Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: MP NEWS: आज का कार्यक्रम : सीएम मोहन यादव का आज सागर दौरा, विभिन्न विभागों की करेंगे समीक्षा, जन आभार यात्रा में भी शामिल होंगे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsमध्य प्रदेश

MP NEWS: आज का कार्यक्रम : सीएम मोहन यादव का आज सागर दौरा, विभिन्न विभागों की करेंगे समीक्षा, जन आभार यात्रा में भी शामिल होंगे

Veena Chakravarty
Last updated: 2024/01/20 at 10:08 AM
Veena Chakravarty
Share
4 Min Read
SHARE

सागर । संभागीय मुख्यालयों पर जाकर विकास कार्य और कानून व्यवस्था की समीक्षा करने के क्रम में शनिवार को मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव सागर पहुंचेंगे। वहां संभागायुक्त, कलेक्टर, पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारियों से जानकारी लेंगे।

read more : MP NEWS : मुख्यमंत्री ने 5 लाख लड्डू व प्रसाद के ट्रकों को अयोध्या रवाना किया, कई अन्य मंत्री भी रहे मौजूद

- Advertisement -
Ad image

 

- Advertisement -
– डा. मोहन यादव हैलीपेड के गेट से जन आभार यात्रा में शामिल होगें। जन आभार यात्रा का मार्ग लगभग डेढ़  किलो मीटर का होगा। मुख्यमंत्री की जन आभार यात्रा विवेकानंद चौराहा, जिला पंचायत चौराहा, चर्च चौराहा, लाल स्कूल, झंडा चौक, काली तिराहा होते हुए एम.एल.बी. तिराहा पहुंचेगी, जहां से डा. यादव पीटीसी मैदान पर आयोजित आभार सभा स्थल पहुंचेगें।जन आभार यात्रा के मार्ग में जगह-जगह मुख्यमंत्री डा. यादव का बुंदेली परम्परा और संस्कृति के अनुरूप भव्य स्वागत होगा। छात्र-छात्राएं भी उन्हें लाउड स्पीकर प्रतिबंधित करने पर आभार व्यक्त करेंगे। वहीं जैन समाज सहित अन्य सामाजिक संगठन खुले में मांस और अंडा के विक्रय पर प्रतिबंध लगाने के लिए धन्यवाद देगें। डा. मोहन यादव दोपहर 1.10 बजे पीटीसी ग्राउंड पर आयोजित आभार सभा को संबोधित करेंगे। वे जिले के अनेक विकास कार्यो का भूमिपूजन एवं लोकार्पण भी करेंगे।
संभागीय समीक्षा बैठक
आभार सभा के बाद मुख्यमंत्री डा. यादव दोपहर 3 बजे से कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में सागर संभाग की समीक्षा बैठक लेगें। सर्वप्रथम वे आईजी, डीआईजी, कलेक्टर्स और पुलिस अधीक्षकों के साथ सागर संभाग में कानून एवं व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। दोपहर 3.30 बजे से डा. मोहन यादव विकास कार्यो के संबंध में संभागीय समीक्षा बैठक लेंगे। संभागीय समीक्षा बैठक के बाद वे पुलिस लाईन स्थित हैलीपेड से हैलीकॉप्टर द्वारा भोपाल रवाना हो जायेगें।
लोकार्पण एवं भूमिपूजन 
मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव सागर जिले के लिए 62.03 करोड़ के विकास कार्यो का लोकार्पण तथा 10.94 करोड़ के निर्माण कार्यो का भूमिपूजन करेंगे। मुख्यमंत्री डा. यादव सागर स्मार्ट सिटी द्वारा निर्मित किये गये 26.80 करोड़ के बस टर्मिनल, 13.87 करोड़ के ट्रांसपोर्ट नगर एवं मैकेनिक कॉम्पलेक्स, 6 करोड़ के 20 चाईल्ड वेलफेयर सेंटर (आंगनवाड़ी) एवं 42 लाख रूपये से 2 जोनल सिटीजन फैसिलिटेशन सेंटर का लोकार्पण करेंगे। वे लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्मित 1.94 करोड़ के कनेरा गोड से मनक्याई मार्ग लंबाई 2 कि.मी. एवं 3.57 करोड़ के लरेठी से तहरोली अब्दापुर मार्ग लंबाई 3.10 कि.मी. तथा नगर निगम द्वारा निर्मित 1.17 करोड़ के मीट मार्केट का लोकार्पण करेंगे। साथ ही म.प्र. ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण के द्वारा निर्मित 8.26 करोड़ के एन.एच से रवारा से बुढ़ना (एमडीआर) मार्ग का लोकार्पण भी करेंगे।
मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्मित किये जाने वाले 10.94 करोड़ रूपये के विकास कार्यो का भूमिपूजन करेंगे। इस राशि से अनुसूचित जाति उपयोजना क्षेत्र अंतर्गत 6 बिस्तरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नरयावली विकासखंड, राहतगढ़ का 30 बिस्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मय 2 एफ, 2 जी. एवं 2 एच टाईप आवास गृहां सहित उन्नयन/निर्माण कार्य का भूमिपूजन भी होगा।
हितलाभ का वितरण
सभा में मुख्यमंत्री डा. यादव शासकीय विभागों की विभिन्न योजनाओं जिनमें उज्जवला,  पीएम स्वनिधि, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, आयुष्मान कार्ड लाभ प्राप्त हितग्राही, स्वाईल हेल्थ कार्ड, प्रधानमंत्री किसान सम्मान एवं टीबी योजना के हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित करेंगे।

 

- Advertisement -
TAGGED: @kerala, #bihar #gujarat, #incredibleindia, #india #indore, #madhyapradeshtourism, #mptourism, #photography, #uttarpradesh, bhopal, City, DELHI, Gwalior, haryana, instagram, JABALPUR, KARNATAKA, LOVE, madhyapradesh, Maharashtra, mp, mumbai, PUNJAB, Rajasthan, RATLAM, TAMILNADU, UJJAIN
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article RAIPUR NEWS: खनिज विभाग के कामकाज की समीक्षा: CM साय बोले -डीएमएफ की राशि का उपयोग खनन प्रभावितों की मूलभूत जरूरतों को पूरा करने में हो
Next Article Jagdeep Dhankhar CG Visit :रायपुर पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, राज्यपाल और मुख्यमंत्री साय ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया स्वागत

Latest News

RAIPUR NEWS : 16 वर्षीय लड़की की बेरहमी से हत्या, खेत में खून से लथपथ मिली लाश, इलाके में फैली सनसनी
क्राइम छत्तीसगढ़ रायपुर June 27, 2025
गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्यवाही : 55 किलो गांजा के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार,ईको वाहन और मोबाइल समेत 10 लाख 70 हजार रुपये की संपत्ति जब्त
Grand News June 27, 2025
Jagannath Rath Yatra In Raipur : राज्यपाल डेका और मुख्यमंत्री साय ने श्री जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना, CM ने निभाई छेरा पहरा रस्म, सोने के झाडू़ से रास्‍ता किया साफ
छत्तीसगढ़ रायपुर June 27, 2025
RAIPUR NEWS : तोमर ब्रदर्स को पकड़ने वाले को मिलेगा इनाम, रायपुर पुलिस ने की घोषणा 
क्राइम छत्तीसगढ़ रायपुर June 27, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?