Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: नगर पालिका अध्यक्ष गफ़्फ़ू मेमन ने शीतला मंदिर में चलाया स्वच्छता अभियान, कलेक्टर दीपक अग्रवाल समेत स्थानीय जनप्रतिनिधि व आम नागरिक हुए शामिल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand News

नगर पालिका अध्यक्ष गफ़्फ़ू मेमन ने शीतला मंदिर में चलाया स्वच्छता अभियान, कलेक्टर दीपक अग्रवाल समेत स्थानीय जनप्रतिनिधि व आम नागरिक हुए शामिल

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/01/21 at 3:32 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
SHARE

गरियाबंद – श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर देशभर में 14 से 21 जनवरी तक मनाए जा रहे स्वच्छ तीर्थ स्वच्छ भारत अभियान के तहत रविवार को नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन के नेतृत्व में पालिका प्रशासन द्वारा शीतला मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसमें प्रमुख रूप से कलेक्टर दीपक अग्रवाल भी शामिल हुए।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार और कलेक्टर दीपक अग्रवाल के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा प्रशानिक अमले ने मंदिर परिसर में झाड़ू लगाई और कूड़ा कड़कट एकत्रित कर डिस्पोज किया। लोगों से स्वच्छता बनाए रखने की अपील भी की। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश साहू, नगर पालिका उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोनटेके, सभापति आसिफ मेमन, पार्षद ऋतिक सिन्हा, प्रतिभा पटेल, ज्योति सहनी, चेंबर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष प्रकाश चंद रोहरा, विनय दासवानी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने स्वच्छता अभियान अपनी सहभागिता निभाई।

- Advertisement -
Ad image

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने कहा कि 22 जनवरी को भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 14 से 21 जनवरी तक स्वच्छता सप्ताह मनाया जा रहा है। यह एक सराहनीय अभियान है। देश के हर नागरिक स्वफूर्त ही इसमें जुड़ रहा है। धार्मिक स्थलों और मंदिरों के सफाई और साज सज्जा होने के साथ ही 22 जनवरी के ऐतिहासिक दिन सभी मंदिर जगमग होंगे। उन्होंने नगर के लोगो से भी अपील करते कहा कि नगर के धार्मिक स्थलों के आसपास सफाई रखे, गंदगी न फैलने दे।

- Advertisement -

मौके पर कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने कहा कि देशभर में आज स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। यह अच्छी पहल है। जब हम सब और समाज का हर वर्ग जागरूक होगा, इसके महत्व को समझेगा तब देश स्वच्छता और स्वच्छ भारत के लक्ष्य को प्राप्त करेगा। उन्होंने सभी जिलेवासियों से अपनी घर और आसपास स्वच्छता बनाए रखने की अपील भी की।

- Advertisement -

इस अवसर पर कार्यक्रम में पूर्व नपा अध्यक्ष मिलेश्वरी साहू, अजय रोहरा, दीनू सिन्हा, ताकेश्वरी साहू, सरिता साहू, इम्मू मेमन, छगन यादव, नरेंद्र सिन्हा, अपर कलेक्टर अविनाश भोई, एसडीएम भूपेंद्र साहू, तहसीलदार प्रवीण पोर्ते, सिटी कोतवाली थाना प्रभारी कृष्णा जांगड़े, इंजी अश्वनी वर्मा, केशनाथ साहू, लेखापाल साहू जितु सेन इमरान मेमन प्रहलाद यादव निक्की नमन सेन सहित पूरा नगर पालिका का अमला मौजूद रहा।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article RAIPUR BREAKING : रायपुर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, विधानसभा के प्रबोधन कार्यक्रम में होंगे शामिल RAIPUR BREAKING : रायपुर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, विधानसभा के प्रबोधन कार्यक्रम में होंगे शामिल
Next Article  CG NEWS : ठेका श्रमिक की संदिग्ध अवस्था में मौत, ठेकेदार फरार   CG NEWS : ठेका श्रमिक की संदिग्ध अवस्था में मौत, ठेकेदार फरार 

Latest News

BREAKING : ओडिशा में बड़ा प्रशासनिक घोटाला; IAS अफ़सर धीमन चकमा रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, घर से ₹47 लाख कैश बरामद
BREAKING : ओडिशा में बड़ा प्रशासनिक घोटाला; IAS अफ़सर धीमन चकमा रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, घर से ₹47 लाख कैश बरामद
NATIONAL देश June 9, 2025
CG BREAKING: सुकमा में नक्सली IED हमले में एडिशनल एसपी आकाश राव गिरिपुंजे शहीद
CG BREAKING: सुकमा में नक्सली IED हमले में एडिशनल एसपी आकाश राव गिरिपुंजे शहीद
Breaking News छत्तीसगढ़ सुकमा June 9, 2025
IAS ARRESTED: ओडिशा में बड़ा प्रशासनिक घोटाला, IAS अफ़सर धीमन चकमा रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, घर से ₹47 लाख कैश बरामद
NATIONAL ओडिशा देश June 9, 2025
CG NEWS: पुलिस की त्वरित कार्रवाई, किराना दुकान में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, ₹17,935 की नगदी जब्त
CG NEWS: पुलिस की त्वरित कार्रवाई, किराना दुकान में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, ₹17,935 की नगदी जब्त
छत्तीसगढ़ सक्ती June 9, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?