से विकास करेगी। इसे समग्रता में देखें तो बेहतर वित्तीय प्रबंधन देश को भी आर्थिक रूप से मजबूती देगा। उन्होंने कहा कि जीएसटी आने के बाद चार्टर्ड अकाउंटेंट की भूमिका बढ़ी है और उनकी दक्षता का लाभ कंपनियों को मिल रहा है, जिससे वित्तीय प्रबंधन करना भी आसान हुआ है। मुख्यमंत्री साय ने आगे कहा कि इस प्रकार के पारितोषिक वितरण समारोह के आयोजन से स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना आती है और लोग अपने काम को और बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित भी होते हैं। उन्होंने आईसीएआई छत्तीसगढ़ को इस आयोजन के लिए साधुवाद दिया।

इस अवसर पर आईसीएआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिकेत तलाटी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रंजीत अग्रवाल, रायपुर शहर अध्यक्ष रवि ग्वालानी, अनुज गोयल, देवाशीष मित्रा सहित बड़ी संख्या में चार्टर्ड अकाउंटेंट उपस्थित थे।

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, Latest News In CG, Raipur Hindi News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : मुख्यमंत्री साय ने गणतंत्र दिवस परेड के लिए नई दिल्ली रवाना हो रही झांकी टीम की बालिकाओं से की चर्चा, कहा - अच्छी प्रस्तुति देकर बढ़ाएं छत्तीसगढ़ का मान CG NEWS : मुख्यमंत्री साय ने गणतंत्र दिवस परेड के लिए नई दिल्ली रवाना हो रही झांकी टीम की बालिकाओं से की चर्चा, कहा – अच्छी प्रस्तुति देकर बढ़ाएं छत्तीसगढ़ का मान
Next Article CG NEWS : मंत्रालय में पदस्थ कई अधिकारियों का तबादला, देखें आदेश  CG NEWS : 5 आईएएस अफसरों के लिए नए वेतनमान का ओदश जारी, इसी महीने से मिलेगा लाभ 

Latest News

New Delhi: देश को मिला नया जासूसी चीफ, पराग जैन बने R&AW प्रमुख
Grand News दिल्ली देश June 28, 2025
CG NEWS: ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ़ ने पॉलीथिन मुक्त शीतला बाजार के लिए जन जागरूकता रैली निकाली।
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 28, 2025
CG NEWS: शिक्षा ही समाज और व्यक्ति के विकास की असली ताक़त : लालिमा ठाकुर मालगांव स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव, नवप्रवेशी बच्चों का हुआ पारंपरिक स्वागत
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 28, 2025
CG NEWS: विधायक देवेन्द्र ने किया संविधान चौक का लोकार्पण,
BHILAI Grand News छत्तीसगढ़ June 28, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?