Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा, 22 को राममय होगा भिलाई शहर, जिला संयोजक दया सिंह ने बताया कैसी है तैयारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
BHILAIछत्तीसगढ़दुर्ग

CG NEWS : अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा, 22 को राममय होगा भिलाई शहर, जिला संयोजक दया सिंह ने बताया कैसी है तैयारी

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/01/14 at 6:26 PM
Neeraj Gupta
Share
5 Min Read
CG NEWS : अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा, 22 को राममय होगा भिलाई शहर, जिला संयोजक दया सिंह ने बताया कैसी है तैयारी
CG NEWS : अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा, 22 को राममय होगा भिलाई शहर, जिला संयोजक दया सिंह ने बताया कैसी है तैयारी
SHARE

 

 

- Advertisement -
Ad image

भिलाई। CG NEWS : अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का समय नजदीक आ गया है। एक सप्ताह बाद 22 जनवरी को श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा होगी। अयोध्या के साथ ही पूरे देश में इस दिन उत्सव मनेगा। भिलाई शहर भी श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन राममय होगा। इसके लिए प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए जिला स्तर पर समिति के संयोजक व भिलाई निगम उपनेता प्रतिपक्ष दया सिंह पूरी तैयारियों के साथ जुटे हुए हैं। दया सिंह का कहना है कि 22 जनवरी को शहर के हर घर में दिए जलाएं जाएंगे। इसके लिए भाजपा के सभी मंडलों व वार्डों में बैठकों का दौर जारी है और सभी को जिम्मेदारियां दी जा रही हैं।

दया सिंह का कहना है कि प्रभु श्रीराम अयोध्या की धरती पर प्रतिष्ठित हों यह सपना सदियां पुराना है। हमारे पुरखों द्वारा यह सपना देखा गया था कि रामलला अपने वास्तविक घर में रहे। कई दशक बीते और अब जाकर अयोध्या में प्रभु श्रीराम की भव्य प्राण प्रतिष्ठा हो रही है। दया सिंह ने कहा कि भारत वर्ष के एक-एक व्यक्ति का सौभाग्य है यह कि वे अपने सामने भगवान राम को अयोध्या में प्रतिष्ठित होता देखने वाले हैं। 22 जनवरी का वह दिन दूर नहीं है जल्द ही रामलला के दर्शन होंगे। इस विशेष पल का और भी विशेष बनाने की तैयारी है।

हर घर में जलेंगे पांच-पांच दिए

दया सिंह ने बताया कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन भिलाई शहर में महादिवाली बनाई जाएगी। हर घर में कम से कम पांच दिए अवश्य जलाए जाएंगे। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी के साथ ही आरएसएस, विहिप व बजरंग दल द्वारा अपने स्तर पर लोगों तक संदेश फैलाया जा रहा है। दया सिंह ने बताया हर घर में दीपक जलेंगे और आतिश बाजी होगी। श्रमिक बस्तियों में हमारे द्वारा दीया, तेल व मिठाइयों का वितरण भी किया जा रहा है। कोई भी ऐसा नहीं रहेगा तो प्रभु श्रीराम के स्वागत में घर पर दिए नहीं जलाएगा। भिलाई को राममय बनाने के लिए हजारों भक्त लगातार लोगों तक संदेश फैला रहे हैं।

सभी मंडलों की ली गई है बैठक

जिला संयोजक दया सिंह ने बताया कि जब से उन्हें जिम्मेदारी मिली है तब से वे सभी मंडलों में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठकें ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि अब तक चरोदा मंडल, खुर्सीपार मंडल, कैंप मंडल, पूर्व व पश्चिम मंडल, सुपेला मंडल की बैठकें की ली गई। सभी पदाधिकारियों के साथ मिलकर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को भव्य बनाने के संबंध में चर्चा की गई और उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी दी गई है। बैठक के दौरान भाजपा भिलाई जिला अध्यक्षा बृजेश बिचपुरिया सहित भी मंडल अध्यक्ष, महामंत्री उपस्थित रहे। दया सिंह ने बताया कि भाजपा का एक एक कार्यकर्ता पूरे समर्पण के साथ लोगों के बीच पहुंच रहे हैं और उन्हें अक्षत देकर प्रभु राम की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में सहभागी बनने की अपील कर रहे हैं।

सभी मंदिरों में होगी लाइटिंग, लगाया जाएगा महाभोग

दया सिंह ने बताया कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले सभी मंदिरों में सफाई अभियान चलाया जा रहा है। भिलाई के हर वार्ड में स्थित मंदिरों को आकर्षक रोशनी से सजाया जा रहा है। भगवान राम से लेकर शिव मंदिर, मातारानी के मंदिर, हनुमान मंदिर सहित अन्य मंदिरों को सजाने का काम हो रहा है। वार्डों में केसरिया तोरण व घरों में भगवा झंडा लगाया जा रहा है। दया सिंह ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरी की सुबह 4 बजे से राम स्तुति शुरू होगी। इस दौरान सभी मंदिरों में विशेष आराधना के साथ महाभोग लगाया जाएगा। हलवा-पुरी, मिठाई, खिचडी का भोग लगाया जाएगा।

एलईडी स्क्रीन लगी गाड़ियों से निकालेंगे प्रभात फेरी

दया सिंह ने बताया कि श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा के दिल भव्य प्रभातफेरी भी निकाली जाएगी। इसमें भाजपा के हजारों कार्यकर्ता, महिला मोर्चा व अन्य समाजिक संगंठन के लोग इसमें शामिल होंगे। इसके लिए सभी समाज के लोग बढ़-चढ़ कर स्वयं से ही सामने आ रहे हैं। प्रभातफेरी में एलईडी स्क्रीन लगे वाहन, रामधुन के साथ डीजे शामिल होंगे। दया सिंह ने कहा है कि जो राम का नहीं वह किसी काम का नहीं यह एक वाक्य नहीं बल्कि सार्थक सच है। पूरा देश राम की भक्ति में लीन है और सभी भक्तों को उस पल का इंतजार है जब प्रभु राम अयोध्या में विराजेंगे।

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news in hindi, GRAND NEWS Raipur
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : तातापानी महोत्सव में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 400 जोड़े दाम्पत्य सूत्र में बंधे, सीएम ने वर वधू को दिया आशीर्वाद, नवदंपतियों को घरेलू सामग्री के साथ मिले अनेक उपहार CG NEWS : तातापानी महोत्सव में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 400 जोड़े दाम्पत्य सूत्र में बंधे, सीएम ने वर वधू को दिया आशीर्वाद
Next Article CG BREAKING : मुख्यमंत्री साय का बड़ा ऐलान, तातापानी पर्यटन स्थल घोषित, महाविद्यालय और पुलिस चौकी खोलने की भी घोषणा  CG BREAKING : मुख्यमंत्री साय का बड़ा ऐलान, तातापानी पर्यटन स्थल घोषित, महाविद्यालय और पुलिस चौकी खोलने की भी घोषणा 

Latest News

Kamakhya Dham: त्रिकालदर्शी गुरुदेव डॉ. प्रेम साईं महाराज के सान्निध्य में मां कामाख्या धाम में गूंजा “जय मातंगी” — पहली बार किसी संत के आगमन से मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से उमड़ा
Grand News धर्म July 13, 2025
CG NEWS: प्रधानमंत्री आवास में अनियमितता पर कलेक्टर जन्मेजय महोबे का कड़ा एक्शन, रोजगार सहायक बर्खास्त
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा July 13, 2025
CG NEWS: मुख्यमंत्री साय से मिस यूनिवर्स छत्तीसगढ़ डॉ. अंजली पवार ने की सौजन्य मुलाकात
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर July 13, 2025
CG NEWS: रासायनिक ज़हर बन रहा पीने का पानी! राजीव नगर में बोरवेल से आ रहा ज़हरीला पानी, फैक्ट्रियों के खिलाफ उबाल
BHILAI Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग July 12, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?