Grand NewsGrand News
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Search
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: CG NEWS : नई दिल्ली में विशेष अतिथि के रूप में गणतंत्र दिवस परेड देखने जा रही स्वच्छता दीदियों को उप मुख्यमंत्री साव ने किया रवाना, यात्रा के लिए दी शुभकामनाएं 
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Grand NewsGrand News
Search
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल वीडियो
  • विदेश
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
छत्तीसगढ़रायपुर

CG NEWS : नई दिल्ली में विशेष अतिथि के रूप में गणतंत्र दिवस परेड देखने जा रही स्वच्छता दीदियों को उप मुख्यमंत्री साव ने किया रवाना, यात्रा के लिए दी शुभकामनाएं 

Neeraj Gupta
Last updated: 2024/01/24 at 2:39 PM
Neeraj Gupta
Share
3 Min Read
CG NEWS : नई दिल्ली में विशेष अतिथि के रूप में गणतंत्र दिवस परेड देखने जा रही स्वच्छता दीदियों को उप मुख्यमंत्री साव ने किया रवाना, यात्रा के लिए दी शुभकामनाएं 
CG NEWS : नई दिल्ली में विशेष अतिथि के रूप में गणतंत्र दिवस परेड देखने जा रही स्वच्छता दीदियों को उप मुख्यमंत्री साव ने किया रवाना, यात्रा के लिए दी शुभकामनाएं 
SHARE

- Advertisement -

 

- Advertisement -
Ad image
- Advertisement -

रायपुर। CG NEWS : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पर विशेष अतिथि के रूप में गणतंत्र दिवस परेड देखने नई दिल्ली जा रहीं स्वच्छता दीदियों को झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने यात्रा के लिए स्वच्छता दीदियों और उनके परिजन को अपनी शुभकामनाएं दीं। केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ की 16 स्वच्छता दीदियों और उनके परिजन को नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह देखने विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया है। ये स्वच्छता दीदियां 25 जनवरी को केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात भी करेंगी। स्वच्छता दीदियों और उनके परिजन की नई दिल्ली रवानगी के समय आज माना विमानतल पर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के संचालक कुंदन कुमार, सूडा (SUDA) के सीईओ सौमिल रंजन चौबे और हुडको के क्षेत्रीय प्रमुख डॉ. विवेक गुप्ता भी मौजूद थे।

- Advertisement -

- Advertisement -

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नई दिल्ली जा रहीं स्वच्छता दीदियों और उनके परिजन से विमानतल पर मुलाकात कर शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह आमंत्रण प्रदेश के शहरों को स्वच्छ बनाने में जुटी महिला शक्ति के काम का सम्मान है। भारत सरकार के इस विशेष आमंत्रण से हमारी स्वच्छता दीदियों के साथ ही पूरा छत्तीसगढ़ गौरवान्वित हुआ है। केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने गणतंत्र दिवस परेड में विशेष अतिथि के रूप में गंडई नगर पंचायत की दो, कुम्हारी नगर पालिका की दो, खैरागढ़ नगर पालिका की एक, बिलासपुर नगर निगम की तीन तथा राजनांदगांव, दुर्ग, अंबिकापुर और कोरबा नगर निगम की दो-दो स्वच्छता दीदियों को आमंत्रित किया है। इन महिलाओं के साथ इनके एक-एक परिजन को भी आमंत्रित किया गया है।

 

ये स्वच्छता दीदियां कर्तव्यपथ पर देखेंगी गणतंत्र दिवस समारोह

केन्द्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के विशेष आमंत्रण पर स्वच्छता दीदी के रूप में काम कर रही बिलासपुर नगर निगम की किरण सिंह, पुष्पा कटरे और लक्ष्मी अय्यर, दुर्ग नगर निगम की किरण साहू और लक्ष्मी जांगड़े, अंबिकापुर नगर निगम की शशि सिन्हा और कुसुम मिंज, कोरबा नगर निगम की गीता तोमर और विजय लक्ष्मी तिवारी, राजनांदगांव नगर निगम की अनिता फ्रांसिस और वीणा टंडन नई दिल्ली जा रही हैं। गंडई नगर पंचायत की गायत्री देवांगन और राखी खान, कुम्हारी नगर पालिका की शोभा चक्रधारी और बिमला साहू तथा खैरागढ़ नगर पालिका की जयश्री ताम्रकर भी नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह देखने के लिए आज विमान से रवाना हुईं।

TAGGED: # latest news, CG BREAKING NEWS, Cg Latest News, cg news, Latest News In CG, Raipur Latest News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link Print
Previous Article CG NEWS : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिले ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन होरा, श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर दी बधाई  CG NEWS : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिले ग्रैंड ग्रुप के चेयरमैन होरा, श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर दी बधाई 
Next Article BIG NEWS : मैं लॉरेंस बिश्नोई बोल रहा हूँ, बीजेपी नेता को मिली जान से मारने की धमकी, FIR दर्ज   BIG NEWS : मैं लॉरेंस बिश्नोई बोल रहा हूँ, बीजेपी नेता को मिली जान से मारने की धमकी, FIR दर्ज  

Latest News

CG NEWS : हाई सिक्योरिटी प्लेट बना सिरदर्द, नामांतरण प्रक्रिया में फंसे वाहन मालिक, आरटीओ-ट्रैफिक पुलिस की चुप्पी में फलफूल रहा है अवैध वसूली का खेल 
छत्तीसगढ़ बिलासपुर May 10, 2025
CG News: दरमियानी रात्रि में घर के बाहर रखे कार, पीकप के टायरों में आग लगाकर नुकसान करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
Grand News छत्तीसगढ़ May 10, 2025
Hydrogen Truck : अदाणी ग्रुप का ग्रीन मिशन – माइनिंग ट्रांसपोर्ट में शामिल किया भारत का पहला हाइड्रोजन से चलने वाला ट्रक
देश May 10, 2025
CG News: धान की खड़ी फसल में लगी, आग फसल जलकर हुआ खाक
Grand News छत्तीसगढ़ May 10, 2025
Follow US
© 2024 Grand News. All Rights Reserved. Owner - Rinku Kahar. Ph : 62672-64677.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?