Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CRIME NEWS : दिनदहाड़े विधवा महिला पर एसिड अटैक, बाइक सवार दो युवकों ने दिया घटना को अंजाम  
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
क्राइमराजस्थान

CRIME NEWS : दिनदहाड़े विधवा महिला पर एसिड अटैक, बाइक सवार दो युवकों ने दिया घटना को अंजाम  

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/01/20 at 3:08 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
CG NEWS : इस महिला से रहे सावधान, बाइक सवारों से लिफ्ट मांगकर सूने जगह लेजाकर करती है यह काम 
CG NEWS : इस महिला से रहे सावधान, बाइक सवारों से लिफ्ट मांगकर सूने जगह लेजाकर करती है यह काम 
SHARE

 

 

ग्रैंड न्यूज़ डेस्क। CRIME NEWS : राजस्थान के ब्यावर शहर के स्टेशन रोड पर मिशन ग्राउंड के सामने एक महिला पर मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने एसिड फेंक दिया। इससे महिला का हाथ झुलस गया। पीड़िता को राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय में भर्ती करा उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। जबकि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। पुलिस ने संदिग्धों को पकड़ने के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया है। पुलिस आरोपियों के संभावित ठिकानों पर नजर रखे हुए है।

शहर थानाधिकारी हनुमानाराम विश्नोई ने बताया कि किशनगंज निवासी विधवा महिला खाना बनाने का काम करती है। वह खाना बनाकर वापस घर जा रही थी। इस दौरान मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने उस पर एसिड फेंक दिया। इससे महिला का हाथ झुलस गया। जानकारी मिलने पर पीड़िता का पुत्र मौके पर पहुंत कर राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय में भर्ती कराया।

सीसीटीवी फुटेज खंगाले

मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने पीडिता के बयान दर्ज किए। आरोपियों की तलाश के लिए स्टेशन रोड के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले। फुटेज व पीड़िता द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर संदिग्धों की तलाश के लिए पुलिस ने अलग-अलग टीमों का गठन किया है। टीमों ने संदिग्धों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी है।

जिस महिला पर एसिड फेंका गया उसने दिन में ही दो जनों के खिलाफ धोखाधड़ी व दुराचार के आरोप में मामला दर्ज कराया था। इसके बाद शाम को उसी पर एसिड अटैक हो गया। पुलिस दोनों घटनाओं को जोड़कर मामले की जांच कर रही है। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पति की मृत्यु से पहले पारसमल व देवेन्द्र से उनकी मित्रता थी।

उन्होंने उसके पति का 12 लाख का बीमा करवाया था। वे आपस में शराब पीते थे। नशे में पति को होश नहीं रहने पर पारसमल दुराचार करने लग गया। चाकू दिखाकर किसी को शिकायत करने पर पति व बच्चों को मारने की धमकी देते थे। पारसमल व देवेन्द्र 11 मार्च 2023 को शराब के नशे में उसके पति को घर छोड़कर गए। जिसके कुछ देर बाद ही पति को उल्टियां होने पर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। इसके बाद एलआईसी की 12 लाख की राशि आरोपियों ने हड़प ली।

इनका कहना है…

मामला दर्ज कर लिया है। इसमें इनके बीच आपस में समझौता भी हुआ था। इन सारे बिन्दुओं को लेकर जांच की जा रही है।
हनुमानाराम विश्नोई, थानाधिकारी, ब्यावर (सिटी)

TAGGED: Acid Attack, CRIME NEWS, Rajasthan News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण नहीं मिलने पर कांग्रेस विधायक का छलका दर्द, कहा - कार सेवक होने का सम्मान नहीं मिल पाया CG NEWS : प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण नहीं मिलने पर कांग्रेस विधायक का छलका दर्द, कहा – कार सेवक होने का सम्मान नहीं मिल पाया
Next Article CG NEWS : दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने कहा - प्रदेश छोटा है, लेकिन... CG NEWS : दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने कहा – प्रदेश छोटा है, लेकिन…

Latest News

Chhattisgarh : 45 साल बाद पूरी होगी पीपरछेड़ी सिंचाई परियोजना – मुख्यमंत्री साय ने दी ऐतिहासिक स्वीकृति
Chhattisgarh : 45 साल बाद पूरी होगी पीपरछेड़ी सिंचाई परियोजना – मुख्यमंत्री साय ने दी ऐतिहासिक स्वीकृति
छत्तीसगढ़ May 9, 2025
CG NEWS :महाराणा प्रताप जयंती पर निकाली शोभायात्रा, बेटियों ने दिखाया शौर्य 
Grand News छत्तीसगढ़ May 9, 2025
Airport closed : पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 15 मई तक बंद रहेंगे 24 एयरपोर्ट
Airport closed : पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 15 मई तक बंद रहेंगे 24 एयरपोर्ट
Breaking News NATIONAL देश May 9, 2025
India Pakistan War : भारतीय सशस्त्र बलों ने जम्मू, पठानकोट और सांबा में मार गिराए गए पाकिस्तानी ड्रोन, कई स्थानों पर किया गया ब्लैकआउट 
India Pakistan War : भारतीय सशस्त्र बलों ने जम्मू, पठानकोट और सांबा में मार गिराए गए पाकिस्तानी ड्रोन, कई स्थानों पर किया गया ब्लैकआउट 
Breaking News NATIONAL अंतराष्ट्रीय देश May 9, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?