Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG WEATHER ALERT : छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में रुक-रुककर हो रही बारिश, रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग में अलर्ट जारी 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़

CG WEATHER ALERT : छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में रुक-रुककर हो रही बारिश, रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग में अलर्ट जारी 

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/01/18 at 1:59 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
CG WEATHER ALERT : छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में रुक-रुककर हो रही बारिश, रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग में अलर्ट जारी 
CG WEATHER ALERT : छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में रुक-रुककर हो रही बारिश, रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग में अलर्ट जारी 
SHARE

 

- Advertisement -

रायपुर। CG WEATHER ALERT : छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज फिर बदल गया है। बिलासपुर में गुरुवार तड़के हुई बारिश और कोहरे ने ठंड बढ़ा दी है। कोरबा में मंडी में रखा धान भीग गया। वहीं जशपुर में रुक-रुककर बारिश हो रही है। रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के जिलों में आज भी बारिश का अलर्ट है। कई जिलों में सुबह से बादल छाए हुए हैं। पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के कारण मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है।

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक प्रदेश के मध्य हिस्से में भी एक दो जगहों पर बूंदाबांदी हो सकती है। बुधवार को रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में दिनभर बादल छाए रहे। बादलों ने न्यूनतम तापमान में भी चार डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी कर दी है। बिलासपुर में गुरुवार सुबह बारिश के बाद घना कोहरा छाया रहा।

- Advertisement -

इन शहरों में न्यूनतम तापमान

शहर न्यूनतम तापमान सामान्य से अंतर
रायपुर 18.2डिग्री +4 डिग्री
रायपुर, माना 16.2 डिग्री +3 डिग्री
बिलासपुर 14.8 डिग्री +1 डिग्री
अंबिकापुर 8.4 डिग्री 0 डिग्री
पेंड्रा 10.8 डिग्री 0 डिग्री
जगदलपुर 15.6 डिग्री +4 डिग्री
दुर्ग 16.0 डिग्री +1 डिग्री
राजनांदगांव 16.7 डिग्री +3 डिग्री

 

- Advertisement -

मैनपाट में मकड़ी के जाली पर ओस की बूंदें रही। यह फोटो दैनिक भास्कर के रीडर कमलेश सिंह ने क्लिक की है।

अंबिकापुर सबसे ठंडा

बुधवार को अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा। यहां 8.4 डिग्री रात का तापमान रिकॉर्ड किया गया। सबसे अधिक गर्म कांकेर रहा। यहां अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री रहा। आज प्रदेश में न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव होने की संभावना है।

दुर्ग में 3 डिग्री बढ़ा रात का पारा

दुर्ग जिले में दिन में गर्मी का असर रहा। वहीं रात के तापमान में 3 डिग्री बढ़ा है। मंगलवार को रात का तापमान 13 डिग्री था जो बुधवार को बढ़कर 16 डिग्री रहा। मौसम विभाग के मुताबिक अभी मौसम इसी तरह रहने के आसार हैं।

बिलासपुर में रात का पारा 2 डिग्री बढ़ा

ठंड के बीच बिलासपुर में रात का पारा 2 डिग्री बढा है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री था जो बुधवार को बढ़कर 14.8 रिकार्ड किया गया। दिन का तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया जो औसत तापमान से 1 डिग्री कम था। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनो में जिले के एक दो स्थानों पर बारिश की संभावना है।

MCB जिले में स्कूलों का समय बदला

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिले में शीतलहर लहर के कारण स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। अब तीन पालियों कक्षाएं लगेंगी। पहली पाली सोमवार से शनिवार सुबह 9 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक लगेंगी। दूसरी पाली 12.45 से शाम 4.15 तक वहीं एक पाली में संचालित होने वाली शालाएं सुबह 10.30 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक लगेंगी। कलेक्टर ने आदेश जारी किया है।

सरगुजा संभाग में पड़ रही कड़ाके की ठंड

सरगुजा संभाग में पिछले 3 दिनों से न्यूनतम तापमान औसत से 3 से 4 डिग्री कम है। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री रहा। वही बलरामपुर में रात का पारा 8.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। कोरिया में 8.6 डिग्री और जशपुर में 10.2 डिग्री तापमान रहा।

बुधवार को ऐसा रहा अधिकतम तापमान

  • बुधवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री रहा।
  • दुर्ग का अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
  • बिलासपुर में अधिकतम तापमान 27.0 डिग्री रहा।
  • पेंड्रा रोड का अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री ।
  • अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 26 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
  • जगदलपुर का अधिकतम तापमान 28.6डिग्री दर्ज किया गया।

 

 

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, cg news in hindi, CG WEATHER ALERT, GRAND NEWS, GRAND NEWS Raipur, Latest News In CG, raipur breaking news, Raipur Latest News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article MP NEWS : खदान में मिली नवजात बच्ची, रहवासियों ने बचाया
Next Article CG CRIME NEWS : शराब दुकान में दो सुरक्षा गार्ड की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, तीन आरोपी गिरफ्तार  CG CRIME NEWS : शराब दुकान में दो सुरक्षा गार्ड की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, तीन आरोपी गिरफ्तार 

Latest News

CG BIG BREAKING: छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड का बड़ा आदेश! निकाह पढ़ाने के लिए मौलवियों की फीस तय, अब 1100 रुपए से ज्यादा नहीं ले सकेंगे
CG BIG BREAKING: छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड का बड़ा आदेश! निकाह पढ़ाने के लिए मौलवियों की फीस तय, अब 1100 रुपए से ज्यादा नहीं ले सकेंगे
Grand News छत्तीसगढ़ रायपुर June 3, 2025
GRAND NEWS : पेरिस में चल रहे फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट में शामिल हुए छत्तीसगढ़ टेनिस संघ के अध्यक्ष डॉ हिमांशु द्विवेदी
Grand News June 3, 2025
New Aadhaar App: अब OYO में नहीं लगेगा आधार कार्ड बिंदास करिए होटलों में Check-IN
New Aadhaar App: अब OYO में नहीं लगेगा आधार कार्ड बिंदास करिए होटलों में Check-IN
Grand News टेक्नोलॉजी June 3, 2025
CG VIDEO : मेरे खिलाफ पहले से 18 केस हैं; बिलासपुर में शराब दुकान के अहाते में गार्ड की गुंडागर्दी का वीडियो वायरल
CG VIDEO : मेरे खिलाफ पहले से 18 केस हैं; बिलासपुर में शराब दुकान के अहाते में गार्ड की गुंडागर्दी का वीडियो वायरल
VIRAL VIDEO छत्तीसगढ़ बिलासपुर June 3, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?