Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG BIG NEWS : छत्तीसगढ़ को मिला एक और राष्ट्रीय पुरस्कार, गैर कोयला मुख्य खनिज ब्लॉकों की नीलामी के लिए द्वितीय बेस्ट परफॉर्मेंस अवार्ड
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Grand Newsछत्तीसगढ़रायपुर

CG BIG NEWS : छत्तीसगढ़ को मिला एक और राष्ट्रीय पुरस्कार, गैर कोयला मुख्य खनिज ब्लॉकों की नीलामी के लिए द्वितीय बेस्ट परफॉर्मेंस अवार्ड

Jagesh Sahu
Last updated: 2024/01/23 at 5:17 PM
Jagesh Sahu
Share
3 Min Read
CG BIG NEWS : छत्तीसगढ़ को मिला एक और राष्ट्रीय पुरस्कार, गैर कोयला मुख्य खनिज ब्लॉकों की नीलामी के लिए द्वितीय बेस्ट परफॉर्मेंस अवार्ड
CG BIG NEWS : छत्तीसगढ़ को मिला एक और राष्ट्रीय पुरस्कार, गैर कोयला मुख्य खनिज ब्लॉकों की नीलामी के लिए द्वितीय बेस्ट परफॉर्मेंस अवार्ड
SHARE
रायपुर : CG BIG NEWS : छत्तीसगढ़ राज्य को गैर कोयला मुख्य खनिज ब्लॉकों की नीलामी के लिए एक और राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। केन्द्रीय कोयला एवं खान मंत्री प्रहलाद जोशी ने आज मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित राज्य खनन मंत्री सम्मेलन में गैर कोयला मुख्य खनिज ब्लॉकों की सफलतापूर्वक नीलामी के लिए छत्तीसगढ़ को देशभर में द्वितीय बेस्ट परफॉर्मेंस अवार्ड से नवाजा है। यह पुरस्कार भारत सरकार के खनन मंत्रालय द्वारा दिया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस उपलब्धि के लिए खनिज विभाग के सभी अधिकारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

इन्हें भी पढ़ें : CG BREAKING : भाजपा में शामिल हुए आप के कई दिग्गज नेता, अन्य पार्टी के लोगों ने भी ली सदस्य्ता, सीएम साय बोले – बीजेपी के लिए ऐतिहासिक दिन है

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय खनन मंत्री सम्मेलन में केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से छत्तीसगढ़ राज्य की ओर से अनुराग दीवान, संयुक्त संचालक (खनिज प्रशासन) एवं इंचार्ज ऑक्शन तथा संजय कनकने संयुक्त संचालक (भौमिकी) द्वारा अवार्ड प्राप्त किया गया।

गौरतलब है कि प्रदेश में वर्ष 2015 उपरांत राज्य में ई-ऑक्शन के माध्यम से कुल 35 आबंटित गैर कोयला मुख्य खनिज ब्लॉकों में से 20 खनिज ब्लॉकों का आबंटन वर्ष 2022-23 में किया गया है। इनमें 02 चूनापत्थर, 09 लौह अयस्क, 05 बाक्साइट ब्लॉक्स एवं 02 निकल-क्रोमियम-प्लेटिनम-ग्रुप ऑफ एलीमेंट एवं 02 ग्रेफाइट खनिज सहित कुल 20 ब्लॉक्स का ई-ऑक्शन के माध्यम से खनिज पट्टा-कांपोजिट लायसेंस आबंटन किया गया। प्रदेश में बहुमूल्य एवं सामरिक महत्व के खनिजों के अन्वेषण एवं दोहन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से सितंबर, 2022 में राष्ट्रीय स्तर का स्टेकहोल्डर्स कॉन्फ्रेंस कराया गया था।

खनिज अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य निकल-क्रोमियम-प्लेटिनम-ग्रुप ऑफ एलीमेंट खनिज ब्लॉक का आंबटन करने वाला देश का पहला राज्य है। इसी प्रकार राज्य में प्रथम बार लौह अयस्क, बॉक्साइड एवं ग्रेफाईट ब्लॉक्स का आबंटन भी सफलतापूर्वक किया गया है। उन्होंने बताया कि 20 खनिज ब्लॉकों के सफल आबंटन से रायल्टी, डीएमएफ, एनएमईटी, पर्यावरण एवं अधोसंरचना उपकर के अतिरिक्त लगभग 43,700 करोड़ रूपए की आय बतौर प्रीमियम राज्य को होगी।

TAGGED: # latest news, #छत्तीसगढ़, BIG NEWS, Breaking News, CG BIG NEWS, CG BIG NEWS : छत्तीसगढ़ को मिला एक और राष्ट्रीय पुरस्कार, Cg Latest News, CG LATEST UPDATE NEWS, GRAND NEWS, GRAND NEWS CHHATTISGARH, GRAND NEWS Raipur, ग्रैंड न्यूज़
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG BREAKING : भाजपा में शामिल हुए आप के कई दिग्गज नेता, अन्य पार्टी के लोगों ने भी ली सदस्य्ता, सीएम साय बोले - बीजेपी के लिए ऐतिहासिक दिन है CG BREAKING : भाजपा में शामिल हुए आप के कई दिग्गज नेता, अन्य पार्टी के लोगों ने भी ली सदस्य्ता, सीएम साय बोले – बीजेपी के लिए ऐतिहासिक दिन है
Next Article CG BREAKING : करेंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत, पुलिस जाँच में जुटी  RAIPUR NEWS : करंट से मौत : हाईटेंशन तार की चपेट में आने से व्यापारी की गई जान, पत्नी भी झुलसी

Latest News

BIG CRIME : हैवानियत की हदें पार, साली की हत्या कर कटा सिर लेकर सड़क पर घूमता रहा दरिंदा!
Breaking News Grand News NATIONAL क्राइम देश June 1, 2025
CG: Dr. Munnalal Devdas made Heman Yadav
CG: डाॅ मुन्नालाल देवदास ने हेमन यादव को स्वयं के खर्चे से पढा़कर बनाया छत्तीसगढ़ का सुपर कार्टूनिस्ट
Grand News गरियाबंद छत्तीसगढ़ June 1, 2025
CG NEWS : चोरों का ‘ट्रिपल अटैक’ ! एक ही रात में तीन घर साफ...मुखौटा गैंग के बाद अब ‘सीक्रेट वेकेशन वॉचर्स’ – खाली घरों पर चोरों की पैनी नजर.
CG NEWS : चोरों का ‘ट्रिपल अटैक’ ! एक ही रात में तीन घर साफ…मुखौटा गैंग के बाद अब ‘सीक्रेट वेकेशन वॉचर्स’ – खाली घरों पर चोरों की पैनी नजर.
Grand News June 1, 2025
देसहा गड़रिया पाल समाज का ऐतिहासिक आयोजन: 1500 से भी अधिक की संख्या में पहुंचे समाजजन, कलश यात्रा में 1 KM तक लंबी लाइन
Grand News June 1, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?