Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : विधायक रोहित साहू के प्रयास से राजिम क्षेत्र के किसानों को रबी फसल के लिए मिलेगा सिंचाई का पानी, 30 हजार से ज्यादा किसान होंगे लाभाविंत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
गरियाबंदछत्तीसगढ़

CG NEWS : विधायक रोहित साहू के प्रयास से राजिम क्षेत्र के किसानों को रबी फसल के लिए मिलेगा सिंचाई का पानी, 30 हजार से ज्यादा किसान होंगे लाभाविंत

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/01/23 at 7:15 PM
Neeraj Gupta
Share
4 Min Read
CG NEWS : विधायक साहू के प्रयास से राजिम क्षेत्र के किसानों को रबी फसल के लिए मिलेगा सिंचाई का पानी, 30 हजार से ज्यादा किसान होंगे लाभाविंत
CG NEWS : विधायक साहू के प्रयास से राजिम क्षेत्र के किसानों को रबी फसल के लिए मिलेगा सिंचाई का पानी, 30 हजार से CG NEWS : विधायक साहू के प्रयास से राजिम क्षेत्र के किसानों को रबी फसल के लिए मिलेगा सिंचाई का पानी, 30 हजार से ज्यादा किसान होंगे लाभाविंतज्यादा किसान होंगे लाभाविंत
SHARE

 

- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

 

- Advertisement -

गरियाबंद। CG NEWS : राजिम विधायक रोहित साहू के प्रयास से पांच साल बाद राजिम विधानसभा क्षेत्र के हजारो किसानो को रबी फसल के लिए सिंचाई से पानी मिलेगा। किसानों के इस मांग को पूरा करने के लिए वे लगातार शासन स्तर पर प्रयासरत थे। हाल में उन्होने सीएम विष्णुदेव साय और सिंचाई मंत्री केदार कश्यप से भी इस संबंध में मुलाकात थी। उनके प्रयास से राजिम विधानसभा क्षेत्र के 45 गांवों के लगभग 7500 एकड़ खेतो में इसी सीजन से सिंचाई के लिए पानी मिलेगा। इससे करीब 30 हजार से अधिक किसान लाभान्वित होंगे।

- Advertisement -

मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक में किसानो के सुविधा को देखते हुए रबी फसल के लिए बांध का पानी देने का निर्णय लिया गया। बैठक में राजिम विधायक रोहित साहू, बिंद्रानवागढ़ विधायक जनकराम ध्रुव, कलेक्टर दीपक अग्रवाल, सिंचाई विभाग के ई एस बर्मन सहित सभी अनुविभागीय अधिकारीगण उपस्थित थे। इस अवसर पर विधायक साहू ने जिला प्रशासन को रबी फसल सिंचाई हेतु पर्याप्त जल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि किसानों को समय से पानी मिले इसके अनुरूप सिंचाई विभाग जल आपूर्ति करें। साथ ही उन्होने किसानों को दलहन तिलहन फसल लेने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। वही कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने अधिकारियों को जल छोड़ने की सूचना गांवों में मुनादी के माध्यम से देने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य चन्द्रशेखर साहू, अपर कलेक्टर अविनाश भोई सहित सिंचाई विभाग और जिला जल उपयोगिता समिति के सदस्यगण शामिल हुए।

बाक्स में – बैठक के बाद विधायक रोहित साहू ने बताया कि पांच साल से किसान रबी फसल के लिए पानी की मांग कर रहे थे। इसे लेकर उन्होने मुख्यमंत्री और सिंचाई मंत्री से मुलाकात की थी। उनके द्वारा किसानो के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए रबी फसल के लिए पानी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। बैठक में सिकासार जलाशय सहित अन्य जलाशय से किसानो को पानी देने का निर्णय लिया है। 25 जनवरी से कुकदा पिकअप वियर समेत अन्य जलाशय से पानी छोड़ने का शुभारंभ किया जाएगा। इससे जिले के 70 गांव के 9000 एकड़ सिंचित होंगे। करीब 50 हजार किसान लाभाविंत होंगे। पानी छोड़े जाने के लिए उन्होने सीएम विष्णुदेव साय और सिंचाई मंत्री केदार कश्यप का किसानो की ओर से आभार भी जताया।

बाक्स में – वृहत योजना अंतर्गत सिकासार जलाशय पैरी दांयी मुख्य नहर तथा जोगीडीपा माइनर, खड़मा जलाशय, आमानाला, कोटरीनाला, तौरंेगा, बोरिद, गुण्डरदेही, गनियारी जलाशय आदि से छुरा क्षेत्र के पाण्डुका, रजनकट्टा, सरकड़ा, कुकदा, पोड़, कुटेना, खडमा, अमेठी, परसदाखुर्द, वही फिंगेश्वर क्षेत्र के खट्टी, आसरा, अतरमरा, कुम्हरमरा, मोहतरा, मुरमुरा, फुलसर, तर्रा, सुरसाबांधा, कसेरूडिह, ध्रुरसा, जमाही, छुईया, चरौदा, फिंगेश्वर, परसदाकला, बेलर, बोड़की, फुलझर, पतोरी, घोघरा, जोगीडीपा, सड़कड़ा, गनियारी, गुण्डरदेही, सांकरा, गाड़ाघाट, रेवली, परतेवा, श्यामनगर, घुमा, लफंदी, बेलटुकरी, किरवई सहित अन्य गांवो को पानी मिलेगा।

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article BREAKING NEWS : छत्तीसगढ़ समेत 15 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानिए नामंकन से मतगणना की डेट  CG BREAKING : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की सुरक्षा में लगाए गए एएसपी अनंत साहू, आदेश जारी 
Next Article CG NEWS: मुख्यमंत्री साय से पूर्व व पूर्वोत्तर भारत के ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिश्नर डॉ. फ्लेमिंग ने की मुलाकात, राजधानी रायपुर और गृहनगर जशपुर के विषय में ली जानकारी

Latest News

Bhanupratappur : सनातन समाज के अध्यक्ष बने गौरव चोपड़ा, समाज के विभिन्न सदस्यों को मिली जिम्मेदारी
Bhanupratappur : सनातन समाज के अध्यक्ष बने गौरव चोपड़ा, समाज के विभिन्न सदस्यों को मिली जिम्मेदारी
भानुप्रतापपुर May 18, 2025
IPL 2025 KKR vs RCB : बारिश की भेंट चढ़ा कोलकाता-बेंगलुरु का मुकाबला; प्लेऑफ से बाहर हुई KKR 
IPL 2025 KKR vs RCB : बारिश की भेंट चढ़ा कोलकाता-बेंगलुरु का मुकाबला; प्लेऑफ से बाहर हुई KKR 
Cricket खेल May 18, 2025
CG POLICE TRANSFER: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल; SI-ASI और हेड कांस्टेबल समेत 34 पुलिसकर्मियों का तबादला 
CG POLICE TRANSFER: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल; SI-ASI और हेड कांस्टेबल समेत 34 पुलिसकर्मियों का तबादला 
Breaking News छत्तीसगढ़ बिलासपुर May 18, 2025
CG ACCIDNT : ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत
CG ACCIDNT : ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत
छत्तीसगढ़ जांजगीर-चांपा May 18, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?