Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CRIME NEWS : फ्री में नहीं खिलाया गुपचुप तो दबंगो ने पीट पीटकर कर दी दुकानदार हत्या
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
उत्तरप्रदेशक्राइम

CRIME NEWS : फ्री में नहीं खिलाया गुपचुप तो दबंगो ने पीट पीटकर कर दी दुकानदार हत्या

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/01/16 at 3:18 PM
Neeraj Gupta
Share
2 Min Read
CRIME NEWS : फ्री में नहीं खिलाया गुपचुप तो दबंगो ने पीट पीटकर कर दी दुकानदार हत्या
CRIME NEWS : फ्री में नहीं खिलाया गुपचुप तो दबंगो ने पीट पीटकर कर दी दुकानदार हत्या
SHARE

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

कानपूर। CRIME NEWS : जिले के चकेरी थानाक्षेत्र में एक रविवार रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जहां मुफ्त में गोलगप्पे न खिलाने पर इलाके के दबंगों ने चार साथियों के साथ मिलकर दुकानदार को बेरहमी से मारापीटा। घटना के बाद दुकनदार की हालत बिगड़ी तो उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान दुकानदार को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

- Advertisement -

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच कर आसपास के लोगों से पूछताछ की। मृतक के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दे दी है। कानपुर देहात के मूसानगर निवासी 40 वर्षीय प्रेमचन्द्र निषाद पत्नी शशि देवी, बेटा अनुज, बेटी मानसी, प्रियांशी दिव्यांशी के साथ रहते थे। पिछले 15 वर्षों से सफीपुर में कैलाश चन्द्र के मकान पर किराए पर रहकर वह गोल गप्पे बेचकर परिवार का पालन पोषण करते थे।

- Advertisement -

परिजनों ने पुलिस को बताया कि रविवार की रात को वह ठेला लेकर वापस लौट रहे थे तभी सफीपुर मोड़ के पास आपराधिक प्रवृत्ति का इलाके का दबंग अपने चार साथियों के साथ नशे की हालत में खड़ा था। प्रेमचन्द्र वहां से निकल रहे थे तभी अरोपी ने उन्हें रोका और मुफ्त में गोलगप्पे खिलाने को कहा प्रेमचन्द्र ने मना किया तो आरोपियों ने गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने बुरी तरह से बेरहमी से मारापीटा।

लोगों के बचाव करने के बाद घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों आनन-फानन हालत बिगड़ने पर उन्हें निजी अस्पताल ले गए। जहां से उन्हें उर्सला रेफर कर दिया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सोमवार को घटना की जानकारी होने पर मौके पर पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल की।

परिजनों ने दबंग समेत उसके साथियों के खिलाफ शिकायत की गई है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार दुबे ने बताया कि परिजनों की ओर से तहरीर दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

TAGGED: CRIME NEWS, FREE GOLGAPPE, FREE GUPCHUP, Kanpur News, Up news
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article Indigo Flight : उड़ान में देरी के बाद यात्री ने Co-pilot को जड़ा थप्पड़, गिरफ्तार, जानिए आखिर क्या है 'थप्पड़ कांड' की पूरी सच्चाई Indigo Flight : उड़ान में देरी के बाद यात्री ने Co-pilot को जड़ा थप्पड़, गिरफ्तार, जानिए आखिर क्या है ‘थप्पड़ कांड’ की पूरी सच्चाई
Next Article Ram Mandir Pran Pratistha : श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में नहीं जाएंगे कांग्रेस अध्यक्ष, राहुल गांधी ने बताया वजह  Ram Mandir Pran Pratistha : श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में नहीं जाएंगे कांग्रेस अध्यक्ष, राहुल गांधी ने बताया वजह 

Latest News

CG NEWS: वैश्य समाज 14 जून को देशभर में करेगा रक्तदान
छत्तीसगढ़ रायपुर June 5, 2025
CG NEWS: सांसद बृजमोहन अग्रवाल के पिताजी की याद में श्रृद्धांजलि सभा का आयोजन
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 5, 2025
Saddle Roll: काठी रोल का आविष्कार किसने किया? जानिए काठी रोल के इतिहास के बारे में?
Featured Foods Grand News Health June 5, 2025
GRAND NEWS: सांसद बृजमोहन के पिता दिवंगत रामजी लाल अग्रवाल को ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन गुरुचरण सिंह होरा ने दी श्रद्धांजलि
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 5, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?