Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG Dhan Kharidi : छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के टूटे अब तक सारे रिकार्ड, आज हुई 111.75 लाख मीट्रिक टन धान की बम्पर खरीदी 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Breaking Newsछत्तीसगढ़

CG Dhan Kharidi : छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के टूटे अब तक सारे रिकार्ड, आज हुई 111.75 लाख मीट्रिक टन धान की बम्पर खरीदी 

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/01/16 at 7:44 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
CG Dhan Kharidi : छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के टूटे अब तक सारे रिकार्ड, आज हुई 111.75 लाख मीट्रिक टन धान की बम्पर खरीदी 
CG Dhan Kharidi : छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के टूटे अब तक सारे रिकार्ड, आज हुई 111.75 लाख मीट्रिक टन धान की बम्पर खरीदी 
SHARE

 

रायपुर। CG Dhan Kharidi : मोदी जी की गारंटी के अनुरूप 3100 रुपए प्रति क्विंटल धान खरीदी तथा 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी के निर्णय से धान खरीदी केंद्रों में अन्नदाताओं ने अपना धान बेचकर बंपर धान खरीदी का अब तक का सारा रिकार्ड तोड़ दिया। मंगलवार को 111.75 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी की गई। पिछले साल 107.53 लाख मीट्रिक टन की खरीदी हुई थी। बंपर खरीदी की स्थिति तब है जब धान खरीदी के लिए पूरा एक पखवाड़ा बचा है।

- Advertisement -
Ad image

उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में 130 लाख मीट्रिक टन धान उपार्जन का लक्ष्य रखा गया है। जिसके विरूद्ध राज्य सरकार द्वारा अब तक किसानों से 111.75 लाख मीट्रिक टन धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा चुकी है। धान के एवज में किसानों को 23448 करोड़ रूपए से अधिक की राशि का भुगतान बैंक के माध्यम से किया गया है।

- Advertisement -

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान विक्रय का लाभ पूर्व में धान बेच चुके किसानों को भी मिलेगा। इसका आशय यह है कि एक नवम्बर से अब तक पूर्व निर्धारित मात्रा के अनुरूप धान बेच चुके किसान, शेष मात्रा का धान, उपार्जन केन्द्र में 31 जनवरी तक बेच सकेंगे।

- Advertisement -

मार्कफेड के महाप्रबंधक से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में समर्थन मूल्य पर अब तक 21 लाख 266 किसानों से 111 लाख 75 हजार 247 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। इसके एवज में किसानों को 23 हजार 448 करोड़ रूपए से अधिक की राशि का भुगतान बैंक के माध्यम से किया गया है। धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए निरंतर धान का उठाव जारी है। अब तक 92 लाख 5 हजार 247 मीट्रिक टन धान के उठाव के लिए डीओ जारी किया गया है। जिसके विरूद्ध में मिलर्स द्वारा 71 लाख 87 हजार 338 मीट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है।

विगत खरीफ वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर 23 लाख 42 हजार 50 किसानों से 107.53 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हुई थी। धान खरीदी के एवज में किसानों को करीब 22 हजार 067 करोड़ रूपए का भुगतान किया गया था।

TAGGED: # latest news, Bought paddy for Rs 3100 per quintal, CG BREAKING NEWS, CG Dhan Kharidi :, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news in hindi, GRAND NEWS CHHATTISGARH, Latest News In CG, RAIPUR NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article MP News: छह महीने बाद कूनो से एक और बुरी खबर, चीता ‘शौर्य’ की हुई मौत, अब तक दस चीतों ने तोड़ा दम
Next Article CG NEWS : अगर आप भी करना चाहते है मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुलाकात, तो इस ईमेल और नंबर पर करें संपर्क  CG NEWS : CM विष्णुदेव साय कल बालोद जिले में 174 करोड़ से अधिक लागत के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन

Latest News

CG News : बिजली कर्मचारी से सरेआम मारपीट, ठेकेदार समेत 3 पर केस दर्ज
Grand News Khairagarh - chhuikhadan - gandai छत्तीसगढ़ राजनांदगांव June 20, 2025
CG NEWS: सब्जी व्यापार के नाम पर दोस्ती, फिर बनाए अप्राकृतिक संबंध — ब्लैकमेल कर लूटे 29 लाख!
Grand News छत्तीसगढ़ दुर्ग June 20, 2025
CG NEWS: गोली कांड के तीन आरोपी गिरफ्तार, अबतक सात लोगों पर हुई कार्रवाई
Grand News छत्तीसगढ़ राजनांदगांव June 20, 2025
CG NEWS: छत्तीसगढ़ में बड़ी लापरवाही: बिना परीक्षा दिए पास हुए छात्र, स्कूलों ने बांटे सर्टिफिकेट! विधायक ने उठाई जांच की मांग
Grand News छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा June 20, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?